sentences
stringlengths 13
616k
|
---|
हिमाचल के सिरमौर बार एसोसिएशन पांवटा साहिब के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थाई अदालत खोलने की मांग को लेकर सभी अधिवक्ता 26 जुलाई को न्यायालय परिसर में अपने ऑफिस भी बंद रखेंगे। इस दौरान अधिवक्ता न्यायालय में पेश नहीं होंगे और एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर जाएंगे।
अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि पिछले कई सालों से पांवटा साहिब में ADJ कोर्ट को परमानेंट करने के लिए मांग की जा रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिलने के साथ ही हाईकोर्ट में भी अपना पक्ष रखा है। लेकिन, अभी तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसलिए पांवटा साहिब एवं शिलाई के न्यायालय में अधिवक्ता पेश नहीं होंगे। वह एक दिन की सांकेतिक हड़ताल कर न्यायालय परिसर के सामने एक दिन के लिए बैठेंगे।
उन्होंने कहा कि ADJ कोर्ट नहीं होने के कारण आज भी शिलाई और पांवटा के लोगों को नाहन जाना पड़ता है। जिस कारण गरीब लोगों को मुश्किलें होती हैं।
This website follows the DNPA Code of Ethics.
|
जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए जिले के बार्डर पर बाहर से आने वाले वाहनों की सख्ती के साथ जांच करने के निर्देश दिए गए है। जिसे देखते हुए लोदाम और लवाकेरा बैरियर में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की कड़ाई के साथ जांच की जा रही है। जिले में आ रहे लोगों से कोरोना रिपोर्ट मांगी जा रही है। रिपोर्ट नहीं देने पर रोका जा रहा है।
इसके साथ ही बार्डर पर यात्रियों का कोरोना टेस्ट करना प्रारंभ कर दिया गया है। पॉजिटीव पाए जाने पर उन्हें कोविड़ केयर सेंटर भेजा जा रहा है। लोदाम बेरियर में गुरुवार की रात को एक यात्री बस के चालक के द्वारा यात्रियों का रिपोर्ट नहीं दिखाए जाने पर उसे बार्डर पर ही रोक दिया गया और उसे जिले में प्रवेश करने नहीं दिया गया। जिससे नाराज बस मालिक अपनी पत्नी के साथ बार्डर पर पंहुच कर बेरियर पर ड्युटी कर रहे कर्मचारियों से विवाद करना शुरु कर दिए। बस मालिक की पत्नी ने ड्युटी में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक मिनट में वर्दी तक उतरवा देने की धमकी दे दी।
गुरुवार की रात को रांची से नागपुर चलने वाली कृष्णा बस क्रमांक सीजी 07 बीएल 1770 के लोदाम बार्डर में पंहुचने पर बेरियर में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों ने बस को रोककर उसके चालक से सभी यात्रियों की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट की मांग। रिपोर्ट मांग करने पर जब बस चालक के द्वारा यात्रियों का रिपोर्ट नहीं दिखाया गया तो बेरियर में तैनात कर्मचारियों ने बस को बार्डर में ही रोक दिया था। जिससे नाराज होकर बस मालिक अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार की सुबह लोदाम बेरियर पंहुच कर हंगामा करना शुरु कर दिया। महिला के द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने की बात कर्मचारियों ने अपने उच्चाधिकारियों को दे दी। मामले की सूचना लोदाम चौकी प्रभारी रामनाथ राम को मिलने पर वे तत्काल मौके पर पंहुच कर मामला शांत कराया। बताया जाता है कि कृष्णा बस का मालिक दुर्ग का रहने वाला है और बस को रोक दिए जाने की जानकारी मिलने पर वह अपनी पत्नी के साथ दुर्ग से लोदाम बेरियर पंहुच गया था।
बस को रोक दिए जाने से नाराज बस मालिक शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे अपनी पत्नी के साथ बार्डर पर पंहुचे थे। बार्डर पर पंहुचने पर बस मालिक की पत्नी और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए कही कि तुम लोगों की मेरे बस को रोकने की इतनी हिम्मत कैसे हो गई। महिला के द्वारा चेक पोस्ट में हंगामा करने पर वहां तैनात एक पुलिसकर्मी ने जब महिला को हंगामा करने से रोका तो महिला पुलिसकर्मी के उपर ही भड़क गई और उसे एक मिनट में वर्दी उतरवा देने तक की धमकी दे दी।
कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन और जशपुर एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी के दिशा निर्देश में जशपुर जिले की रांची से लगने वाली सीमा लोदाम बॉर्डर पर अब प्रशासन द्वारा सख्ती बरती जा रही है। कलेक्टर के सख्त निर्देश है कि दूसरे राज्य से आने वाले लोग 3 दिन पुरानी आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट दिखाने के बाद ही जिले की सीमा में प्रवेश कर पाएंगे, और हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के लोग जो अन्य राज्य से वापस आ रहे उनकी टेस्टिंग बॉर्डर सीमा पर शतप्रतिशत की जा रही है।
कलेक्टर के निर्देश पर गुरुवार की रात 8 बजे से 11 बजे तक रांची से रायपुर जाने वालों राजहंस ट्रेवेल्स की 2 बस और शिवनाथ ट्रेवेल्स की 1बस के लगभग 51 यात्रियों का एंटीजन टेस्टिंग की गई,जिसमे 6 यात्री पाजिटिव पाए गए। पाजिटिव लोगो को तत्काल लाइवलीहुड कोविड केअर सेंटर पहुचाया गया। शुक्रवार की सुबह कृष्णा बस में 11 लोगो का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमे सभी यात्री नेगेटिव पाए गए हैं। प्रशासन ने बस मालिको को भी हिदायत दी है कि वो रांची से बस निकलने के पूर्व सुनिश्चित कर ले कि बसों में बैठने वाले यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच हो चूकी है या नहीं।
वर्सन मामले में शिकायत प्राप्त हुआ है,उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
This website follows the DNPA Code of Ethics.
|
शॉर्टकटः मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ।
नखकवकता से ग्रसित अंगूठे का नाखून नाखूनों के कवक द्वारा संक्रमित होने को नखकवकता या नखदद्रु (Onychomycosis या "tinea unguium") कहते हैं। यह नाखूनों में सबसे अधिक होने वाला रोग है। यह केवल अंगूठे में या इसके अलावा अन्य अंगुलियों की नखों में भी हो सकता है। किन्तु अंगूठों का संक्रमण अपेक्षाकृत अधिक देखा जाता है। नखकवकता का संक्रमण ६% से ८% वयस्क लोगों में पाया जाता है। श्रेणीःचर्मरोग श्रेणीःनाखून. नाखून मनुष्यों के हाथ तथा पांव की अंगुलियों के आख़िरी हिस्से के ऊपरी भाग में एक ठोस कवचनुमा आवरण होता है। यह वानरों और कुछ अन्य स्तनपाइयों में भी विद्यमान होता है। अनेक जीवों में नाखून पंजों के समान होता है। यह एक कठोर प्रोटीन कॅराटिन से बना होता है पशुओं के सींग भी इसी पदार्थ के होते हैं। .
नखकवकता और नाखून आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।
नखकवकता 1 संबंध नहीं है और नाखून 4 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (1 + 4)।
यह लेख नखकवकता और नाखून के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखेंः
|
Ookla Global Internet Speed Report: पिछले कुछ वर्षों में भारत ने इंटरनेट के मामले में काफी सुधार किया है। भारत में इंटरनेट की कनेक्टिविटी को सुधारा जा रहा है और इंटरनेट यूजर्स की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इस बीच इंटरनेट के मामले में भारत तो एक और बड़ी कामयाबी मिली है। इंटरनेट स्पीड रैंकिंग के मामले में भारत अब 56वें स्थान पर पहुंच गया है। ओकला स्पीड टेस्ट ग्लोबल इंडेक्स की तरह से जारी कई गई रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है।
रिपोर्ट के अनुसार भारत में मोबाइल पर इंटरनेट की डाउनलोड रफ्तार औसतन 36. 78mbps से बढ़कर 39. 94 mbps हो गई है। आपको बता दें कि ओकला समय समय पर दुनिया भर के मोबाइल और फिक्सड ब्रॉडबैंड की इंटनेट स्पीड की रैंकिंग को लेकर रिपोर्ट जारी करती रहती है। मई महीने में भारत की इंटरनेट रैंकिंग में 3 पायदान का सुधार हुआ है।
मोबाइल इंटरनेट में जरूर भारत की स्पीड तेज हुई है लेकिन फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के मामले में देश को एक पायदान का नुकसान हुआ है। फिक्सड ब्रॉड बैंड की औसत रफ्तार में भारत अब 84वें स्थान पर है। बता दें कि फिक्स्ड औसत डाउनलोड रफ्तार में भारत का मई में प्रदर्शन 52. 53 एमबीपीएस था जबकि अप्रैल में औसत रफ्तार 51. 12 mbps था।
आपको बता दें कि ओकला स्पीड टेस्ट ग्लोबल इंडेक्स की मई रैंकिंग के मुताबिक मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में सबसे आगे संयुक्ट अरब अमीरात है। फिक्स्ड ब्रॉडबैंड डाउनलोड रफ्तार में सिंगापुर मई में सबसे आगे रहा। मई में मॉरिशस ने 11 स्थानों की छलांग लगाई है।
|
हेल्थ डेस्कः आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग हैं जिनके शरीर में आयरन की कमी हैं। इस कमी के कारण इंसान को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ता हैं तथा शरीर में बीमारियां भी जन्म ले लेती हैं। आज इसी विषय में जानने की करेंगे शरीर के कुछ ऐसे लक्षण के बारे में जो लक्षण इंसान के शरीर में आयरन की कमी होने दिखाई देते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
आयरन की कमी होने के लक्षण।
1 . अगर कोई व्यक्ति बहुत जल्दी थक जाता हैं तथा शरीर में हर समय थकान बना रहता हैं तो ये लक्षण आयरन की कमी के होते हैं। इस लक्षण को नजरअंदाज ना करें और शरीर में ऐसा होने पर आयरन युक्त आहार का सेवन करें।
2 . अगर किसी व्यक्ति के शरीर में एक्सर्साइज करने या चलने में असहजता होता हैं तथा बहुत अधिक कमजोरी महसूस होती हैं तो ये लक्षण आयरन की कमी के होते हैं। ऐसा लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर माना जाता हैं।
3 . अगर किसी महिला को पीरियड्स के दौरान बहुत अधिक ब्लीडिंग होती हैं तथा उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं तो ये संकेत आयरन की कमी के हो सकते हैं। इस संकेत को नजरअंदाज करने की भूल ना करें।
4 . अगर किसी व्यक्ति की यादाश्त कमजोर होती जा रही हैं तथा कोई भी चीज याद नहीं रहता हैं तो ये समस्या आयरन की कमी के कारण हो सकता हैं।
5 . बहुत अधिक बाल झड़ना और बालों की केयरवाले प्रॉडक्ट्स लगाने के बाद भी इनके झड़ने में कमी ना होना ये आयरन की कमी के लक्षण होते हैं। ऐसी समस्या होने पर आप आयरन युक्त आहार जैसे अनार, चुकंदर, अखरोट आदि का सेवन करें।
|
।भवामन्यु (Bhavamanyu)
धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव दत्तोत्रय होते हैं। भवामन्यु नाम के लड़के नितम्बों और धमिनयों की समस्याओं से ग्रस्त हो सकते हैं। इन भवामन्यु नाम के लड़कों का मांसल शरीर होता है। भवामन्यु नाम के लड़के रीढ़ की हड्डी, त्वचा, दृष्टि दोष और लिवर सम्बन्धी समस्याओं से पीड़ित रहते हैं। भवामन्यु नाम के लड़के एडवेंचर्स और नए काम करने और सीखने के लिए तत्पर रहते हैं। इस राशि के भवामन्यु नाम के लड़के साधु संतों के साथ घूमने और मंदिरों की यात्रा करने में अधिक रूचि रखते हैं।
भवामन्यु नाम बहुत सुंदर और आकर्षक माना जाता है। इतना ही नहीं इसका मतलब भी बहुत अच्छा होता है। आपको बता दें कि भवामन्यु नाम का अर्थ ब्रह्मांड के निर्माता होता है। ब्रह्मांड के निर्माता होना बहुत अच्छा माना जाता है और इसकी झलक भवामन्यु नाम के लोगों में भी दिखती है। आपको बता दें कि अपने शिशु को भवामन्यु नाम देकर आप उसके जीवन में सकारात्मक संभावनाओं को बढ़ा सकते हैं। जैसा कि हमने बताया कि भवामन्यु का अर्थ ब्रह्मांड के निर्माता होता है और इस अर्थ का प्रभाव आप भवामन्यु नाम के व्यक्ति के व्यव्हार में भी देख सकते हैं। यह माना जाता है कि यदि आपका नाम भवामन्यु है और इसका अर्थ ब्रह्मांड के निर्माता है, तो इसका गहरा प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव पर भी पड़ता है। भवामन्यु नाम की राशि, भवामन्यु नाम का लकी नंबर व भवामन्यु नाम के लोगों के व्यक्तित्व अथवा इस नाम के मतलब जो कि ब्रह्मांड के निर्माता है, आदि के बारे में आगे बताया गया है।
जिनका नाम भवामन्यु है, उनका ग्रह स्वामी बृहस्पति व शुभ अंक 3 होता है। बृहस्पति के प्रभाव की वजह से भवामन्यु नाम वाले लोग अपनी बातों से दूसरों का ध्यान केंद्रित करने में निपुण होते हैं। भवामन्यु नाम के लोग महत्वाकांक्षी व अनुशासन का पालन करने वाले होते हैं। इन्हें अपने परिवार से बहुत अधिक प्यार होता है। इस नाम के व्यक्ति किस्मत वाले होते हैं और मुसीबत के समय में कोई ना कोई उनकी मदद कर ही देता है। ये मजबूत शरीर वाले और सेहतमंद होते हैं। इस अंक वाले लोग पैसों के महत्व को समझते हैं इसलिए इन्हें कभी धन की कमी नहीं होती।
भवामन्यु नाम के व्यक्तियों की राशि धनु होती है। इस नाम के व्यक्ति अन्य लोगों के साथ अच्छे से पेश आते हैं और इन्हें अपने आसपास रूढ़िवादी लोग व विचार अच्छे नहीं लगते। इनमें बहुत अहंकार होता है, जिसके कारण इन्हें गलत समझ लिया जाता है। भवामन्यु नाम वाले लोग धार्मिक होते हैं, लेकिन ये अंधविश्वास नहीं करते। जीवन में इन्हें हर अच्छी चीज़ की प्राप्ति होती है। भवामन्यु नाम के लोगों को हर रिश्ते में अपना एकांत समय बहुत प्रिय होता है। इन्हें अपने माता-पिता से बहुत प्रेम होता है।
|
कपिल शर्मा हमेशा से ही अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हालांकि कई बार उन्हीं बातों के चलते कपिल को माफी भी मांगनी पड़ जाती है। हाल ही के एपिसोड में जब अनिल कपूर, सोनम, जूही और राजकुमार राव आए तो बातों बातों में कपिल ने पीएम मोदी का जिक्र भी किया। इसी दौरान राजकुमार राव ने कपिल से नरेंद्र मोदी की मुलाकात के बारे में पूछा और यहां बात करते करते कपिल ने एख पुराना किस्सा याद किया और उसके चलते पीएम मोदी से माफी मांगी। आपको बताते हैं कि कौन सी थी वो बात जिसके लिए कपिल शर्मा को पीएम मोदी से माफी मांगनी पड़ रही है।
बता दें कि कपिल शर्मा का नया शो द कपिल शर्मा शो बेहद ही हिट जा रहा है। इस शो में एक के बाद एक बड़े सितारे अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंच रहे हैं। इस बार फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की पूरी कास्ट कपिल शर्मा के शो पर पहुंची थी। इसमें अनिल कपूर, जूही चावला, सोनम और राजकुमार राव शामिल थे। शो में अनिल और सोनम पहले पहुंचे थे और राजकुमार थोड़ी देर बाद आए थे। इसी मस्ती मजाक में एक जिक्र पीएम मोदी का उठा जिसको लेकर कपिल शर्मा ने माफी भी मांगी।
दरअसल राजकुमार ने कहा कि कपिल जब मैं पीएम मोदी से मिला तो वह आपके बारे में सुनकर नाराज हो रहे थे। सुना है कि आपने कोई ट्विट कर दिया था। इस पर कपिल ने जवाब देते हुए कहा कि वो तो पुरानी बाच है। ये ट्विटर परेशानी का नाम है इसके लिए सॉरी मोदी जी। और ऐसे ही बातों बातों में कपिल ने पीएम मोदी से माफी भी मांग लीं। अब पीएम मोदी औऱ राजनीति की चर्चा हो रही हो तो जज की कुर्सी पर बैठे नवजोत सिंह सिद्धू कहां चुप रहने वाले थे।
नवजोत सिह सिद्धू मे कपिल का मजाक बनाते हुए कहा कि रात में 12 बजे ट्विट करने का यही नतीजा होता है। अब कपिल भी कहां शांत रहने वाले थे। उन्हीं के शो में उनका मजाक बने ये हरगिज बर्दाश्त नहीं। कपिल ने भी फौरन नहले पर दहला मारते हुए सिद्धू से कहा कि आप भी तो पाकिस्तान गए थे। इसके बाद सब हंसने लगें।
बता दें कि ये सारा मामला 2016 का है। कपिल शर्मा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज उठाते हुए एक ट्वीट किया था औऱ साथ ही पीएम मोदी को टविट्र पर टैग भी कर दिया था। कपिल ने ट्वीट में लिखा था कि मैं हर साल सरकार को 15 करोड़ रुपए का टैक्स भरता हूं और फिर भी मुंबई में अपने ऑफिस के लिए उन्हें बीएमसी को पांच लाख रुपए घूस देना पड़ रहा है। क्या यही आपके अच्छे दिन हैं? इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को टैग कर दिया था। इस ट्वीट पर बहुत हंगामा भी हुआ था।
बता दें कि कुछ समय पहले ही पीएम मोदी ने सिनेमासंग्रहालय का उद्घाटन किया था तो कई बड़े फिल्म स्टार्स ने पीएम मोदी के साथ तस्वीरें खिंचवाई थी। उस दौरान पीएम मोदी की मुलाकात कपिल शर्मा से हुई थी। कपिल ने इस मुलाकात के बाद ट्वीट कर लिखा था कि आपका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है और साथ ही इस मुलाकात से उन्हें कैसा लगा था ये भी बताया था।
यह भी पढ़ें :
|
Lucknow Crime: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के भतीजे का बुधवार को लखनऊ में उनके घर में फंदे से लटका शव मिला है । प्रारंभिक जांच में आत्महत्या से मौत होने की बात सामने आ रही है।
UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। यहां बहुसंख्यक समुदाय के युवक ने रमजान में रोजा रखा और नमाज़ पढ़ी।
Rajesh Tope ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हु कहा कि कोवैक्सीन की महाराष्ट्र में खासा किल्लत है। उन्होंने कहा केंद्र से हमने मदद मांगी है।
|
UP Govt : मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के ऐसे शिक्षक जो राष्ट्रीय या राजकीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके है ऐसे शिक्षकों को राज्य सरकार एक खास लाभ देने जा रही है। राज्य सरकार के द्वारा ऐसे शिक्षकों को स्मार्ट कार्ड के जरिए से यूपी रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा का फायदा दिया जाएगा।
यह पहल को परिवहन विभाग की ओर से को गई है। इस पहल पर शिक्षा निदेशक, बेसिक एवं माध्यमिक ने सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिखकर डीआईएसओ को इस संबंध में पत्र लिखकर 1 हफ्ते के भीतर ऐसे सभी पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों की जानकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
जब परिवहन विभाग को शिक्षा विभाग के द्वारा जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके बाद लाभार्थी शिक्षक को स्वयं ही स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन करना होगा उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम की बसों में राष्ट्रीय / राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को मुफ्त में यात्रा करने की सुविधा को उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसमें कूपन के आधारित यात्रा 4 हजार किमी सालाना की सीमा को निर्धारित की गई है।
परिवहन निगम को तरफ से अपनी नई बस टिकटिंग स्कीम के अंतर्गत लागू की जा रही ईटीआईएम के जरिए टिकट को जारी करने की व्यवस्था की गई है। ऐसे शिक्षक जिनको राष्ट्रीय/ राज्य पुरस्कार प्राप्त है। ऐसे लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा एक स्पेशल कार्ड को उपलब्ध करवाया जायेगा। इन स्मार्ट कार्ड को अगर टिकटिंग मशीन पर टैप करते हैं तो फिर शून्य मूल्य का टिकट जारी होगा।
जो स्मार्टकार्ड का मूल्य होगा। यह मूल्य को लाभार्थी को खुद वहन करना होगा। कार्ड की आयु 5 वर्ष की होगी। अगर कार्ड घूम जाता है, तो फिर ऐसी स्थिति में नए कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी को खुद धनराशि का भुगतान करना होगा और कार्ड को प्राप्त करना होगा।
लाभार्थी को नाम व फोटो सहित पर्सनलाइज्ड स्मार्ट कार्ड प्राप्त कार्ड का भी ऑप्शन होगा। आवेदन जमा करने के 7 दिन में कार्ड को जारी किया जाएगा। इसके साथ ही लाभार्थी को इस स्मार्ट कार्ड को बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का भी ऑप्शन होगा।
|
नाहन - 17वीं लोकसभा के अंतिम चुनाव दौर में मतदान के लिए जिला सिरमौर में सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्र तैयार हो गए थे। वहीं मई माह की गर्मी के चलते अधिकतर मतदाताओं ने सुबह ही मतदान प्रक्रिया को निपटाने में गनीमत समझी। जिला के सभी 560 मतदान केंद्रों में वोटिंग सात बजे शुरू हुई। इक्का-दुक्का स्थानों पर ईवीएम के संचालन में हालांकि देरी की भी सूचनाएं प्राप्त हुई, मगर अधिकतर बूथों पर रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया संचालित हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच कतारों मंे लगकर लोगों ने मतदान किया। इस दौरान रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के खाली अच्छोण बूथ में अपने पौते की पीठ पर 102 वर्षीय मलक राम पहुंचे, वहीं 98 वर्षीय कृष्णी देवी ने 123 बूथ मंे गातू नावी मंे मतदान के प्रति उत्साह दिखाया। पिछले 14 वर्षों से बिना अवकाश लिए एचआरटीसी नाहन डिपो के परिचालक जोगेंद्र ठाकुर ने उत्साह दिखाते हुए ड्यूटी के साथ ही पीपलीघाट मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। इस दौरान मतदान केंद्रों के बाहर दोनों ही प्रमुख दलों के समर्थकों ने स्टॉल सजाकर मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं का स्वागत किया तथा मतदान सूची की पर्चियां भी वितरित की। नाहन शहर में सभी 22 बूथों के बाहर राजनीतिक दलों के सर्मथकों ने अपने स्टॉल सजाए थे। शिमला संसदीय सीट के लिए छह उम्मीदवारों के लिए मतदाताओं ने रविवार को वोटिंग की।
|
न्यूजीलैंड के सुदूर माइक्रोनेशियन द्वीप पर एयर नियूगिनी का एक यात्री विमान रनवे पर लैंडिंग के दौरान बेकाबू हो गया और रनवे से 160 मीटर आगे चलकर समुद्र में जा पहुंचा। विमान में करीब 36 यात्री और 11 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। टि्वटर पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में स्थानीय लोग यात्रियों को नौका से निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। एयर नियूगिनी पापुआ न्यू गिनी की राष्ट्रीय विमानवाहक सेवा है।
बुशरा ने की इमरान खान की तारीफ, 'पाकिस्तान के लोग खुशकिस्मत जो उन्हें ऐसा नेता मिला'
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक पैसिफिक डेली न्यूज की एक खबर में हवाईअड्डे के अधिकारी जिम्मी एमिलियो के हवाले से बताया कि एयर नियूगिनी विमान वेनो हवाईअड्डे पर उतरने की कोशिश कर रहा था और बेकाबू होने की वजह से समुद्र में गिर गया। एमिलियो ने बताया कि सभी 36 यात्री और चालक दल के 11 सदस्य सुरक्षित हैं तथा किसी को गंभीर चोटें नहीं आयी। हालांकि उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है।
|
AGRA। कांग्रेस की मीटिंग में पार्टी की रार बाहर निकल आई। उपेन्द्र सिंह के विरोध को अनसुना करने पर पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आक्रोश भड़क गया और जमकर मारपीट व धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के आक्रोश का शिकार कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर बन गए।
जीवनी मंडी स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भूलकर आगरा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उपेन्द्र सिंह के समर्थन में काम करने की अपील की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की। मीडिया से मुखातिब होने के बाद वे बाहर आए। इसी दौरान कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी राधेश्याम गुप्ता और लक्ष्मीनारायण ने उपेन्द्र सिंह के बारे में अपना विरोध जताते हुए बात करनी चाही, इस पर प्रदीप माथुर ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। बस इसी बात को लेकर हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदीप माथुर के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दीं। बाद में महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास उन्हें कमरे में ले गए, तब तक हंगामा चलता रहा।
कांगे्रस के पूर्व पदाधिकारी राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में पुराने कर्मठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। उनकी बात को अनसुना किया जा रहा है। नए लोगों को टिकट देने से पुराने कार्यकर्ता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
'कुछ कार्यकर्ता अपनी बात कहना चाह रहे थे, मैंने कहा कि मैं प्रेस के सामने बात नहीं करता, पार्टी का अंदरूनी मामला है, बैठकर बात कर लेंगे, इस पर वे हंगामा करने लगे, मेरे साथ किसी प्रकार की कोई अभद्रता व धक्का-मुक्की नहीं हुई है. '
|
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. अब तक कोरोना के कुछ 283 केस सामने आ चुके हैं. आज कोरोना के 50 नए मामले सामने आए. वहीं बता दें कि लखनऊ में हुई पार्टी में शामिल हुए सासंद दुष्यंत सिंह और वसुंधरा राजे की कोरना रिपोर्ट निगेटिव आई है. इस पार्टी में कोरोना पॉजिटिव पाई गईं कनिका कपूर शामिल हुई थीं और तस्वीरों वसुंधरा राजे खुद कनिका कपूर के साथ खड़ी दिखाईं दी थी.
|
भारत ने शुक्रवार देर रात दुबई में खेले गए एशिया कप 2018 के फाइनल में बांग्लादेश को आखिरी गेंद तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से मात देकर सातवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया. इस हार के बाद ट्विटर पर बांग्लादेशी टीम का मजाक उड़ाया जा रहा है.
बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत के बाद भी 48. 5 ओवरों में 222 रनों पर ढेर हो गई. भारत ने इस लक्ष्य को सात विकेट खोने के बाद आखिरी गेंद पर हासिल कर खिताब अपने नाम किया.
भारत ने इससे पहले 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010 और 2016 में एशिया कप का खिताब जीता था.
2016 में खेले गए पिछले संस्करण में भी भारत ने बांग्लादेश को ही मात देकर ट्रॉफी उठाई थी.
वहीं बांग्लादेश तीसरी बार भी फाइनल में पहुंच कर खिताब से महरूम रह गया.
लिटन दास अगर 121 रनों की पारी नहीं खेलते तो बांग्लादेश का 200 पार जाना भी मुश्किल था.
यह दास का पहला शतक था और इसी के दम पर बांग्लादेश इस स्कोर तक पहुंच सकी.
बांग्लादेश के खिलाड़ी नजमुल इस्लाम को अपनी टीम के एशिया कप जीतने की इतनी उम्मीद थी कि उन्होंने मैच का नतीजा आने से पहले ही मैदान पर नागिन डांस करना शुरू कर दिया.
|
सुपौल। स्कूल भवन के जर्जर छत का मलवा गिरने से घायल हुए छात्र की मौत हो गई. निर्मली प्रखंड क्षेत्र के कुनौली पंचायत स्थित जागेश्वर उच्च विद्यालय +2 परिसर में स्कूल भवन के जर्जर छत का मलवा गिरने से शनिवार की शाम एक छात्र हादसे का शिकार हुआ था, बाद में उसकी मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान कुनौली वार्ड 3 निवासी सुरेंद्र मंडल के पुत्र राज कुमार मंडल के रूप में हुई है। मृतक 8वीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्यालय परिसर में शाम के वक्त उक्त छात्र अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान विद्यालय परिसर में अवस्थित जर्जर भवन के छत का मलवा गिर गया। इससे छात्र मलबे में दब गया। लगभग आधे घंटे तक रेस्क्यू कर स्थानीय लोगों की मदद से छात्र को जख्मी अवस्था में मलबे से बाहर निकाला गया।
उसे एपीएचसी कुनौली में इलाज के उद्देश्य से लाया गया। लेकिन अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
|
गर्भवती महिलाओं के लिए पट्टी एक सुविधाजनक उपकरण है जो मांसपेशियों और पेट के अस्थिबंधन और पीठ पर भार को कम कर सकता है, मुद्रा में सुधार कर सकता है और प्रसवोत्तर वसूली अवधि को सुविधाजनक बनाता है। हालांकि, ऐसी संपत्तियों को केवल तभी प्रकट किया जा सकता है यदि आप जानते हैं कि गर्भवती महिलाओं के लिए कौन सा पट्टी बेहतर है और पट्टी को सही तरीके से कैसे चुनना है।
चूंकि पट्टी एक साथ कई कार्यों को करने में सक्षम है जो लाभ और हानि दोनों ला सकती हैं, इसलिए उन कई मॉडलों का उत्पादन करना आवश्यक हो गया है जो उन या अन्य लक्षणों को खत्म करने के उद्देश्य से हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए मुख्य प्रकार के पट्टियां हैंः
- गर्भवती महिलाओं के लिए पैंटी-पट्टी , जो सामान्य अंडरवियर पर पहने जाते हैं। वे एक सुप्रीम स्थिति में पहने जाते हैं, पेट का अच्छी तरह से समर्थन करते हैं और गर्भाशय को ठीक करते हैं। इस डिवाइस को पहनने से आंतरिक अंगों पर भार कम हो जाता है और बच्चे को रहने की आरामदायक स्थितियों के साथ प्रदान किया जाता है।
- गर्भवती महिलाओं के लिए बैंडेज-बेल्ट एक लोचदार बैंड है, जो लिनन पर कड़ा हुआ है। यह पेट का समर्थन करता है और खिंचाव के निशान से बचने में मदद करता है। इस मामले में गर्भवती महिलाओं के लिए एक पट्टी के आकार को मजबूत वेल्क्रो के लिए समायोजित किया जा सकता है।
- गर्भवती महिलाओं के लिए पट्टी-कोर्सेट अब आवेदन में इसकी बोझिल और कठिनाइयों के कारण अक्सर उपयोग किया जाता है।
- गर्भवती महिलाओं के लिए संयुक्त पट्टी एक सार्वभौमिक उत्पाद है, जिसका उपयोग गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद एक पट्टी के रूप में किया जा सकता है । यह बेल्ट रबराइज्ड कपड़े से बना है और वेल्क्रो पर उपवास है।
गर्भवती महिलाओं के लिए ऑर्थोपेडिक पट्टी का कोई भी मॉडल विशेष सैलून-स्टोर या फार्मेसियों में खरीदना बेहतर है। सबसे अच्छा विकल्प मापने के अवसर की उपलब्धता है उत्पाद, और उचित मॉडल या आकार का चयन करें। एक शर्त वेल्क्रो या अन्य उपकरणों की उपस्थिति है जो आपको पेट के विकास के आधार पर पट्टी की चौड़ाई समायोजित करने की अनुमति देती है। किसी भी मामले में उत्पाद पेट पर दबाव डालना चाहिए, और इसे केवल एक फर्म सतह पर पहना जाना चाहिए। बिट्स में 24 घंटे पट्टी पहनना सख्ती से मना किया जाता है, हालांकि वह जीवन को सुविधाजनक बनाता है। हर तीन घंटे में आधे घंटे के समय-बाहर करने की सिफारिश की जाती है।
प्रत्येक भविष्य की मां की अपनी राय है कि गर्भावस्था के दौरान कौन सा पट्टी बेहतर है। और यह सही है, क्योंकि सभी लोग अलग-अलग हैं और प्रत्येक महिला में असर अपनी विशेषताओं से बह रहा है। आधुनिक उद्योग के लिए धन्यवाद, माँ गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे अच्छा पट्टी चुन सकती है, उनकी भावनाओं, भौतिक संभावनाओं और परिस्थितियों पर ध्यान केंद्रित कर सकती है।
|
सीरियल अनुपमा इन दिनों टीवी की टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर बरकरार है। इस शो में आए दिन कोई ना कोई टि्वस्ट दर्शकों को देखने के लिए मिलता है। इस बार शो में अनुपमा के स्कूल के दिनों के प्यार को दिखाया जा रहा है। शो में अब अभिनेता अनुज कपाड़िया ने एंट्री ले ली है। सीरियल में इस भूमिका को अभिनेता गौरव खन्ना निभा रहे हैं। वो शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वो लंबे समय से वह शो में काम करना चाहते थे। अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान गौरव ने शो और अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्सों को शेयर किया है। चलिए जानते हैं गौरव ने क्यों चुना अनुपमा शो में काम करना और खुद को कैसे बनाया शो के लायक?
अनुपमा इस वक्त टीवी के सबसे बड़े सीरियल्स में से एक है। गौरव ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि 'मैं कई सालों से राजन शाही सर के साथ काम करना चाहता था। जब वह किसी अवॉर्ड फंक्शन में मिलते, तो मैं उनके साथ काम करने पर चर्चा करता था। लेकिन एक दिन राजन सर ने मुझे शो में काम करने के लिए कहां और मैने सीधे हां कह दिया।
रूपाली गांगुली के स्कूल के दोस्त की भूमिका गौरव खन्ना निभा रहे हैं। इस भूमिका में फिट होने के लिए उन्हें अपने लुक पर भी काफी काम करना पड़ा। गौरव खन्ना बताते हैं कि मुझे इस भूमिका के लिए वजन बढ़ाना पड़ रहा है ताकि चेहरे से मैच्योर दिखाई दूं। इससे पहले मैं अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान देता था। लेकिन शो की डिमांड कि वजह से मैं इस वक्त थोड़ा वजन बढ़ा रहा हूं।
गौरव कहते हैं 'जब मेरे पास इस शो का ऑफर आया तो सबसे पहले ये बात मैने अपनी मां को बताई थी। दरअसल, मेरी मां को अनुपमा शो बहुत पसंद है। जैसे ही उन्हें ये बात पता चली तो उन्होंने तुरंत ये शो करने के लिए कहा और मैं अपनी मां की बात टाल नहीं पाया। '
एक एपिसोड को तैयार करने में 2 से 3 दिन का समय तक लग जाता है। गौरव अमर उजाला से बात करते हुए बताते हैं कि कई बार उन्हें 18 से 29 घंटे तक का समय लग जाता है। आप जिस एक सीन को देख रहे होते हैं वह दस अलग-अलग एंगल से शूट होता है। तब जाकर एक एपिसोड तैयार होता है। अनुपमा टीवी का नंबर वन शो है। ऐसे में सभी कलाकार अपना 100 % देने की कोशिश करते हैं।
कानपुर के रहने वाले गौरव काम के सिलसिले में मुंबई में बस गए हैं। उनके माता पिता और परिवार आज भी कानपुर में ही रहता है। ऐसे में लॉकडाउन की वजह से वह अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता पाए। गौरव बताते हैं कि मैं लॉकडाउन के समय अपने घर कानपुर चला गया था। वहां मैंने अपनी मां के हाथ का बना खाना खाया। उन्होंने बताया कि मैंने अपने पिता से खूब बातें की और बाकि रिश्तेदारों से भी मिला। इस लॉकडाउन ने लोगों को अपने परिवार की अहमियत समझाई है। मैंने 12-13 साल बाद एक नॉर्मल जिंदगी जी, क्योंकि मैं लंबे समय से बिना ब्रेक के काम कर रहा था। इसके साथ कोरोना ने लोगों से उनके अपनों को भी दूर कर कर दिया है। इसलिए हर दिन और एक एक पल को जीना चाहिए। जो टाइम आपके पास है उसे खुलकर जी लीजिए।
|
अंकारा महानगर पालिका मेयर असोक। डॉ मुस्तफा टूना ने सेंटर फॉर इकोनॉमिक एंड सोशल रिसर्च (ईएसएएम) द्वारा आयोजित "विश्व शहरीकरण दिवस और राजधानी का भविष्य" थीम पर आयोजित सम्मेलन में भाग लिया।
छात्रों और अन्य अतिथियों द्वारा उपस्थित सम्मेलन में बोलते हुए, ईएसएएम रिकाई कुटन के अध्यक्ष, टूना, राष्ट्रपति ने 70 के बाद से तेजी लाने वाले आव्रजन की घटना द्वारा बनाई गई मलिन बस्तियों और अनियोजित बस्तियों को इंगित किया और रेखांकित किया कि यह प्रक्रिया किराया-उन्मुख शहरीकरण तक पहुंच गई है।
"नहीं रनटा पासवर्ड"
यह कहते हुए कि जिला नगरपालिकाएं केवल विकास योजनाओं के बारे में राय और प्रस्ताव पेश करने में सक्षम हैं, राष्ट्रपति ट्यूना ने कहा, उनके पदभार ग्रहण करने के बाद सेस आधारित बिक्री में वृद्धि हुई है। हम इसकी अनुमति नहीं देंगे। मैं कहना चाहता हूं कि; डुप्लेक्स आवास, कुछ पार्सल 20-30 मंजिला इमारतें जैसी जगहें हैं। नागरिक शहर के केंद्र से दूर एक बगीचे के साथ एक शांत उद्यान चाहते थे। क्या यह सही है या न्याय? बु ने कहा।
मानव-केंद्रित शहरीकरण के महत्व पर जोर देते हुए, राष्ट्रपति टूना ने निम्नलिखित शब्दों के साथ पड़ोस संस्कृति के महत्व को समझायाः
उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में राजधानी में महसूस की गई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए, राष्ट्रपति तुना, डिकमेन केपेकली, अककोपरु और सैमसन रोड तुर्क टेलिकॉम यू-टर्न को चौराहे के पूरा होने के बाद राहत मिली है।
यह कहते हुए कि उनमें से कई बुनियादी ढाँचे वाली परियोजनाएँ थीं जो पानी की बाढ़ को रोकेंगी, राष्ट्रपति टूना ने कहा कि अंकारा में चाय को बेहतर बनाया जाएगाः
|
जिगर की बीमारी के मुख्य लक्षण।
जिगर प्रमुख अंगों में से एक है। यह एक है पाचन ग्रंथि बड़े, लगभग 1. 5 किलो वजन। जिगर सक्रिय रूप से, चयापचय में भाग लेता है, पित्त तैयार करने में मदद करता है विभिन्न विटामिन और प्रोटीन के संश्लेषण पैदा करता है। वह भी लौह चयापचय, ग्लाइकोजन के संचय, जो मांसपेशियों की ऊर्जा का स्रोत है, हानिरहित पदार्थों में विषाक्त पदार्थों को धर्मान्तरित में शामिल है।
इसलिए, यकृत की स्थिति जीव के समग्र राज्य पर निर्भर करता है। जिगर की बीमारी के लक्षण यह पहले से पहचान करने के लिए और तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी सबसे अच्छा है।
आप सही ऊपरी वृत्त का चतुर्थ भाग अप्रिय भारीपन में महसूस करते हैं, पूरे शरीर में कमजोरी - इन जो नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है जिगर की बीमारी का पहला लक्षण, कर रहे हैं।
अब, जिगर की बीमारी की मुख्य विशेषताएं इस पर एक संक्षिप्त देखोः
जिगर की बीमारी के मुख्य लक्षण के अलावा मैं उल्टी, दस्त, rhinitis, पीलिया हो सकता है। क्रोनिक हेपेटाइटिस में, वहाँ जिगर, वृद्धि हुई तापमान वृद्धि हुई तिल्ली में, त्वचा की जलन प्रतीत होता है दर्द होता है;
द्वितीय। वसा gepatoze हाथ और पलकें, कांप प्रकट होता है जब मांसपेशी शोष, सही predrebere में परिपूर्णता की भावना;
तृतीय। साथ सिरोसिस और psevdotsirrozah भी अपने सही पक्ष में दर्द महसूस किया है, वहाँ सूजन, त्वचा की जलन है। बाल शरीर पर बाहर गिर, परेशान नींद, थकान और मतली होती।
कुछ मामलों में दर्द पेट का दर्द के रूप में बहुत तेज हो सकता है। यह एक संभव पित्ताश्मरता इंगित करता है। मस्तिष्क संबंधी बीमारियों के साथ अक्सर जिगर की बीमारी के लक्षणों। यह विभिन्न विषाक्त पदार्थों के संचय में जिसके परिणामस्वरूप जिगर की खराबी की वजह से है,। विषाक्त पदार्थों की मात्रा में वृद्धि चयापचय को बाधित और तंत्रिका तंत्र के एक विकार का कारण बनता है।
क्यों जिगर की बीमारी और पित्ताशय के लक्षण है? क्या कारण हैं?
जिगर रक्त लाल कोशिकाओं, पुरानी 120 दिन की अवधि, साथ ही अतिरिक्त बिलीरुबिन के अवशेष से खून शुद्ध। उस मामले में, अगर कोशिकाओं और झिल्ली पित्त नलिकाओं के बीच निपटारा, सामान्य स्थिति में, बिलीरुबिन एक साथ फिल्टर करके निकाल पित्ताशय की थैली और ग्रहणी में पित्त के साथ कर रहे हैं। बाद में, यह आंत से हटा दिया, और antiseptiruya मल हरी धुंधला है। डेयरी उत्पादों, सूप, शराब या किसी विकृति विज्ञान के अत्यधिक सेवन के कारण जटिलताओं ऊतक पैरेन्काइमा और पित्त नलिकाओं की स्थिति में, बिलीरुबिन आंशिक रूप से रक्त में रहता है और आंशिक रूप से तथाकथित मौसा के रूप में वाहिनी की दीवारों पर बैठ जाता है। खाद्य प्रसंस्करण के लिए जिगर की खपत क्षमता के बाद ऐसे मामलों में कम है। इस पृष्ठभूमि के खिलाफ, नाटकीय रूप से पित्ताशय में पित्त की मात्रा बढ़ जाती है। बिलीरुबिन यहाँ एक साथ पित्त नलिकाओं के लिए गिरने, क्रिस्टल में बदलना शुरू होता है। बढ़ता जा रहा कस कोलेस्ट्रॉल एक पीले भूरे रंग के होने वाहिनी है।
ऐसे मामलों में, गर्म सफाई लावा का निः शुल्क उपयोग को सुनिश्चित करने और माध्यमिक आंतों विषाक्तता को रोकने के लिए शुद्ध जिगर आंत में किया जाता है। वहाँ जिगर में पत्थर, छोटे आकार के भी हैं, तो परिणाम एक चयापचय विकार हो जाता है। जिगर के सभी कार्यों के संचालन में सुधार करने के लिए, इसे और अधिक फल है कि विटामिन होते हैं खाने के लिए सिफारिश की है।
पित्ताशय की थैली - 40-70 के बारे में मिलीलीटर की एक पित्त भंडारण क्षमता। जिगर पित्त द्वारा उत्पन्न आंशिक रूप से रक्त को छोड़ देता है और आंशिक रूप से पित्ताशय की थैली में आता है। आंत है, जो वसा का टूटना में शामिल है में नलिकाओं के माध्यम से पित्ताशय की थैली पित्त से। नलिकाओं का अवरोध का कारण बनता है ट्यूमर, गैसों या दवाओं है कि ऐंठन हो सकता है। मुंह में पित्ताशय की थैली रोग कड़वाहट, गंवई रंग, दिल में दर्द के लक्षण, पक्षों में और जिगर के तहत, जोड़ों, कूल्हों और घुटनों में दर्द।
|
kanpur@inext. co. in KANPUR। हाल ही में प्रशासन ने छापेमारी कर आरटीओ से कई दलालों को गिरफ्तार किया। अपनी इस कार्रवाई को लेकर प्रशासन भले ही अपनी पीठ थपथपा ले, लेकिन हकीकत तो ये है कि आरटीओ में दलालों के साम्राज्य को खत्म कर पाना तभी संभव है, जब तक वहां के कर्मचारी खुद उनसे दूरी न बना लें। और आरटीओ के दलालों के मकड़जाल के बड़े खलीफा प्रशासनिक कार्रवाई की जद में आ जाएं। प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी दलालों का काम बदस्तूर जारी है। बस उन्होंने अपना ठिकाना बदला है। आई नेक्स्ट ने आरटीओ में डीएम के छापे के बाद लगातार दो दिन, फ्राइडे और सैटरडे को दलालों की पैठ की पड़ताल की तो चौंकाने वाले फैक्ट्स सामने आए।
आरटीओ दलालों ने प्रशासन की छापेमारी के बाद सिर्फ ठिकाना बदला है। काम उनका अभी भी बदस्तूर जारी है। आरटीओ के दलाल अभी भी अपने काम को आसानी से अंजाम दे रहे हैं। प्रशासन की छापेमारी के बाद हुई सख्ती का असर सिर्फ इतना पड़ा है कि अब वे खुद आरटीओ परिसर में नहीं जाते हैं। सारा काम फोन से ही करवा लेते हैं। आरटीओ के दलालों ने आरटीओ से अपना ठिकाना हटाकर गोल चौराहा पुल के नीचे व रावतपुर क्रासिंग के पास बनाया है। यहां से आरटीओ के सारे काम करवाए जाते हैं। कई तो घरों से बैठे फोन या वॉट्स एप पर आरटीओ अधिकारियों से काम करवा रहे हैं। जो कोई भी आरटीओ से निकलने के बाद परेशान दिखा, उसे इन दलालों के एजेंट्स चौराहे पर रोककर पूछ लिया जाता है। अगर कोई काम हुआ तो दलाल उसे तुरंत अपने हाथों में ले लेते हैं।
आरटीओ के काम अब फोन व पर्ची के माध्यम से किए जा रहे हैं। जिस किसी का कोई भी काम होता है। चाहे वो डीएल बनवाना हो, आरसी से संबंधित हो या कुछ और। नाम न छापने की शर्त पर एक दलाल ने बताया कि काम के लिए संबंधित लिपिक से फोन पर बात कर ली जाती है। वहीं कई बार फोन पर बात करने के साथ-साथ एक पर्ची दे दी जाती है। जिसमें एक खास तरह का साइन होता है। जिससे लिपिक को पहचान में कोई दिक्कत न हो। अगर ज्यादा फार्म किसी काम के आ गए तो शाम को छुट्टी के बाद आरटीओ के कर्मचारियों को दे दिए जाते हैं।
आरटीओ में छापेमारी के बाद अंदर ही अंदर ये बातें चल रही हैं कि मोहरों पर ही सारी कार्रवाई हुई है। असली खिलाड़ी तो सीधे-सीधे बच निकले हैं। आरटीओ सूत्रों ने बताया कि दरअसल आरटीओ परिसर में तो बहुत ही छोटे दलाल आते हैं। जो छोटे-मोटे काम करवाकर दिन भर में फ्00-भ्00 रुपये तक कमा लेते हैं। कभी-कभी क्000 तक पहुंच जाते हैं। लेकिन आरटीओ में असली दलाली तो बड़े कामों में होती है। सिटी में चल रही कई व्हीकल्स एजेंसी, कामर्शियल वाहन स्वामी, टैम्पो-आटो स्वामी आदि अपने काम इन्हीं दलालों से करवाते हैं। बस व ट्रक के बड़े-बड़े आपरेटर्स इन्हीं बड़े दलालों के टच में रहते हैं। आलम ये है कि अपनी एसी गाडि़यों से घूमने वाले इन दलालों ने अपने और भी कई बिजनेस खड़े कर लिए हैं। जब तक ये बड़े दलाल प्रशासन की जद में नहीं आते हैं। तब तक आरटीओ से दलाली खत्म नहीं की जा सकती है।
नियुक्तियां तक दलालों के इशारे पर. !
आरटीओ का सारा भ्रष्टाचार इन्हीं बड़ी मछलियों के हवाले होता है। बड़े खेलों की सारी डीलिंग ये बड़े दलाल ही तय करते हैं। ये बड़े दलाल कभी भी आरटीओ नहीं आते हैं। इन्होंने अपने अंडर में भ्-म् लोग रखे हुए हैं। जिनके माध्यम से इनका काम होता है। आरटीओ में ऊपर से लेकर नीचे तक सबके इन मोटी मछलियों से अच्छे संबंध हैं। कई लिपिकों की तैनाती तक इन्हीं बड़ी मछलियों के इशारे पर होती है। ये दलाल बल्क में अपने काम करवाते हैं। फोन व इनके हाथों से लिखी पर्ची ही आरटीओ के अंदर काफी होती है।
आरटीओ में शाम भ् बजे के बाद हिस्से का लेनदेन होता है। आरटीओ में दिन भर जितने भी काम होते हैं। हर लिपिक करने के बाद उसे जोड़ता जाता है। शाम को भ् बजे के बाद बारी-बारी से दलाल आते हैं। और संबंधित लिपिकों को उनका हिस्सा देते जाते हैं।
आप क्यों परेशान हैं ?
दलाल- क्या काम है भाई?
रिपोर्टर- बाइक के कागजात ट्रांसफर करवाने थे। आरटीओ गया तो वहां बाबू ने कल आने को कहा है।
दलाल- कल आओ या परसो ऐसे काम तो नहीं होगा।
रिपोर्टर- तो कैसे होगा। डीएम की छापेमारी के बाद तो यहां कोई काम करवाने वाला भी नहीं है। सब तो अंदर हो गए।
दलाल- सब नहीं। बस दो-चार ही अंदर गए हैं। वो भी आ जाएंगे। ये सब तो चलता रहता है।
रिपोर्टर- अरे अब हमारा काम कैसे होगा।
दलाल- हम कराएंगे। मैं आरटीओ के काम करवाता हूं।
रिपोर्टर- लेकिन करवाएंगे कैसे? अंदर तो बड़ी सख्ती है।
दलाल- हम लोग फोन से सारे काम करवा लेते हैं। जब तक सख्ती है तब तक फोन से ही करवाते रहेंगे। नहीं तो शाम को जब छुट्टी होती है। तब आरटीओ के लोग यहीं पर मिल जाते हैं। चाय के साथ सारे काम भी हो जाते हैं।
रिपोर्टर- कागज ट्रांसफर करने हैं।
दलाल- कल सुबह आ जाना अंदर एक बाबू को फोन कर दूंगा। काम हो जाएगा।
रिपोर्टर- मेरे एक दोस्त का ट्रक है। जिस पर लोन लिया हुआ है। बेचने में दिक्कत आ रही है। आरटीओ से कुछ हो सकता है।
दलाल- ये बड़े काम हैं। हमारे बॉस देखते हैं। हो जाएगा।
रिपोर्टर- क्या उनसे अभी मिलवा सकते हो।
दलाल- नहीं भाई बड़े लोग हैं। वो यहां कभी नहीं आते हैं। सारे बड़े नेता, मंत्री, अधिकारियों तक उनकी पहुंच है। उनका सारा काम तो फोन पर ही होता है। मैं तो बस छोटे-मोटे काम ही करवा हूं। बड़े काम तो बॉस ही करवाते हैं।
रिपोर्टर- छापेमारी के बाद उन्हें काम में कोई दिक्कत नहीं होती।
दलाल- पुलिस और प्रशासन तो हम छोटे लोगों को ही परेशान कर सकती है। बड़े बॉस लोगों तक तो वो पहुंच ही नहीं सकते हैं। प्रशासन पहुंचने की कोशिश करेगा तो अधिकारियों का ट्रांसफर ही करवा दिया जाएगा।
काम सीधे दलाल(रुपये में)
आरटीओ या किसी अन्य विभाग में अगर करप्शन को खत्म करना है। तो उसके लिए ट्रांसपेरेंसी की जरुरत होती है। आरटीओ में नीचे से ऊपर तक करप्शन व्याप्त है। आलम ये है कि बिना पैसे के कोई काम ही नहीं होता है। शासन को चाहिए कि सख्ती करे। हाल ही में प्रशासन की टीम ने आरटीओ में छापेमारी करके कई दलालों को दबोचा है। बाद में कई बाबूओं पर भी कार्रवाई की गई है। दरअसल जब कार्रवाई होती है। तो अधिकारी अपने नीचे के कर्मचारियों पर सारा ठीकरा फोड़ देते हैं। अधिकारियों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। जब तक सारा काम ट्रांसपेरेंसी से नहीं होगा। करप्शन को खत्म नहीं किया जा सकता है।
आरटीओ के अंदर किसी भी दलाल को घुसने नहीं दिया जाएगा। परिसर में रोज अधिकारी गश्त करेंगे। आरटीओ परिसर के दोनों गेटों पर पुलिस लगा दी गई है। आरटीओ के अंदर के कर्मचारियों पर खुफिया नजर रखी जा रही है।
जनशिकायत मिलने के बाद ही आरटीओ ऑफिस में छापा डाला गया था। दलालों और आरटीओ के कर्मचारियों की मिलीभगत जांच का विषय है। विभागीय जांच के बाद दोषी आरटीओ के ऐसे कर्मचारी भी बेनकाब होंगे। इससे आरटीओ दफ्तर में दलाल-राज पर शिकंजा कसेगा। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि जारी किये जाने वाले लाइसेंस, परमिट, टैक्स संबंधी काम सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से होना चाहिए, जिससे पब्लिक को लंबी लाइनों व दलालों से मुक्ति मिल सके। आरटीओ से इन निर्देशों का सौ फीसदी पालन करवाने को कहा गया है।
|
इंडिया न्यूज,उत्तर प्रदेश,(UPPSC Recruitment 2022) : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से यूपी स्टाफ नर्स (पुरुष) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई 2022 को आयोजित की जानी थी । लेकिन अब यह परीक्षा अगस्त 4 को आयोजित की जाएगी । वहीं जिन उम्मीदवारों ने स्टाफ नर्स (पुरुष) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था,वे आधिकारिक अधिसूचना अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर आनलाइन आधिकारिक अधिसूचना जारी कर जानकारी दी गई कि उत्तर प्रदेश स्टाफ नर्स - मेल भर्ती के लिए 24 जुलाई, 2022 को निर्धारित मुख्य लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपी स्टाफ नर्स मुख्य परीक्षा की नई तारीख की घोषणा भी कर दी है।
यूपीपीएससी की ओर से बताया गया है कि स्टाफ नर्स - पुरुष भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा को 04 अगस्त, 2022 को आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के शिविर कार्यालय सेक्टर डी,अलीगंज,लखनऊ स्थित परीक्षा भवन के भूतल एवं प्रथम तल पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन घंटे की अवधि की होगी। स्टाफ नर्स - पुरुष भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
स्टाफ नर्स (पुरुष) के 558 पदों पर भर्ती होनी है। स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए पहली बार दो चरणों (प्रारंभिक और मुख्य) में परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रारंभिक परीक्षा 10 अप्रैल, 2022 को प्रयागराज एवं लखनऊ के 38 केंद्रों में आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 30 मई को जारी किया गया था, जिसमें 1,025 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
|
4 की उप-धारा 1 में निर्धारित 17 मदों (नियमावली) को प्रकाशित करना होगा।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में निम्नलिखित विभाग शामिल हैंः
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय चिकित्सा और जन स्वास्थ्य मामलों को देखता है जिसमें औषध नियंत्रण और खाद्य में मिलावट की रोकथाम शामिल है जिसका उद्देश्य आर्थिक विकास, सामाजिक विकास और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकताओं के अनुरूप जनसंख्या स्थिरीकरण करना है।
विभाग में विभिन्न स्तरों पर कार्य का संचालन, कार्य संचालन नियमों और समय-समय पर जारी अन्य सरकारी आदेशों / अनुदेशों के अनुसार किया जाता है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की कार्यालय पद्धति निर्देशिका, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नियमों / विनियमों / अनुदेशों आदि का अनुपालन करता है।
किसी व्यवस्था की विशिष्टियां, जो उसकी नीति की संरचना या उसके कार्यान्वयन के संबंध में जनता के सदस्यों से परामर्श के लिए या उनके द्वारा अभ्यावेदन के लिए विद्यमान हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री की अध्यक्षता में एक केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद है जिसमें राज्य सरकारों / केन्द्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री, सांसद, स्वास्थ्य संगठनों और सार्वजनिक निकायों का प्रतिनिधित्व करने वाले गैर-सरकारी अधिकारी और कुछ प्रख्यात व्यक्ति शामिल हैं। यह केन्द्र और राज्यों के लिए नीति की व्यापक रूपरेखा की सिफारिश करने के लिए अपने सभी पहलुओं में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के क्षेत्र में शीर्ष नीति निर्माण निकाय है।
- ऐसे बोर्डों, परिषदों, समितियों और अन्य निकायों के, जिनमें दो या अधिक व्यक्ति हैं, जिनका उसके भाग के रूप में या इस बारे में सलाह देने के प्रयोजन के लिए गठन किया गया है और इस बारे में कि क्या उन बोर्डों, परिषदों, समितियों और अन्य निकायों की बैठकें जनता के लिए खुली होंगी या ऐसी बैठकों के कार्यवृत्त तक जनता की पहुंच होगी। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण में अध्यक्ष के अलावा 22 सदस्य हैं। एफएसएसएआई के कार्यवृत्त को समय-समय पर वेबसाइट अर्थात् Fssai.gov.in पर अपलोड किया जाता है।
- सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत नोडल अधिकारी का नामांकन (513.49 KB)
|
राज्य में 390 नए चेक डैम बनाने की तैयारी कर ली गई है। यह सभी चेक डैम वन क्षेत्र में बनेंगे। वन विभाग के इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूरी दे दी है। कैंपा योजना के तहत प्रस्तावित इस योजना को अब मंजूरी के लिए भारत सरकार को भेज दिया गया है। क्योंकि वन क्षेत्र में निर्माण और कैंपा योजना के तहत खर्च के लिए केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से अनुमति लेनी पड़ती है।
झारखंड के वन क्षेत्र में बने चेक डैम का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। चेक डैम न सिर्फ वर्षा जल संरक्षण के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं, बल्कि वन्य जीव और वन क्षेत्र में रहने वाले लोगों के काम भी आ रहे हैं। वन विभाग के विभिन्न प्रमंडलों में के 83 चेक डैम का पानी सीधे पीने योग्य मिला है। पहले यह वन विभाग और निजी प्रयोगशाला की रिपोर्ट में प्रमाणित हुआ और अब जाधवपुर यूनिवर्सिटी ने भी 52 चेक डैम का पानी पीने योग्य बता दिया है। अन्य चेक डैम की रिपोर्ट आनी बाकी है।
चेक डैम के कई फायदे : झारखंड के पठारी हिस्से में बारिश का पानी बामुश्किल 20 से 22 प्रतिशत संचित हो पाता है। बाकि पानी बह जाता है। जबकि वर्षा जल का अधिक से अधिक संचय जरूरी है।
चेक डैम बनाने से वन क्षेत्र की सूख रही नालियों में पानी रहने लगा है। चेक डैम बनाने से मिट्टी में नमी बेहतर रहने लगी है। इससे आसपास के वन क्षेत्र की वनस्पतियां बेहतर होती हैं। वन्यजीवों के लिए साल भर जल स्त्रोत उपलब्ध होता है। आदिवासी लोगों को भी सिंचाई से लेकर अन्य काम के लिए पानी उपलब्ध होने लगता है। इसका एक फायदा भूजल स्तर में सुधार के रूप में भी आंका जा रहा है।
चेक डैम एक छोटा बांध है : चेकडैम मुख्य रूप से वर्षा जल को संरक्षित करने के लिए बनाया जाता है। इससे भूजल का स्तर बेहतर बना रहता है। यह मिट्टी, पत्थर, सीमेंट-रोड़ी का बना एक अवरोध होता है। इसे झरने, नाले या बरसाती जल प्रवाह की आड़ी दिशा में खड़ा किया जाता है। इसका मुख्य उद्देशय वर्षा के अतिरिक्त पानी रोकना होता है। इस ठहरे हुए पानी को जरूरत के अनुसार इस्तेमाल किया जाता है। यह जमा पानी मछली पालने में भी काम आता है।
24 करोड़ लागत आएगी : प्रधान मुख्य वन संरक्षक शशि नंदक्युलियार ने बताया की कैंपा योजना के तहत 24 करोड़ की लागत से 390 चेक डैम बनाने की योजना स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेज दी गई है। केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद इसी वित्त वर्ष में इन पर काम शुरू किया जाना है। मार्च 2021 तक सभी प्रस्तावित चेक डैम बनाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य भर में इस समय करीब 1500 चेक डैम हैं।
|
अक दिन सुलेखनकी चर्चा निकली । बापूको अपने अक्षरोंका बड़ा रज है । अिसलिओ वे सुलेखन पर विशेष जोर देते हैं ।
बापूके अग्रेजी अक्षर वैसे तो खराब नहीं हैं और जब वे ध्यानपूर्वक कोओ खास पत्र या मजमून लिखते हैं, तब तो अनके अक्षरोंका व्यक्तित्व अपना असर किये बिना नहीं रहता। गुजराती तो वे दोनों हाथसे लिखते हैं । दाहिने हाथके थक जाने पर चायेंसे काम लेते हैं । ' हिन्द स्वराज्य अन्होंने विलायतसे दक्षिण अफ्रीका लौटते समय जहाजमें जहाजके ही कागज पर लिखा था। वह पुस्तक ब्लाक बनवाकर भी छपायी गयी है । असमें दोनों हाथोंकी लिखावट पायी जाती है। दोनोंमे भेद काफी है। बायें हाथकी लिखावट विशेष सुवाच्य है ।
बाप्पू हमें कहा करते थे कि बच्चोंको अक्षर सिखानेके पहले आलेखन यानी ड्रामिंग सिखाना चाहिये । ड्रामिंग पर हाथ बैठ जाने पर अक्षर खराब होनेका कोअी डर ही नहीं रहता । चाप्पके मिसी सिद्धान्तको मैंने जो येक वैज्ञानिक रूप दिया है, असे यहाँ थोड़े में देता हूँ ।
लिपियाँ दो प्रकारकी होती हैंः चित्र लिपि और अक्षर लिपि । चित्र लिपि सीधी होती है । जो आकृति जैसी देखी वैसी ही असकी प्रतिकृति अतार देना यह चित्र लिपिका काम है । कोभी कुर्सी या घड़ा या आम देखकर असकी हुबहू आकृति सुतार देना चित्र लिपिका काम हुआ । अक्षर लिपिका काम जटिल है और है भी भारी। किसी चीजका हम नाम रखते हैं । गलेसे ध्वनि निकालकर नामको व्यक्त करते हैं । कान अस ध्वनिको ग्रहण करते हैं। और मन अस चीजकी आकृति समझ लेता है । जिस ध्वनिको किसी आकृतिके द्वारा व्यक्त करना ही अक्षर लिपि है । सर्प विद्या* भी जैसी ही होती है ।
कहा जाता है कि साँपको कान नहीं होते। वह आँखोंसे हो सुनता है। अक मिंद्रियके द्वारा दो दो कार्य हम भी करते हैं, जैसे जीभ द्वारा चाखना और वोलना । तो मर्प भी आँखोंसे सुनता हो तो आश्चर्य नही। भिसलिये हमने अक्षर द्वारा आँखोंसे ध्वनिका बोध करानेकी तरकीवको सर्प विद्या कहा है। पढ़ना = आँखोंसे सुनना । |
कोलकाताः स्ट्रीट फूड, शहर के मजदूर वर्ग के साथ-साथ खाने-पीने के शौकीनों के लिए एक जीवन रेखा है, जो लंबे समय तक गर्म मौसम की तपिश का सामना कर रहा है।
सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में स्ट्रीट फूड क्लस्टर्स में ऑफिस जाने वालों की गैरमौजूदगी साफ नजर आती है। डलहौजी, इंडिया एक्सचेंज प्लेस, चांदनी, एस्प्लेनेड, चौरंगी और कैमक स्ट्रीट में खाद्य विक्रेता पिछले तीन हफ्तों से वीरान नजर आ रहे हैं। यहां तक कि एस्प्लेनेड में प्रतिष्ठित डेक्रेस लेन, जो दोपहर के भोजन के दौरान ठसाठस भरी रहती है, के साथ-साथ बिक्री में भी गिरावट देखी गई है।
कार्यालय कर्मचारियों की बड़ी भीड़ को पूरा करने वाले कई विक्रेताओं को अब केवल ग्राहकों की एक छोटी संख्या मिलती है, जबकि अन्य को अपनी इन्वेंट्री को कम करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। ऑफिस जाने वाले कई लोगों ने TOI से बात की और कहा कि वे अपने AC ऑफिस के ठंडे वातावरण से चिलचिलाती गर्मी में बाहर नहीं निकलना चाहते हैं। जबकि कई लोग अपना दोपहर का भोजन कर रहे हैं, अन्य लोग भोजन वितरण ऐप का उपयोग करके ऑर्डर करते हैं। "मैं एक बार काटने के लिए बाहर निकला लेकिन इसने मुझे बीमार महसूस कराया। उसके बाद मैंने अपना खुद का लंचबॉक्स ले जाने का फैसला किया, "डलहौजी के एक बैंक में काम करने वाली दीपानिता घोष ने कहा।
"इस मौसम के कारण बिक्री में लगभग 50% की गिरावट आई है। लंच ऑवर की बिक्री और भी खराब रही है क्योंकि लोग इस गर्मी में ऑफिस से बाहर कदम नहीं रखते हैं। अधिकांश ग्राहक शाम को आते हैं जब अपेक्षाकृत कम गर्मी होती है," राइटर्स बिल्डिंग के पीछे ल्योंस रेंज पर कोना डुकन के मालिक मुकुंद सिंह ने कहा।
कई वेंडरों ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए छांव और बड़े-बड़े छाते लगा रखे हैं, लेकिन इससे बिक्री नहीं बढ़ी है। कार्यालय के कर्मचारी अपने एसी कार्यालयों के अंदर रहना पसंद करते हैं। इसने हमारे व्यवसाय को बुरी तरह प्रभावित किया है, "अरुण पांडे ने कहा, जो कैमक स्ट्रीट-पार्क स्ट्रीट क्रॉसिंग पर दोपहर का भोजन बेचते हैं।
कई विक्रेताओं ने प्रतिदिन बनने वाली मात्रा को कम कर दिया है। श्यामल दास, जो मिशन रो पर एक ठेले पर 'कोलकाता चाइनीज' बेचते हैं, ने राशि लगभग 50% कम कर दी है। "भोजन बर्बाद हो रहा था क्योंकि पर्याप्त ग्राहक नहीं थे और मुझे नुकसान हो रहा था। कुछ खास दिनों में, मैं कम मात्रा में भी नहीं बेच पाता," दास ने कहा।
|
हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को वैसे तो किसी पहचान की जरुरत नहीं है, लेकिन इन दिनों वह अपनी शादी को लेकर ज्यादा जानी जा रही है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में दूसरे धर्म में जाकर शादी करने वालों की लिस्ट लंबी है लेकिन स्वरा भास्कर के मामले में कुछ ज्यादा ही चर्चे हो रहे हैं। ऐसे भी अभिनेत्री भी किसी ना किसी बहाने खुद को चर्चा में ला रही है।
याद हो कि स्वरा ने 6 जनवरी को समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से कोर्ट मैरिज कर ली थी, 16 फरवरी को इसका खुलासा कर उन्होंने सभी को सरप्राइज दे दिया था। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कर दी है, जिसे देखकर लोगों को शर्म आ रही है। दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी बेड की तस्वीरें जारी कर बताया कि उनकी मां ने इसे सजाया है।
एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सुहागरात के लिए सजे हुए बेडरूम की झलक दिखाई है, इसके साथ उन्होंने लिखा- उनकी मां चाहती थी कि उनके जीवन की शुरुआत फिल्मी तरीके से हो। इन फोटोज में गुलाब और व्हाइट कलर के फूलों से बेड सजा हुआ नजर आ रहा है। इस सब के लिए उन्हाेंने मां का शुक्रिया अदा भी किया है।
एक और वीडियो में एक महिला की आवाज सुनाई दे रही है, जो स्वरा को बधाई देते हुए पूछ रही हैं कि 'ये सब क्या चल रहा है? ' इस वीडियो में भी कमरे की झलक देखने को मिल रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह अपने पति के साथ बेड के पास खड़ी दिखाई दे रही है। दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।
बता दें कि स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से कोर्ट मैरीज की है। विशेष विवाह अधिनियम के तहत 6 जनवरी 2023 को दोनों ने अदालत में अपनी शादी के लिए पंजीकरण कराया था। शादी की खबरें सामने आते ही लोगों ने दोनाें को निशाने पर ले लिया था। क्योंकि शादी से ठीक 14 दिन पहले अपने एक ट्वीट में स्वरा ने फहाद को भाई कहकर संबोधित किया था। इंटरनेट यूजर्स ने यह दावा तक कर दिया था कि स्वरा ने अपने भाई से शादी कर ली है।
|
इस ससार मे कई श्रेणियों के लोग है, किन्तु तो भी यह ससार किसी के लिए सुखमय स्थान नहीं है। यहाँ स्पष्ट कहा गया है-अनित्यम् असुख लोकम् यह जगत् अनित्य तथा दुखमय है और किसी भी भले मनुष्य के रहने लायक नही है। भगवान् इस ससार को क्षणिक तथा दुखमय घोषित कर रहे है। कुछ दार्शनिक, विशेष रूप से मायावादी, कहते है कि यह ससार मिथ्या है, किन्तु भगवद्गीता से हम यह जान सकते है कि यह ससार मिथ्या नहीं है, यह अनित्य है। अनित्य तथा मिथ्या मे अन्तर है। यह ससार अनित्य है. किन्तु एक दूसरा भी ससार है जो नित्य है। यह ससार दुखमय है, किन्तु दूसरा ससार नित्य तथा आनन्दमय है।
अर्जुन का जन्म राजर्षिकुल मे हुआ था। अत भगवान् उससे भी कहते "मेरी सेवा करो, और शीघ्र ही मेरे धाम को प्राप्त करो।" किसी को भी इस अनित्य सससार मे नहीं रहना चाहिए, क्योकि यह दुखमय है। प्रत्येक व्यक्ति को भगवान् के हृदय से लगना चाहिए जिससे वह सदैव सुखी रह सके। भगवद्भक्ति ही एकमात्र ऐसी विधि है, जिसके द्वारा सभी वर्गों के लोगो की सारी समस्याएँ सुलझाई जा सकती है। अत प्रत्येक व्यक्ति को कृष्णभावनामृत स्वीकार करके अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए।
मन्मना भव मद्भक्तो मद्याजी मां नमस्कुरु । मामेवैष्यसि युक्त्वैवमात्मानं मत्परायणः ।।३४।।
सदैव मेरा चिन्तन करने वाला, भव होवो, मत् मेरा, भक्त भक्त, मत् मेरा, याजी उपासक, माम् मुझको, नमस्कुर नमस्कार करो, माम्मुझको, एव-निश्चय ही, एप्यमि-पाआगे, युक्त्वा लीन होकर, एवम् - इस प्रकार, आत्मानम् अपनी आत्मा को, मत्-परायण मेरी भक्ति में अनुरक्त ।
अपने मन को मेरे नित्य चिन्तन में लगाओ, मेरे भक्त बनो, मुझे नमस्कार करो और मेरी ही पूजा करो। इस प्रकार मुझमें पूर्णतया लीन होने पर तुम निश्चित रूप से मुझको प्राप्त होगे।
डे छुटकार इस श्लोक मे स्पष्ट इगित है कि इस कल्मषग्रस्त भौतिक जगत् पाने का एकमात्र साधन कृष्णभावनामृत है। कभी-कभी कपटी भाष्यकार इ स्पष्ट कथन का कि सारी भक्ति भगवान् कृष्ण को समर्पित की जानी चाहि तोडमरोड कर अर्थ करते है। दुर्भाग्यवश ऐसे भाव्यकार पाठको का ध्यान
की ओर आकर्षित करते है जो सम्भव नहीं है। ऐसे भाष्यकार यह |
"इस विधानसभा भवन में एक से एक, बड़े और साहसिक निर्णय लिए गए हैं"
"यह सभा इस बात का उदाहरण है कि लोकतंत्र में सामाजिक जीवन में समान भागीदारी और समान अधिकारों का पालन कैसे किया जाता है"
"भारत में लोकतन्त्र की अवधारणा उतनी ही प्राचीन है जितना प्राचीन ये राष्ट्र है, जितनी प्राचीन हमारी संस्कृति है"
"बिहार हमेशा लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहा"
"पक्ष विपक्ष के भेद से ऊपर उठकर, देश के लिए, देशहित के लिए हमारी आवाज एकजुट होनी चाहिए"
"हमारे आचरण से हमारे देश की लोकतांत्रिक परिपक्वता प्रदर्शित होती है"
"लोकतांत्रिक विमर्श को आगे बढ़ाते हुए देश लगातार नए संकल्पों पर काम कर रहा है"
"अगले 25 साल देश के लिए कर्तव्य पथ पर चलने के साल हैं"
"हम अपने कर्तव्यों के लिए जितना परिश्रम करेंगे, हमारे अधिकारों को भी उतना ही बल मिलेगा। हमारी कर्तव्य निष्ठा ही हमारे अधिकारों की गारंटी है"
Posted On:
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पटना में बिहार विधान सभा के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने शताब्दी स्मृति स्तंभ का अनावरण किया, जिसे बिहार विधानसभा के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बनाया गया है। उन्होंने विधानसभा संग्रहालय की आधारशिला भी रखी। संग्रहालय में विभिन्न दीर्घाएं बिहार में लोकतंत्र के इतिहास और मौजूदा बुनियादी सुविधाओं के विकास को प्रदर्शित करेंगी। इसमें 250 से अधिक लोगों की क्षमता वाला एक सम्मेलन हॉल भी होगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने विधानसभा गेस्ट हाउस की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल श्री फागू चौहान और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार का ये स्वभाव है कि जो बिहार से स्नेह करता है, बिहार उसे वो प्यार कई गुना करके लौटाता है। उन्होंने कहा, "आज मुझे बिहार विधानसभा परिसर में आने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होने का सौभाग्य भी मिला है। मैं इस स्नेह के लिए बिहार के जन-जन को हृदय से नमन करता हूं।" प्रधानमंत्री ने कहा कि शताब्दी स्मृति स्तंभ बिहार की असंख्य आकांक्षाओं को प्रेरित करेगा।
बिहार विधानसभा के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार विधानसभा का अपना एक इतिहास रहा है और यहां विधानसभा भवन में एक से एक, बड़े और साहसिक निर्णय लिए गए हैं। आजादी के पहले, इसी विधानसभा से गवर्नर सत्येंद्र प्रसन्न सिन्हा जी ने स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहित करने, स्वदेशी चरखा को अपनाने की अपील की थी। आजादी के बाद, इसी विधानसभा में जमींदारी उन्मूलन अधिनियम पास हुआ। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुये, नीतीश जी की सरकार ने बिहार पंचायती राज जैसे अधिनियम को पास किया, जिसके तहत महिलाओं को पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। प्रधानमंत्री ने कहा, "यह विधान सभा इस बात का उदाहरण है कि लोकतंत्र में सामाजिक जीवन में समान भागीदारी और समान अधिकारों का पालन कैसे किया जाता है।"
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "आजादी का अमृत महोत्सव और बिहार विधान सभा के 100 साल का यह ऐतिहासिक अवसर भी हम सभी के लिए, प्रत्येक जन प्रतिनिधि के लिए आत्मनिरीक्षण और आत्म-विश्लेषण का संदेश लेकर आया है। हम अपने लोकतंत्र को जितना मजबूत करेंगे, हमें अपनी आजादी और अपने अधिकारों के लिए उतनी ही ताकत मिलेगी।"
21वीं सदी की बदलती जरूरतों और स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में नए भारत के संकल्पों के संदर्भ में, प्रधानमंत्री ने कहा, "देश के सांसद के रूप में, राज्य के विधायक के रूप में हमारी ये भी ज़िम्मेदारी है कि हम लोकतंत्र के सामने आ रही हर चुनौती को मिलकर हराएं। पक्ष विपक्ष के भेद से ऊपर उठकर, देश के लिए, देशहित के लिए हमारी आवाज़ एकजुट होनी चाहिए।"
21वीं सदी को भारत की सदी के रूप में चिह्नित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत के लिए ये सदी कर्तव्यों की सदी है। हमें इसी सदी में, अगले 25 सालों में नए भारत के स्वर्णिम लक्ष्य तक पहुंचना है। इन लक्ष्यों तक हमें हमारे कर्तव्य ही लेकर जाएंगे। इसलिए, ये 25 साल देश के लिए कर्तव्य पथ पर चलने के साल हैं।" श्री मोदी ने विस्तार से कहा, "हमें अपने कर्तव्यों को अपने अधिकारों से अलग नहीं मानना चाहिए। हम अपने कर्तव्यों के लिए जितना परिश्रम करेंगे, हमारे अधिकारों को भी उतना ही बल मिलेगा। हमारी कर्तव्य निष्ठा ही हमारे अधिकारों की गारंटी है।"
Read this release in:
|
मुंबईः शिवसेना (Shivsena) ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम (West Bengal Election Results) ने साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) अजेय नहीं हैं। शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' (Samna) में प्रकाशित संपादकीय में कहा गया कि जिन राज्यों (पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल) और केंद्रशासित प्रदेश (पुडुचेरी) में हाल में चुनाव हुए, उनमें से सभी की निगाहें पश्चिम बंगाल पर थीं।
शिवसेना ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जीत हासिल करने के एकमात्र लक्ष्य के साथ मोदी और शाह चुनाव प्रचार में उतरे तथा उन्होंने कोविड-19 संबंधी सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करते हुए बड़ी रैलियां एवं रोडशो किए। उन्होंने कहा कि मद्रास उच्च न्यायालय ने कोविड-19 की ताजा लहर के लिए निर्वाचन आयोग को दोषी ठहराया है।
|
भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया। स्थानीय पुलिस ने एक घर से ग्रेनेड बरामद किया है। यह ग्रेनेड पाकिस्तान की ओर से दागे गए थे, जो सीधा एक घर पर आकर गिरे। ग्रेनेड कितना भारी होगा इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर की छत पूरी तरह से तबाह हो गई है।
यह घटना उस वक्त हुई है जब दो दिन पहले ही गुरूवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाके में एक फ्लैग मीटिंग हुई थी। इस बैठक में भारत ने हाल में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की घटनाएं बढऩे पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और इस बात पर जोर दिया था कि ऐसी उकसावे वाली हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
|
जानते हुए भी जो न जानने का ढोंग करते हैं उनसे मुझे चिढ़ लगती है । अतएव मैंने कहा, 'क्या आप नहीं जानते कि बहुत से थानों पर प्रत्येक रिपोर्ट इसी भय से नहीं लिखी जाती कि अपराध संख्या न बढ़ने पाये। लेकिन यदि बढ़ी हुई अपराध संख्या का संतोषप्रद उत्तर उपस्थित है तब वह किसी के लिए बुराई का कारण क्यों हो ? फिर जिसके पास सवारी नहीं वह घटनास्थल पर तुरंत कैसे पहुंचेगा ?"
'यह सब तो ठीक है । लेकिन केवल ईमानदारी से ही तो काम नहीं चलता । तम्बू उठाने के लिए सभी कोनों में तो खूटे गाड़ने पड़ते हैं। फिर भी मैं उसकी ईमानदारी से ही प्रभावित होकर तो उसे निभाये जा रहा हूं ।'
मुझे कुछ सन्तोष हुआ । फिर कई महीने जोशीजी का कोई प्रसंग नहीं आया। एक दिन शाम को कप्तान साहब मेरे घर आये । विविध प्रकार की चलती फिरती रस्मी बातें हुई । कुछ देर बाद वह एकाएक बोले, 'तुम्हारे जोशीजी तो लाइन हाजिर कर दिये गये ।'
मुझे धक्का सा लगा मानो सरकारी सड़क समाप्त होकर कच्ची सड़क प्रारम्भ हो गई हो । लाइन हाजिर होना तो पुलिस विभाग में दण्ड समझा जाता है। मैंने पूछा, 'ऐसा क्यों हुआ ?'
हंसते हुए उन्होंने उत्तर दिया, 'मुझ पर न बिगड़ी, भाई । मैंने नहीं किया । डी आई जी का हुक्म आया था । उसके थाने की अपराध संख्या जिले भर के थानों में सब से अधिक थी ।'
असहमति सूचक सिर हिलाते हुए मैंने कहा, 'यह तो कोई बात नहीं हुई। आपने संख्या वृद्धि का उचित समाधान नहीं भेजा होगा । यह तो हवन करते हाथ जलने का हिसाब हुआ ।' |
पचस्तूपान्वयी प्राचार्य वीरसेन ने धवला की प्रशस्ति मे अपने आपको आचार्य चन्द्रसेन का प्रशिष्य और आर्य नन्दि ( पचस्तूपान्वयी) का शिप्य बताते हुए लिखा है कि चित्रकूट पुर के एलाचार्य से षट्खण्डागम ( महाकर्मप्रकृतिप्राभृत ) नामक सिद्धान्त शास्त्र का अध्ययन किया । तदनन्तर अनेक सूत्रो, सिद्धान्त ग्रन्थो का अवलोकन कर एलाचार्य की प्रेरणा से षट्खण्डागम पर धवला टीका का वाटग्राम मे निर्मारण प्रारम्भ किया । षट्खण्डागम पर वीरसेन से बहुत पूर्व अनेक टीकाए लिखी गई थी, जिनमे कुदकुदाचार्यकृत परिकर्म, शामकुडकृत पद्धति, तुम्बुलूराचार्यकृत चूडामरिण समन्तभद्रकृत टीका और बप्पदेव गुरु द्वारा कृत व्याख्याप्रज्ञप्ति नामक टीकाए प्रमुख थी । ईशा की तीसरी चौथी शताब्दी से ६ठी शताब्दी के बीच की अवधि में निर्मित उन टीकाओ मे से वर्तमान में एक भी टीका उपलब्ध नही है ।
आचार्य वीरसेन ने बप्पगुरुदेव की षट्खण्डागम पर जो व्याख्या-प्रज्ञप्ति नाम की टीका थी, उसके आधार पर षट्खण्डागम की धवला नामक विशाल टीका का निर्माण किया । प्रशस्ति मे वीरसेन द्वारा किये गये उल्लेख के अनुसार उन्होंने वि स ७३८ मे जगतुग देव के राज्य काल के पश्चात् (सम्भवत मोघवर्ष प्रथम के शासनकाल मे ) वाटग्राम मे कार्तिक शुक्ला त्रयोदशी के दिन घवला टीका की रचना सम्पन्न की । इस टीका के निर्मारण मे आचार्य वीरसेन ने चूर्णिकारो की शैली को अपनाकर सस्कृत मिश्रित प्राकृत भाषा में विस्तृत विवेचन प्रस्तुत किया है। घवला टीका कुल मिलाकर ७२ हजार श्लोक प्रमारण का विशाल ग्रन्थ है । घवला टीका का तीन चौथाई भाग प्राकृत मे और शेष भाग संस्कृत भाषा मे है । टीका की प्राकृत भाषा मुख्यतया शौरसेनी है । धवला का निर्माण ६ खण्डो मे किया गया है । इसकी शैली सुन्दर, सुबोधगम्य, परिमार्जित और प्रौढ है। इसमे छेदसूत्र, जीवसमास, सत्कर्मप्राभृत, पचत्थिपाहुड, कषायप्राभृत, सन्मतिसूत्र, त्रिलोकप्रज्ञप्ति, तत्वार्थसूत्र, मूलाचार, दशकरिंगसंग्रह प्रकलककृत तत्वार्थभाष्य आदि अनेक महत्वपूर्ण सैद्धान्तिक ग्रन्थो का उल्लेख किया गया है । आचार्य वीर सेन की इस धवला टीका मे श्वेताम्बर परम्परा द्वारा बहुमान्य आचाराग, वृहत्कल्पसूत्र, दशवैकालिक सूत्र, अनुयोग द्वार और आवश्यक नियुक्ति आदि आगम एव आगमिक ग्रन्थो के अनेक उद्धरण दिये गये है। वीरसेन ने घवला मे नागहस्ति ( श्वेताम्बरा चार्य) के उपदेशो को "पवाइज्जत" अर्थात् आचार्य परम्परागत वताया है और दूसरी ओर आर्य मक्षु ( श्वेताम्बराचार्य आर्यमगु) के उपदेशो को अपवाइज्जत अर्थात् प्रचलन में कोई महत्वपूर्ण स्थान नहीं रखने वाला बताया है । वीरसेन के इस प्रकार के उल्लेखो से यह एक नई बात प्रकट होती है कि आर्य मक्षु और आर्य नागहस्ति इन गुरुशिष्य आचार्यो मे कतिपय प्रकार के मान्यता भेद भी थे ।
के उपदेशो को आचार्य परम्परा द्वारा असम्मत एव प्रचलन मे नही आ रहे तथा आर्य नागहस्ति के उपदेशो को आचार्य परम्परा द्वारा सम्मत
एव प्रचलन मे आ रहे बता कर उनमे परस्पर मान्यता सम्बन्धी मतमेद की बात को प्रकट करने के साथ-साथ घवलाकार ने अपनी टीका मे स्थान-स्थान पर उत्तर प्रतिपत्ति और दक्षिण प्रतिपत्ति इन दो मान्यताप्रो का उल्लेख किया है। आपने दक्षिण प्रतिपत्ति को ऋजु (सरल) एव प्राचार्य परम्परागत और उत्तर प्रतिपत्ति को अजु (जटिल) तथा प्राचार्य परम्परागत से भिन्न माना है । यह उनका दक्षिणापथ एव उत्तरापथ की आचार्य परम्पराओ की ओर सकेत प्रतीत होता है ।
आचार्य वीरसेन ने षट्खण्डागम के ६ खण्डो मे से प्रथम पाच खण्डो पर घवला टीका की रचना की है । छठे खण्ड का नाम महाबन्ध है, इसे महाघवल नाम से भी अभिहित किया जाता है । षट्खण्डागम के इस छठे खण्ड महाबन्ध की रचना भूतबलि ने की है। महाबन्ध नामक इस छठे खण्ड का परिमारण ३० हजार श्लोक प्रमाण है।
प्राचार्य वीरसेन की दूसरी कृति
षट्खण्डागम पर ७२ हजार प्रमाण घवला नामक टीका का निर्मारण सम्पन्न करने के पश्चात् आचार्य वीरसेन ने कषायपाहुड पर जयधवला नामक टीका का निर्मारण करना प्रारम्भ किया । वे जयधवला टीका की २० हजार श्लोक प्रमाण ही रचना कर पाये थे कि उनका स्वर्गवास हो गया । इसकी पूर्णाहूति वीरसेन के पट्टधरशिष्य जिनसेन ने शक स ७५६ तदनुसार विक्रम स ८६४ मे की ।
यह सयोग की ही बात है कि सेनगरण मे लगातार तीन चार पीढियो तक विद्वान् ग्रन्थकार होते रहे और अपने गुरु द्वारा प्रारम्भ किये हुए पर दैववशात् अधूरे रहे हुए कार्य को शिष्य पूरे करते रहे । वीरसेन ने जयधवला की रचना प्रारम्भ कर दी थी किन्तु वे २० हजार श्लोक प्रमाण श्लोक प्रमाण ही इस टीका का निर्मारण कर पाये थे कि उनका स्वर्गवास हो गया और उनके शिष्य जिनसेन ने ४० हजार श्लोकप्रमारण उससे आगे की टीका की रचना कर अपने गुरु वीरसेन द्वारा प्रारम्भ किये हुए कार्य को पूर्ण किया ।
इसी प्रकार आचार्य जिनसेन ने पार्श्वभ्युदय, जयधवला आदि के निर्माण के अनन्तर महापुराण की रचना प्रारम्भ की। महापुराण का पूर्वार्द्ध 'आदिपुराण' वे सम्पूर्ण नही कर पाये थे कि उनका स्वर्गारोहरण हो गया । जिनसेन ने आदि पुराण के ४७ पर्व और बारह हजार श्लोको मे से ४२ पर्व पूर्ण और ४३वें सर्ग के केवल ३ श्लोक ही लिखे थे । शेष चार पर्वो के १६२० श्लोक उनके विद्वान् शिष्य गुणभद्र ने लिखकर आदि पुराण को पूर्ण किया और महापुराण के उत्तरार्द्ध उत्तर पुराण की रचना की । इस प्रकार गुरणभद्र ने अपने गुरु जिनसेन के अपूर्ण रहे हुए कार्य को पूर्ण किया ।
इसी प्रकार सम्भवत गुरगभद्र भी उत्तर पुराण का थोडा सा अन्तिम श और इसकी प्रशस्ति पूर्ण नही कर पाये थे कि उनका स्वर्गवास हो गया और उनके शिष्य लोकसेन ने उनके कुछ प्रशो मे अपूर्ण रहे हुए कार्य को पूर्ण किया ।
सिद्ध भू-पद्धति उत्तर पुराण की प्रशस्ति के निम्नलिखित श्लोक से
सिद्ध भू पद्धतिर्यस्य, टीका सवीक्ष्य भिक्षुभि । टीक्यते हेलयान्येषा, विषमापि पदे-पदे ॥
यह प्रकट होता है कि भट्टारक वीरसेन ने सिद्धभूपद्धति - टीका नामक एक टीका ग्रन्थ की भी रचना की थी, जिसकी सहायता से जटिलतर गद्य-पद्यो के वास्तविक अर्थ को जिज्ञासु सहज ही हृदयगम कर सकते थे । किन्तु वर्तमान मे वह ग्रन्थ उपलब्ध नही है ।
वत्सराज - गुर्जर-मालवराज
वीर निर्माण की तेरहवी शताब्दी के अन्तिम चतुर्थ चरण से लेकर चौदहवी शताब्दी की बीच की अवधि मे जालौर के राजसिंहासन पर वत्सराज नामक बडा शक्तिशाली राजा हुआ, जिसने सुविशाल अवन्ती राज्य पर भी अपना आधि पत्य स्थापित कर लिया था । कुवलयमालाकार उद्योतनसूरि और हरिवशपुराणकार प्राचार्य जिनसेन के उल्लेखानुसार विक्रम की ९ वी शताब्दी के पूर्वार्द्ध काल मे वत्सराज की भारत के शक्तिशाली राजाओ मे गणना की जाती थी । राष्ट्रकूटवशीय राजा कृष्ण (प्रथम) के दोनो पुत्र गोविन्द द्वितीय (वल्लभ ) और ध्रुव इस मालवा तथा जालोर के राजा वत्सराज के समकालीन थे ।
वत्सराज का समय वस्तुत. राष्ट्रकूटवशीय राजाओ का उत्कर्ष काल था । ई० सन् ७३०-७३५ के बीच राष्ट्रकूट वश के शक्तिशाली राजा दन्तिदुर्ग ( ई० ७३०-७५३) ने बादामी के चालुक्य राजा कीर्तिवर्मा को पराजित कर लगभग सम्पूर्ण चालुक्य राज्य को अपने राज्य मे मिला मान्यखेट राज्य को अपने समय का सबसे शक्तिशाली राज्य बना दिया था । दन्तिदुर्ग के पश्चात् राष्ट्रकूट वश के ७वे राजा कृष्ण प्रथम और उसके दोनो पुत्रो - गोविन्द (द्वितीय) और ध्रुव-इन आठवें और ध्वे राष्ट्रकूटवशीय राजाओ ने भी राष्ट्रकूट राज्य की सीमाओ एव शक्ति मे उत्तरोत्तर अभिवृद्धि ही की ।
राष्ट्रकूटवश के इस शक्ति - सवर्द्धन का दुष्प्रभाव वत्सराज पर पडा । अनुमानत ई० सन् ७८७ के आस-पास राष्ट्रकूटवशीय राजा ध्रुव ने मालवराज वत्सराज पर एक शक्तिशाली बडी सेना के साथ आक्रमण किया । वत्सराज उस युद्ध मे ध्रुव से पराजित हुआ । वत्सराज को मालवे के राज्य से वचित होने के साथसाथ मालवा छोडकर मरु प्रदेश की ओर पलायन करने के लिये बाध्य होना पड़ा । ध्रुव की दुर्द्धर्ष सैन्य शक्ति को देखकर वत्सराज को विश्वास हो गया कि अब मालवा राज्य पर पुन अपना आधिपत्य स्थापित करना तो दूर, मालवे मे रहना भी उसके लिये सर्वनाश का कारण हो सकता है, अत वह अपनी बची सेना के साथ अपने मालवा- गुजरात राज्य की राजधानी जाबालिपुर (जालौर) लौट आया और वही रहकर जालौर का शासन करने लगा ।
करर्णाटक के मन्ने नामक ग्राम से, शानभोग नरहरियप्प नामक एक व्यक्ति के अधिकार मे उपलब्ध शक स० ७२४ के ताम्र-शासन मे भी वत्सराज की ध्रुव से पराजय और मालवा छोडकर मरुधर प्रदेश की ओर पलायन का निम्नलिखित रूप मे उल्लेख है. |
बड़ी स्क्रीन वाला प्रीमियम स्मार्ट टीवी 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों को मिल रहा है। Gangnam Street 43 inch Smart TV की ओरिजनल कीमत 49,990 रुपये दिखाई गई है।
बड़ी स्क्रीन वाला Smart TV महंगा ही मिलेगा, ऐसा जरूरी नहीं है। लोकप्रिय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart की ओर से ढेरों स्मार्ट टीवी मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप 43 इंच वाला बड़ा टीवी खरीदकर अपने घर को एकदम सिनेमा हॉल वाला फील देना चाहते हैं तो ऐसा 15,000 रुपये से कम में किया जा सकता है। जी हां, आप 43 इंच का 70 पर्सेंट से ज्यादा डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं।
फ्लिपकार्ट पर सबसे सस्ते में जो टीवी खरीदा जा सकता है, वह Gangnam Street Smart TV मॉडल है। यह कोरियन ब्रैंड का प्रीमियम टीवी है और बेजल-लेस डिजाइन के साथ आता है। इस टीवी में ढेरों स्मार्ट फीचर्स मिल जाते हैं और यह Android TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है। टीवी पर सबसे बड़ा फ्लैट डिस्काउंट तो मिल ही रहा है, साथ ही बैंक ऑफर्स के साथ यह और भी सस्ता हो जाएगा।
Gangnam Street 43 inch Smart TV के मॉडल नंबर LEDSTVGG43DN की भारतीय मार्केट में कीमत 49,990 रुपये रखी गई है लेकिन फ्लिपकार्ट की ओर से इस टीवी पर 72 पर्सेंट फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस बड़ी छूट के बाद टीवी केवल 13,899 रुपये में खरीदा जा सकता है। यही नहीं, ICICI Bank Credit Cards से भुगतान की स्थिति में 10 पर्सेंट इंस्टेंट डिस्काउंट और Flipkart Axis Bank Card से भुगतान करने वालों को 5 पर्सेंट कैशबैक का फायदा मिलने वाला है।
बड़े स्क्रीन साइज वाले 43 इंच स्मार्ट टीवी में फुल HD (1920x1080 पिक्सल) रेजॉल्यूशन वाला 60Hz LED डिस्प्ले दिया गया है। दमदार ऑडियो के लिए इस प्रीमियम डिजाइन वाले टीवी में कुल 24W क्षमता वाले दो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसके अलावा दो HDMI पोर्ट्स, दो USB पोर्ट्स और बिल्ट-इन WiFi के साथ इसमें बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलती है। Android आधारित OS वाले इस टीवी में स्क्रीन मिररिंग का सपोर्ट दिया गया है और ढेरों OTT ऐप्स का सपोर्ट मिल जाता है। यह टीवी वॉल-माउंट के साथ आता है।
|
- 50 min ago बॉलीवुड को लेकर एक्ट्रेस ने दिया विवादित बयान, बोलीं- अगर बॉलीवुड में लांच हुई होती तो कपड़े उतरवा देते...'
Don't Miss!
बॅालीवुड में एक नहीं कई बार नेपोटिज्म पर बवाल मचता रहता है। खासकर अनन्या पांडे ने अपने अंदाज में जिस तरह नेपोटिज्म पर बीते कई दिनों से बात की है उसका काफी मजाक भी बनाया गया।
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि इस बात की दबे सुर में चर्चा होती रहती है कि हिंदी सिनेमा में इंडस्ट्री से ताल्लुक रहने का फायदा कई स्टार्स को मिला है। इस बार बीते एक सालों में कई बार कई तरह के बयान आए हैं कि नेपोटिज्म क रास्ता फिल्मों तक जाता है।
एक बार फिर से अनन्या पांडे पर जब इस सिलसिले में सवाल पूछा गया तो उन्होंने फिर से इस संबंध में ऐसा बयान दिया है जो कि चर्चा में आ गया है। चलिए जानते हैं कि अनन्या पांडे ने इस बारे में क्या कहा है। यहां जानते हैं..
|
"इतिहास शब्द की व्युत्पत्ति एव अर्थ
"इतिहास" शब्द का प्रयोग प्रायः तीन अर्थो मे किया जाता है । एकइसके अंग्रेजी पर्याय "हिस्टरी" के व्युत्पत्तिलभ्य अर्थ में, जिसका अर्थ जानकारी" अर्थात् "गवेषणा की किसी प्रक्रिया से उपलब्ध ज्ञान । " दूसरा घटनाओ के वास्तविक क्रम को द्योतित करने के लिए "इतिहास" शब्द का प्रयोग होता है । तीसरा - जिस तीसरे और महत्वपूर्ण अर्थ मे "इतिहास" शब्द का प्रयोग होता है वह है विश्व के या उसके कुछ अशो के घटना प्रवाह का आलेखन । मुख्य रूप से इतिहास का सम्बन्ध मनुष्य एव उसके क्रिया कलापो से है और वह अतीत कालीन घटनाओ तथा उन घटनाओं से सम्बन्धित व्यक्तियो के चरित्र का लिखित स्वरूप है । इतिहास किसी भौगोलिक परिधि एव सास्कृतिक परिवेश
में स्थित मानव जाति के रूप निर्माण और पारपरिक विकास की प्रक्रिया है ।
ऐतिहासिक उपन्यास की परिभाषा -
उपन्यासकार इतिहास की वास्तविकता का तथा इतिहासकार उपन्यास की वैयक्तिक एव कल्पना का, उपन्यासकार अपनी काल्पनिक सर्जना की वास्तविकता का आभास देने के लिए जिन यथार्थनुकारी साधनो का उपयोग करता है, उनमे इतिहास की प्रामाणिक यथातथ्यता या वास्तविकता विशेष सहायक हो सकती है । ऐतिहासिक उपन्यासकार इतिहास के बल पर पहले ही पाठक का विश्वास प्राप्त कर लेता है। डॉ0 जगदीश गुप्त के अनुसार "वास्तव में ऐतिहासिक उपन्यास, इतिहास और कथा की इस पुरातन समीपता की नूतन समन्वयात्मक अभिव्यक्ति है, जिसके पीछे युग-युग के अतीतोन्मुखी सस्कार निहित हैं। उसकी उत्पत्ति विगत मे आत्म विस्तार की आन्तरिक मानवीय वृत्ति से हुई है। कथा की कोई भी कल्पना विगत अथवा इतिहास से उसी प्रकार अपने को मुक्त नही कर सकती, जिस प्रकार इतिहास |
गुवाहाटी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि उनकी सरकार पिछले पांच वर्षों में जनता की उम्मीदों पर खरी उतरी है और 'चौकीदार' कांग्रेस परिवार और आतंकवादियों की रातों की नींद हराम कर रहा है।
मोदी ने असम के मोरन में चुनावी रैली में पिछले पांच वर्षों के दौरान केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की विकासात्मक गतिविधियों को सूचीबद्ध करते हुए जनता से पूछा कि क्या वे उनके प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।
प्रधानमंत्री चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के अपने पहले दौरे पर आये हैं। श्री मोदी राज्य में डिब्रूगढ़ और जोरहाट संसदीय चुनाव क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एवं मौजूदा सांसद रामेश्वर तेली और राज्य के मंत्री तपन कुमार गोगोई के पक्ष में चुनाव प्रचार करने यहां आये हैं। आगामी चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों की जीत की भविष्यवाणी करते हुए प्रधानमंत्री ने दावा किया कि 11 अप्रैल को जब मतदान शुरू होगा तो उसके बाद कांग्रेस मौन हो जायेगी।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने असमिया में अपना भाषण शुरू किया और असमिया नववर्ष रोंगाली बिहू की शुभकामनाएं दी और राज्य के नायकों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने इससे अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर चुनावी रैली को संबोधित किया।
|
पंख हाथ की दस चिड़ियों से अधिक अच्छे हैं
तुम्हारा उस पंख को खोजना ही एक ऐसा जीवन है, जिसके गतिशील पांव हैं। नहीं, नहीं, जीवन ही यह है ।
संसार में केवल दो तत्व हैं । एक सौन्दर्य और दूसरा सत्य ।
सौन्दर्य प्रेम करनेवालों के हृदय में है और सत्य किसान की भुजाओं में ।
महान सौन्दर्य मुझे अपना गुलाम बना लेता है । पर उससे भी बड़ा सौन्दर्य मुझे स्वयं अपने बन्धन से भी स्वतन्त्र कर देता है ।
सौन्दर्य देखनेवाले की आंखों की अपेक्षा उसको चाहनेवाले के हृदय में अधिक चमकता है ।
मैं उस आदमी की प्रशंसा करता हूं, जो अपनी बुद्धिमत्तापूर्ण बातें मुझे सुनाता है । मैं उस आदमी का आदर करता हूं, जो अपनी कल्पनाओं के स्वप्न मेरे सामने खोल देता है । पर मैं उस आदमी के सामने कि और कुछ-कुछ लज्जा भी अनुभव करता हूं, जो मेरी सेवा करता है ।
प्राचीन काल में गुरगी लोग राजाओं की सेवा करने में गौरव अनुभव करते थे । |
खेसारी लाल यादव ने अपने वीडियो में उन्हें परेशान कर रहे राजपूत समाज के कुछ लोगों पर निशाना साधा है और उन्हें चेतावनी देते हुए कहा है कि एक एक्टर के तौर पर भले ही वे कुछ ना कहें, लेकिन एक पिता होने के नाते वे चुप नहीं बैठेंगे।
भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला इस वीडियो क्लिप के जरिए सोशल मीडिया का टेम्परेचर बढ़ा रही हैं। इस वीडियो में वह ब्लैक कलर की ब्रा पहनकर शानदार डांस मूव्स दिखाती नज़र आ रहीं हैं। वहीं नम्रता ने बेली डांस के जरिए भी दर्शकों को लुभाया है।
मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनकी पत्नी सुरभि तिवारी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तिवारी तीसरी बार पापा बनने की खबर से काफी एक्साइटेड हैं।
|
महाराष्ट्र में पिछले सात दिनों में कोरोना से 11 मौतें हुई हैं. (एपी सांकेतिक तस्वीर)
मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. मंगलवार को राज्य में कोविड-19 के 711 नए केस दर्ज किए गए, जो कि एक दिन में लगभग 186 प्रतिशत का इजाफा है. वहीं, कोरोना संक्रमण से चार लोगों (सतारा-2, पुणे-1, रत्नागिरी-1) को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है.
प्रदेश में सोमवार को कोरोना के कुल 248 मामले दर्ज किए गए थे. राज्य में पिछले सात दिनों में 11 मौतें हुई हैं और राज्य में कोरोना से मृत्यु दर वर्तमान में 1. 82 प्रतिशत है. एक्टिव मरीजों की संख्या में भी एक सप्ताह में 62 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है. वर्तमान में राज्य में 3792 सक्रिय मामले हैं.
मुंबई और महाराष्ट्र में कोविड मामलों के बढ़ने के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. कोविड-19 के प्रकोप की शुरुआत में इसका सबसे ज्यादा असर मुंबई और महाराष्ट्र में था. राज्य सरकार के अनुसार, 3 अप्रैल को मुंबई में 1,079 सक्रिय मामले दर्ज किए गए, जबकि छह जिलों में कोरोना की सकारात्मकता दर 10% से अधिक है.
.
|
दिल्ली, भारत। संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण का आज पांचवा दिन है, आज फिर सदनों की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष का जोरदार हंगामा शुरू हो गया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही नहीं हो सकी है। सदन को स्थगित हो गई, इसके बाद विपक्ष नेताओं द्वारा अब गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
प्रदर्शन में कांग्रेस समेत 16 विपक्षी दल शामिल :
दोनों सदनों की कार्यवाही 20 मार्च तक स्थगित :
राहुल से माफी की मांग के बाद संसद में हुए हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज फिर स्थगित हो गई। दोनों सदनों की कार्यवाही 20 मार्च (सोमवार) सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है। एक तरफ सदन में कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी को बोलने दो के नारे लग, जबकि BJP पिछले 4 दिन से राहुल गांधी के कैम्ब्रिज वाले बयान पर माफी की मांग पर अड़ी हुई है। परंंतु कांग्रेस माफी से साफ इंकार कर रही हैै।
राहुल गांधी ने कभी मांग नहीं की है कि विदेशी ताकत हमारे देश में आकर हमारे लोकतंत्र को बचाएं। ये सब बकवास है। उन्होंने कहा कि, हमारे देश में लोकतंत्र खतरे में है,सभी को इसके बारे में पता होना चाहिए। मझे नहीं लगता कि इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
भाजपा के सदस्य इधर-उधर क्यों बोल रहे हैं, संसद में चर्चा करने से क्यों डरते हैं? भाजपा राहुल गांधी से डर गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 56 इंच का सीना राहुल गांधी के डर से अब सिकुड़ता जा रहा है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।
|
Posted On:
कोविड-19 वायरस पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है, इस संकट को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी नाम दिया है। उपयुक्त कीमोथैरेप्यूटिक प्रक्रिया और एक प्रभावी वैक्सीन की कमी को देखते हुए, वैश्विक आबादी को अत्यधिक संवेदनशीलता के साथ वर्तमान कोरोनोवायरस का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। भारत में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते बोझ के मद्देनजर, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग - विज्ञान और इंजीनियरिंग बोर्ड (डीएसटी-एसईआरबी) ने महामारी के खिलाफ अनुसंधान और विकास के राष्ट्रीय प्रयासों को तुरंत बढ़ाने के लिए अनेक विशेष अनुसंधान परियोजनाओं की घोषणा की है।
डीएसटी-एसईआरबी ने 5 परियोजनाओं का पहला सेटचुना है, जिसे अमल में लाने योग्य प्रौद्योगिकियों के और विकास के लिए सहायता दी जाएगी। इन परियोजनाओं में से तीन व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) जैसी निर्जीव सतहों के एंटीवायरल और वायरस्टेटिक सतह कोटिंग का अत्यधिक महत्वपूर्ण मुद्दा है; जबकि एक अन्य कोविड-19 संक्रमित रोगियों में मेटाबोलाइट बायोमार्कर की पहचान से संबंधित है, जो चिकित्सीय लक्ष्य की पहचान करता है; और आखिरी कोरोनोवायरस के स्पाइक ग्लाइकोप्रोटीन के रिसेप्टर-बाध्यकारी डोमेन के खिलाफ एंटीबॉडी के विकास से संबंधित है।
परियोजनाएँ निम्नलिखित हैंः
यह कोविड-19 संक्रमित रोगियों में वैश्विक मेटाबोलाइट बायोमार्कर की पहचान करेगा। यह कोविड संक्रमण के लिए संभावित बायोमार्कर संकेत की खोज और चिकित्सा के लिए नोवल लक्ष्यों की पहचना में मदद करेगा।
जैसा कि सतहों पर वायरस लगने से घातक संक्रमण फैलता है, इस प्रस्ताव का उद्देश्य छोटे आणविक और पॉलीमेरिक यौगिकों को विकसित करना है, जो विभिन्न सतहों परसहसंयोजक और गैर-सहसंयोजक दोनों तरह से,कोटेड होंगे और सम्पर्क में आने पर श्वसन तंत्र के वायरस को पूरी तरह से नष्ट कर देंगे।
यह परियोजना सीओवी के स्पाइक ग्लाइकोप्रोटीन के रिसेप्टर-बाइंडिंग डोमेन के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित करने में मदद करेगी जोजिंक पेप्टिडेज़ एंजियोटेंसिन-परिवर्तित एंजाइम 2 नाम के एक समुदाय सेल-सतह रिसेप्टरको पहचानने में शामिल है। एक अन्य उद्देश्य प्रवेश के बिंदु पर वायरस को निष्क्रिय करने के लिए यथास्थान जैल में असंतृप्त मुक्त फैटी एसिड-आधारित पायस विकसित करना है।
|
इस Editorial में The Hindu, The Indian Express, Business Line आदि में प्रकाशित लेखों का विश्लेषण किया गया है। इस लेख में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई है, साथ ही इसमें भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली और उसकी समस्याओं का भी उल्लेख किया गया है। आवश्यकतानुसार, यथास्थान टीम दृष्टि के इनपुट भी शामिल किये गए हैं।
विगत कुछ वर्षों में देश के विभिन्न हिस्सों में चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के विरुद्ध हिंसा के कई मामले सामने आए जिससे चिकित्सा पेशेवरों में आक्रोश फैला और चिकित्सकों ने हड़ताल कर अपना प्रतिरोध जताया। असम के एक अस्पताल में उन्मादी भीड़ द्वारा 73 वर्षीय चिकित्सक की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला विशेष रूप से क्रूर और देश को झकझोर देने वाला रहा। भारत के विभिन्न हिस्सों में स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ मारपीट और अस्पताल के उपकरणों को क्षति पहुँचाने की घटनाएँ समय-समय पर सामने आती रही हैं।
- भारतीय चिकित्सा संघ (Indian Medical Association-IMA) द्वारा जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि देश भर के लगभग 75 प्रतिशत डॉक्टरों ने कार्यस्थल पर हिंसा का सामना किया।
- IMA द्वारा आयोजित एक अन्य सर्वेक्षण में यह बात सामने आई कि 75 प्रतिशत डॉक्टरों ने अपशब्दों की और 12 प्रतिशत ने शारीरिक हिंसा की शिकायत की है।
- स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हो रही हिंसक वारदातों की गंभीरता को इस बात से समझा जा सकता है कि वर्ष 2017 में दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित संस्थान AIIMS के डॉक्टर्स हिंसा से इतने भयभीत हो गए थे कि रेज़िडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा उन्हें आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण देना पड़ा था।
- आँकड़े दर्शाते हैं कि डॉक्टर्स को हिंसा का सबसे अधिक खतरा आपातकालीन सेवाएँ प्रदान करते समय ही रहता है।
- विशेषज्ञों का मानना है कि इस समस्या का सार डॉक्टरों, अस्पतालों और उपकरणों की कमी में निहित है।
बीते दिनों प्रदर्शन का केंद्र रहे पश्चिम बंगाल सहित देश के कुल 19 राज्यों ने चिकित्सा सुरक्षा अधिनियम (Medical Protection Act-MPA) पारित किया हुआ है।
- हालाँकि यह अधिनियम व्यावहारिक रूप से डॉक्टरों की रक्षा करने में विफल रहता है, क्योंकि इसे न तो भारतीय दंड संहिता (Indian Penal Code-IPC) में और न ही दंड प्रक्रिया संहिता (Code of Criminal Procedure-CrPC) में शामिल किया गया है।
अधिनियम के प्रमुख बिंदुः
- चिकित्सा पेशेवरों के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसात्मक कार्यवाही कानूनन दंडनीय अपराध है।
- किसी भी चिकित्सा सेवा संस्थान या उसकी संपत्ति को नुकसान पहुँचाना भी दंडनीय अपराध के रूप में माना जाएगा।
- इसमें अस्पताल के उपकरणों को क्षति पहुँचाना, एंबुलेंस जलाना और मेडिकल स्टोरों को तोड़ना आदि शामिल हैं।
- दोषी पाए जाने पर न्यूनतम 3 वर्ष की अवधि के लिये कारावास और 50 हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है।
- इस संदर्भ में कोई भी अपराध संज्ञेय या गैर संज्ञेय है इस बात का निर्णय किये गए अपराध के आधार पर लिया जाएगा।
- किसी भी चिकित्सा उपकरण को नुकसान पहुँचाना एक दंडनीय अपराध है और ऐसा करने पर अपराधी को क्षतिग्रस्त उपकरण की लागत का दोगुना भुगतान करने के लिये उत्तरदायी ठहराया जा सकता है।
- वर्तमान में भारतीय दंड संहिता, 1860 किसी व्यक्ति या उसकी संपत्ति को हुए नुकसान के संबंध में दंड का प्रावधान करता है।
- इसके अलावा संहिता में किसी व्यक्ति को गंभीर शारीरिक चोट पहुँचाने पर भी दंड का प्रावधान किया गया है।
यह एक महत्त्वपूर्ण प्रश्न है कि यदि हमारे पास हिंसा या नुकसान पहुँचाने के संबंध में पहले से ही प्रावधान हैं तो फिर हमें नए प्रावधानों की आवश्यकता क्यों है? इस प्रश्न के लिये चिकित्सकों द्वारा सदैव यह तर्क दिया जाता है कि जब एक स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के साथ मारपीट की जाती है या उसे निःशक्त किया जाता है अथवा उसकी जान ले ली जाती है तो हिंसा का शिकार केवल स्वास्थ्यकर्मी ही नहीं होता बल्कि वे रोगी भी होते हैं जिनकी देखभाल उसके द्वारा की जा रही थी। साथ ही इसका असर अन्य लोगों पर भी पड़ता है क्योंकि हिंसा और तोड़फोड़ के कारण तथा इसके प्रतिरोध में पीड़ित कर्मियों द्वारा कार्य बंद करने अथवा चिकित्सकों के हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल या स्वास्थ्य सेवा केंद्र का कामकाज बाधित हो जाता है। अतः इस तरह की हिंसा के शिकार कई निर्दोष व्यक्ति हो जाते हैं। यदि किसी रोगी की मौत या उसकी स्थिति बिगड़ने से यह हिंसा भड़कती है तो इस हिंसा के परिणामस्वरूप कई अन्य रोगियों की मृत्यु हो सकती है या उनकी स्थिति गंभीर रूप से बिगड़ सकती है। इस प्रकार के गंभीर परिणामों से बचने के लिये ही एक अलग कानून की आवश्यकता महसूस की जाती है, ताकि इस तरह के मामलों को जल्द-से-जल्द निपटा दिया जाए और परिस्थितियाँ गंभीर रूप धारण न कर सकें।
- आँकड़ों के अनुसार, भारत के 1.3 बिलियन लोगों के लिये हमारे पास सिर्फ 10 लाख पंजीकृत डॉक्टर हैं। इस हिसाब से भारत में प्रत्येक 13000 नागरिकों पर केवल 1 डॉक्टर मौजूद है।
उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जिस अनुपात की सिफारिश की है, वह 1:1000 है यानी देश में प्रत्येक 1000 नागरिकों पर 1 डॉक्टर होना अनिवार्य है।
- उचित अनुपात की प्राप्ति के लिये भारत को वर्तमान में मौजूदा डॉक्टरों की संख्या को दोगुना करना होगा।
- भारतीय चिकित्सा परिषद ने माना है कि झोला छाप डॉक्टरों (वे डॉक्टर जो न तो पंजीकृत हैं और न ही उनके पास उचित डिग्री है) की संस्कृति हमारी स्वास्थ्य प्रणाली के लिये काफी खतरनाक है। परिषद के आँकड़े बताते हैं कि देश भर में 50 प्रतिशत से अधिक डॉक्टर झोला छाप हैं। जहाँ एक ओर शहरी क्षेत्रों में योग्य चिकित्सकों की संख्या 58 प्रतिशत है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में यह आँकड़ा 19 प्रतिशत से भी कम है।
- कई अन्य आँकड़े दर्शाते हैं कि भारत में प्रत्येक 10,189 लोगों के लिये मात्र 1 सरकारी डॉक्टर उपलब्ध है, वहीं देश में उपलब्ध 1 मिलियन डॉक्टरों में से मात्र 10 प्रतिशत ही सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य करते हैं।
भारतीय डॉक्टर अत्यधिक मरीज़ों की भीड़, अपर्याप्त कर्मचारियों, दवाओं और बुनियादी ढाँचे की कमी जैसी चिंतनीय परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं। इन सभी के प्रभाव से उनकी कार्यकुशलता में कमी आती है और जीवन रक्षा के कार्य में वे अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान नहीं दे पाते।
भारत में निजी संस्थानों की चिकित्सा शिक्षा की लागत काफी तेज़ी से बढ़ती जा रही है, वहीं सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में इतनी क्षमता नहीं है कि वे देश की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। निजी संस्थानों की अत्यधिक चिकित्सा शिक्षा लागत और सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में सीटों की कमी से देश में डॉक्टरों की कमी का संकट और गहराता जा रहा है।
देश में 13000 लोगों पर मात्र एक डॉक्टर उपलब्ध है, जबकि वैश्विक स्तर पर आदर्श अनुपात 1:1000 है। यह आँकड़ा स्पष्ट रूप से देश के डॉक्टरों पर कार्य के अत्यधिक बोझ को दर्शाता है।
कभी-कभी डॉक्टरों को 18-18 घंटों तक भी कार्य करना पड़ता है, जिसके कारण वे कई मनोवैज्ञानिक बीमारियों से भी ग्रसित हो जाते हैं।
देश में एक ओर आधे से अधिक राज्यों में चिकित्सा सुरक्षा अधिनियम लागू है, परंतु इसके बावजूद समय-समय पर इस प्रकार की हिंसक घटनाएँ सामने आती रहती हैं। जानकारों के अनुसार, इसका मुख्य कारण यह है कि इन घटनाओं को रोकने के लिये जो नियम-कानून बनाए गए हैं उनका सही ढंग से कार्यान्वयन नहीं हो रहा है।
डॉक्टरों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के साथ ही डॉक्टरों और मरीज़ों के बीच विश्वास की कमी भी धीरे-धीरे चिंता का विषय बनती जा रही है।
- चिकित्सकों के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकने के लिये यह आवश्यक है कि चिकित्सकों और मरीज़ के परिवार वालों के बीच संचार की उचित व्यवस्था की जाए और इलाज के प्रत्येक स्तर पर मरीज़ की स्थिति की सूचना जल्द-से-जल्द उसके परिवार वालों को दी जाए, चाहे मरीज़ की हालत में सुधार हुआ हो या नहीं।
- प्रायः चिकित्सकों पर हमला किसी मरीज़ की मौत के बाद ही होता है। मरीज़ की मृत्यु गंभीर स्वास्थ्य विकार के कारण हुई या फिर चिकित्सकों की लापरवाही के कारण, इसका निर्धारण करने के लिये प्रत्येक अस्पताल में एक जाँच टीम का गठन किया जाना चाहिये।
- यदि स्वास्थ्य संबंधी सरकारी योजनाओं में उपचार के मूल्य निर्धारण की व्यवस्था की जाए तो यह उन लोगों के लिये काफी लाभदायक साबित हो सकता है जो वर्तमान में आधुनिक चिकित्सा का भार वहन नहीं कर सकते।
- स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी ढाँचे और सरकारी अस्पतालों की क्षमताओं को बढ़ाने पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिये।
भारत में नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करना नीति निर्माताओं के लिये सदैव ही प्राथमिक विषय रहा है, इसके बावजूद भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली में संसाधनों की कमी, डॉक्टरों पर कार्य का अधिक बोझ और कानूनों का अप्रभावी कार्यान्वयन जैसी कई समस्याएँ विद्यमान हैं। यदि हम भारत को एक स्वस्थ राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं तो उपर्युक्त समस्याओं को दूर किया जाना आवश्यक है। इसके साथ ही बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिये चिकित्सक एवं मरीज़ों के बीच संवेदनात्मक संबंध भी स्थापित करने होंगे, ताकि चिकित्सकों के साथ होने वाली हिंसक घटनाओं को रोका जा सके।
प्रश्नः चिकित्सकों के खिलाफ हालिया हिंसक घटनाएँ देश में अपर्याप्त चिकित्सा प्रणाली को दर्शाती हैं। भारतीय चिकित्सा प्रणाली में निहित समस्याओं और उनके समाधान हेतु उपायों का उल्लेख करते हुए कथन का विश्लेषण कीजिये।
|
Born on 30 May 1974 (Age 49)
*अस्वीकरणः इस पृष्ठ में प्रदर्शित तस्वीरें उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत की जाती हैं और माना जाता है कि वे सार्वजनिक डोमेन से ली गयी हैं। इन तस्वीरों का कॉपीराइट उनके मूल प्रकाशक / फोटोग्राफर का है। यदि आपको लगता है कि ये फोटोज़ आपकी हैं या आपको लगता है कि आपके कॉपीराइट का उल्लंघन किया गया है, तो कृपया ([email protected]) पर हमें बतायें। हम तुरंत उन तस्वीरों को हटा देंगे।
|
LUCKNOW: राजधानी के यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेजों में यूजी कोर्सेस की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब सभी शिक्षण संस्थानों में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन के लिए दौड़ शुरू हो गई है। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती उर्दू अरबी-फारसी यूनिवर्सिटी, शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी समेत सिटी के कई कॉलेजों में पीजी के आवेदन चल रहे हैं। इसमें ट्रेडीशनल कोर्सेस से लेकर प्रोफेशनल कोर्सेस तक में आवेदन किया जा सकता है।
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती उर्दू अरबी-फारसी यूनिवर्सिटी में पीजी की आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। यूनिवर्सिटी में आवेदन फॉर्म की फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है। यह फॉर्म यूनिवर्सिटी काउंटर के अलावा केनरा बैंक और को-ऑपरेटिव बैंक की शाखाओं में भी मिल रहे हैं। इसके अलावा यूनिवर्सिटी की वेबसाइट http://uafuLUCKNOW. ac. in/ पर भी फॉर्म अपलोड किये गए हैं। स्टूडेंट्स वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर आवेदन फीस डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा कर सकते हैं। पीजी के कोर्सेस में यहां एमकॉम, एमए, एमबीए और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म में एडमिशन लिया जा सकता है। एमए के सब्जेक्ट में अरबी, इंग्लिश, जियॉग्राफी, होम साइंस, पर्शियन, फीजिकल एजुकेशन, उर्दू, हिस्ट्री और एजुकेशन मौजूद हैं।
शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में भी पीजी के आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन की लास्ट डेट 20 जून निर्धारित है। फॉर्म यूनिवर्सिटी कैंपस के अलावा यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www. dsmru. up. nic. in से भी डाउनलोड किये जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है। आवेदन फॉर्म के साथ आवेदन फीस के रूप में 600 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी लगाना होगा। इस बार से यूनिवर्सिटी में छह विषयों में एमएससी के नए कोर्स शुरू हो रहे हैं। इसमें फिजिक्स, कैमेस्ट्री, अपलाइड स्टैटिक्स, माइक्रो बॉयोलॉजी में एमएससी कराई जा रही है। मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन का कोर्स भी इसी साल से शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा जिन कोसरें में एंट्रेंस होना हैं, उनका आवेदन फीस एक हजार है। इसमें एमबीए, एलएलबी फाइव इयर, एजुकेशन फैकल्टी के सभी कोसरें के फॉर्म एक हजार रुपये के हैं। 20 जून के बाद 25 जून तक 500 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकेगा।
डीएवी पीजी कॉलेज में पीजी का एडमिशन फॉर्म 500 रुपये का है। कॉलेज की एडमिशन प्रक्रिया ऑफलाइन है। 16 जून से काउंसिलिंग प्रक्रिया प्रस्तावित है। तब तक फॉर्म वितरित किये जाएंगे।
विद्यांत पीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। पीजी के एडमिशन फॉर्म की फीस 700 रुपये निर्धारित की गई है। यहां पीजी में एमए और एमकॉम कोर्स में आवेदन किया जा सकता है।
बीएसएनवी पीजी कॉलेज (केकेवी)
केकेवी में पीजी के एडमिशन फॉर्म कॉलेज से मिलना शुरू हो गए हैं। फॉर्म की फीस 600 रुपए निर्धारित की गई है। कॉलेज में एमए और एमएससी संचालित किया जाता है।
जय नारायण पीजी कॉलेज (केकेसी)
केकेसी में पीजी की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की लास्ट डेट 25 जून निर्धारित है। आवेदन फीस 600 रुपये है। यहां एमए अौर एमकॉम संचालित किये जाते हैं।
शिया पीजी कॉलेज की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। स्टूडेंट्स कॉलेज की वेबसाइट पर फॉर्म भर सकते हैं। पीजी का आवेदन फीस 700 रुपये निर्धारित है। यहां एमए, एमएससी और एमकॉम के कोर्सेस संचालित िकये जाते हैं।
नेशनल में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो मोड में आवेदन हो रहे हैं। आवेदन की लास्ट डेट 15 जून है। कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन फीस 600 रुपये निधर्ारित है।
कॉलेज में एडमिशन फॉर्म वितरित किये जा रहे हैं। एडमिशन फॉर्म की फीस 600 रुपये निर्धारित किया गया है। कॉलेज की एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन हैं। यहां एमए और एमकॉम संचालित किया जाता है।
|
यूपी विधान सभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.
लखनऊः यूपी विधान सभा (UP Election 2022) चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी की महासचिव और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने प्रमुख कैंडिडेट्स की जानकारी साझा की है.
प्रियंका गांधी ने कहा, 'हमारी सूची में जो महिलाएं हैं उनमें से कुछ पत्रकार हैं, कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं, सामाजिक कार्यकर्ता हैं, ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्होंने बेहद अत्याचार झेला है. इसलिए हमने अपने वायदे के अनुसार महिलाओं को टिकट दिया है. हमारी पार्टी से उन्नाव की प्रत्याशी, उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं. हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें. जिस सत्ता के जरिये उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता अब वो हासिल करें.'
प्रियंका गांधी ने कहा, 'हमने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है. इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें पीटा गया. उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी हमने टिकट दिया है. वहीं सदफ जाफर ने सीएए-एनआरसी के समय बहुत संघर्ष किया था. सरकार ने उनका फोटो पोस्टर में छपवाकर उन्हें प्रताड़ित किया. मेरा संदेश है कि अगर अत्याचार हुआ तो आप अपने हक के लिए लड़ें. कांग्रेस ऐसी महिलाओं के साथ है. जो महिलाएं पहली बार चुनाव लड़ रही हैं, वे संघर्षशील और हिम्मती महिलाएं हैं. कांग्रेस पार्टी उन्हें पूरा सहयोग करेगी.'
इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने नोएडा से पंखुड़ी पाठक को अपना उम्मीदवार बनाया है तो एटा से गुंजन मिश्रा कांग्रेस की प्रत्याशी हैं. इसी तरह कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस को फर्रुखाबाद से टिकट दिया गया है.
आज कांग्रेस यूपी चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी करने जा रही है। 125 लोगों की पहली सूची में 50 महिलाएं हैं।
'निगेटिव कैंपेन नहीं करेंगे'
प्रियंका गांधी ने ये भी कहा, हमारा लक्ष्य ये भी है कि हमारी भूमिका बढ़े, हमारी पार्टी मजबूत बने. हमने तय किया है कि हम नकरात्मक कैंपेन नहीं करेंगे. हम सकारात्मक मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे. महिलाओं, दलितों, युवाओं के मसलों पर चुनाव लड़ेंगे ताकि प्रदेश आगे बढ़े.
लखनऊ मध्य-सदफ जफर.
रामपुर खास- आराधना मिश्रा.
उन्नाव-ऊषा सिंह को टिकट.
सोनभद्र-रामराज कोल को टिकट.
शाहजहांपुर-आशा बहू को टिकट.
शाहजहांपुर- पूनम पांडे.
खीरी- रितु सिंह.
सीतापुर सदर- समीना शफीक.
मोहनलालगंज-ममता चौधरी.
|
नई दिल्ली, 11 अगस्त : आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन को विधानसभा और मंत्रिमंडल से अयोग्य घोषित करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें कहा गया है कि वह 'दिमाग तौर पर अस्वस्थ' हो गए हैं और याददाश्त खो चुके हैं. याचिका में कहा गया है कि उन्हें 'स्मृति हानि' (मेमोरी लॉस) हो गई है. जैन वर्तमान में एक कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 मई से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में है. याचिका में कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 191(1)(बी) के तहत दिमागी तौर पर अस्वस्थ शख्स विधानसभा का सदस्य नहीं बना रह सकता, लिहाजा उन्हें पद पर बरकरार रख कर दिल्ली सरकार नियमों का उल्लंघन कर रही है.
सीबीआई ने जैन, उनकी पत्नी और अन्य पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध का आरोप लगाया है. 31 मार्च को, ईडी ने अस्थायी रूप से मंत्री के स्वामित्व वाली और नियंत्रित कंपनियों से संबंधित 4. 81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को कुर्क किया था. 6 जून को, ईडी ने जैन, उनकी पत्नी और उनके सहयोगियों से संबंधित कई स्थानों पर छापे मारे, जिन्होंने या तो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उनकी सहायता की थी या मनी लॉन्ड्रिंग की प्रक्रियाओं में भाग लिया था. छापेमारी के दौरान 2. 85 करोड़ रुपये नकद और 1. 80 किलोग्राम वजन के 133 सोने के सिक्के बरामद किए गए.
हाल ही में जैन को निलंबित करने की मांग वाली एक ऐसी ही याचिका को उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था. यह तर्क दिया गया था कि जैन को 2015-2016 में कोलकाता स्थित एक फर्म के साथ हवाला लेनदेन में उनकी कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया गया. इसमें आगे कहा गया कि गिरफ्तारी प्रतिकूल और कानून के शासन के लिए असंगत है, क्योंकि वह जनता के हित में कानून के शासन को बनाए रखने की संवैधानिक शपथ लेने वाले एक लोक सेवक है.
|
वर्ल्ड के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को कोरोना वायरस का टीका नहीं लगाने के बावजूद विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने का अवसर प्रदान किया जाने वाला है क्योंकि ब्रिटेन में प्रवेश करने के लिए टीकाकरण जरुरत नहीं है। ऑल इंग्लैंड क्लब के मुख्य कार्यकारी सैली बोल्टन ने मंगलवार को यह सूचना जारी की है।
सर्बिया के रहने वाले 34 वर्षीय जोकोविच को टीकाकरण नहीं करने की वजह से इस वर्ष जनवरी में आस्ट्रेलिया से बाहर किया जा चुका था और वह आस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं ले पाये थे। विंबडलन 27 जून से शुरू होने वाला है। जोकोविच आस्ट्रेलियाई ओपन में अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाये थे तथा 11 दिन तक चले कानूनी घटनाक्रम के बाद उन्हें देश छोडऩा पड़ गया था।
वह जिसके उपरांत वह इंडियन वेल्स और मियामी जैसे टूर्नामेंट में भी नहीं खेल पाये थे क्योंकि किसी भी ऐसे विदेशी नागरिक को अमेरिका में प्रवेश की मंज़ूरी नहीं मिली है, जिसने टीकाकरण नहीं करवाया हो। अमेरिकी टेनिस संघ ने बोला है कि वह अगस्त के आखिर में शुरू होने वाले US ओपन के लिये कोरोना वायरस टीकाकरण से जुड़े सरकारी नियमों का पालन करना पड़ेगा।
क्या IPL 2022 से बाहर हो गई चेन्नई, या अब भी है प्ले ऑफ में पहुँचने की संभावना ?
|
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक युवती ने उस समय एक बच्ची को जन्म दिया, जब वह थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाने गई थी। यह मामला जिले के लावाघोगरी थाना परिसर का है।
जानकारी के मुताबिक लावाघोगरी थाना अंतर्गत धगड़ियामाल ग्राम की 20 वर्षीय युवती अपने साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाने के लिए मंगलवार दोपहर 12 बजे के लगभगभ लावाघोघरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंची थी। रिपोर्ट दर्ज कराने से पहले ही युवती ने थाना परिसर में ही बच्ची को जन्म दिया।
थाने पदस्थ महिला आरक्षक आरक्षक शीतल बाघमारे ने युवती की डिलीवरी कराई। दरअसल, महिला आरक्षक ने नर्सिंग का कोर्स किया हुआ था, जिसका अनुभव इस युवती की डिलेवरी कराते समय काम आया। महिला आरक्षक बाघमारे ने सूझबूझ दिखाते हुए डिलीवरी, वहीं बच्ची और मां दोनों ही स्वस्थ और सुरक्षित हैं।
युवती से मिली जानकारी के मुताबिक धगड़िया गांव का राजेन्द्र नामक एक युवक पीड़िता को शादी का झांसा लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। इस बीच, लड़की गर्भवती हो गई। जब युवती ने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। इसके बाद ही पीड़िता थाने में शिकायत करने पहुंची थी। युवती को थाने से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां युवती और उसकी बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।
थाना प्रभारी राजेन्द्र भारती ने बताया कि युवती की शादी नहीं हुई है। लड़की ने कहा कि यदि राजेन्द्र शादी के लिए तैयार हो जाएगा तो वह रिपोर्ट नहीं करेगी। जब राजेन्द्र से बात की गई तो वह नागपुर था। युवती उसके लौटने तक इंतजार की बात कहीं। वहीं, महिला आरक्षक वाघमारे ने बताया कि युवती ने 7 माह का गर्भ बताया था, लेकिन उसे थोड़ी देर बात ही थाने में दर्द शुरू हो गया। मैंने चूंकि नर्सिंग कोर्स किया था, इसलिए उसकी मदद कर पाई।
|
भारी बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में बाढ के हालात बने हुए हैं । जिससे निपटने के लिये सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मंत्रालय में आपात बैठक ली । जिसमें उन्होंने हर संभाग के अधिकारियों संभागवार बारिश के हालातों की जानकारी ली । और बाढ से निपटने के लिये एनडीआरएफ , एसडीआरएफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं । साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस और वल्लभ भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया है ।
|
४३. राग धनाश्री, भजन केरवा की वृनमें
सावो सहज समाध भली गुरु प्रताप जा दिन से जागी,
दिन दिन अधिक चली ॥ १ ॥ जहँ जहँ डॉलो सो परिकरमा,
जो कछु करो सो सेवा । जय मोवों तव करो टंडवन,
पूजाँ और न देवा ॥ २ ॥ |
Adarsh : कानपुर में जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी पर पुलिस ने मंगलवार को जाजमऊ थाने में दो और एफआईआर दर्ज की हैं। एक केस रंगदारी व दूसरा जमीन कब्जे से संबंधित है। केस में उनका भाई रिजवान, चाचा व अन्य साथी भी नामजद हैं।
पहला केस :
अनवरगंज फूलवाली गली निवासी भाजपा कार्यकर्ता अकील अहमद खान ने रंगदारी का केस दर्ज कराया है। अकील के मुताबिक जिनको विधायक प्रताड़ित करते थे, वह उनकी मदद करते थे। नजीर फातिमा के मामले में भी पैरवी कर रहे थे। इसलिए कुछ समय पहले विधायक, रिजवान सोलंकी व पार्षद मुरसलीन खां उर्फ भोलू व अन्य गुर्गों ने धमकाया था। आरोप है कि जेल जाने के बाद भी उनके गुर्गे धमका रहे हैं। कह रहे हैं कि विधायक 14 दिसंबर को जेल से छूट जाएंगे तब वह उनको सबक सिखाएंगे। इन सभी के खिलाफ जाजमऊ थाने में केस दर्ज किया गया है।
दूसरा केस :
बेकनगंज कंघी मोहाल निवासी मोहम्मद नसीम आरिफ ने दूसरा केस दर्ज कराया है। इसमें बलवा, मारपीट, जमीन कब्जा करने की धाराएं लगाई गई हैं। नसीम का आरोप है कि विधायक इरफान सोलंकी ने उनकी 500 वर्ग गज जमीन कब्जा कर ली है। 16 मार्च 2018 को जब इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी, चाचा इश्तियाक सोलंकी, साथी आसिफ दलाल, शब्बर हुसैन, अब्दुल व अन्य 16 अज्ञात जमीन कब्जा कर रहे थे, तब वह पहुंचे थे। विरोध करने पर इन सभी ने पीटा था। रिजवान ने उनके मुंह में पिस्टल ठूंस दी थी। किसी तरह वह जान बचाकर भागे।
बतातें चलें कि विधायक पर अब कुल 13 केस हो गये है। कई और केस दर्ज होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक पुलिस विधायक व रिजवान की हिस्ट्रीशीट भी खोलेगी और गैंगस्टर भी लगाएगी। वहीं आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एसआईटी शिकायतों की जांच कर रही है। दो शिकायतों से संबंधित साक्ष्य पाए गए, जिनमें केस दर्ज कराया गया है। अन्य शिकायतों की जांच जारी है। जिसमें साक्ष्य व गवाह मिलेंगे, उनमें केस दर्ज किया जाएगा।
|
रामनाथ कोविंद बतौर राष्ट्रपति दूसरी बार अपने पैचृक गांव परौंख पहुंच चुके हैं। उनके साथ पत्नी सविता कोविंद भी मौजूद हैं। राष्ट्रपति के कुछ देर बाद पीएम मोदी भी लखनऊ से सीधे परौंख पहुंचे थे। फिलहाल पीएम व राष्ट्रपति पथरी देवी मंदिर में पूजन कर रहे हैं। मंदिर के पुजारी विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच पूजन करा रहे हैं। मंदिर के आसपास कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त हैं। इससे पहले सीएम योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ राष्ट्रपति व पीएम का स्वागत किया था।
पथरी देवी के मंदिर में दर्शन के बाद वे अंबेडकर भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री के साथ मिलन केंद्र( राष्ट्रपति का घर) भी जाएंगे। करीब 2:35 बजे से 3ः45 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे।
राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री परौंख गांव पहुंचेंगे तो वह 4 सुरक्षा घेरों के बीच में होंगे। जिसमें से सबसे पहला घेरा एसपीजी के कमांडो का होंगे। दूसरे घेरे में एटीएस के जवान तैनात रहेंगे तो वहीं तीसरे घेरे में पीएसी की बटालियन मौजूद होगी और चौथे घेरे में पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे। वहीं अगर बात करें परौख गांव की तो यहां 6000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा ढाई सौ घरों की छतों से पुलिसकर्मी दूरबीन की मदद से आसपास की हर हलचल पर निगरानी रखेंगे।
राष्ट्रपति से मिलने के लिए उनके करीबी कई दिनों से सूची बनाकर राष्ट्रपति भवन भेज रहे थे। वहां से दो बार में 127 लोगों के नाम आए हैं। प्रशासन की ओर से इनको पास देने का काम शुरु कर दिया गया है। राष्ट्रपति से मिलने के लिए पिछली बार भी करीब 150 लोगों की सूची तय हुई थी। इसके बाद इन सबको प्रशासन ने पास जारी किए थे। बीते कई दिनों से राष्ट्रपति भवन को अलग-अलग स्तर से सूची भेजी जा रही थी। गुरुवार दोपहर बाद वहां से दो सूची अनुमोदित होकर आईं है। इसमें एक सूची में 95 लोगों के नाम हैं, जबकि दूसरी सूची में 32 लोगों के नाम हैं। इसमें परिवार से ही 18 और 14 लोगों की दो सूची भेजी गईं थीं।
This website follows the DNPA Code of Ethics.
|
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दूरसंचार कंपनियों के बीच प्रीपेड प्लान्स को लेकर प्राइस वॉर 2016 में जियो के लॉन्च होने के बाद शुरू हो गया है। इसके बाद से तमाम दूरसंचार कंपनियां हर महीने नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च कर रही हैं ताकि यूजरबेस बना रहे। Reliance Jio के अलावा Airtel, Vodafone और Public Sector सेक्टर की कंपनी BSNL भी लगातार नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च कर ही है। आज हम आपको बेस्ट 4G प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ज्यादा डाटा का लाभ मिलता है।
Reliance Jio के बेस्ट 4G प्रीपेड प्लान की बात करें तो यह प्लान 399 रुपये में उपलब्ध है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही रोजाना 100 फ्री एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1. 5GB डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है।
Airtel के बेस्ट 4G प्रीपेड प्लान की बात करें तो यह प्लान भी 399 रुपये में उपलब्ध है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही रोजाना 100 फ्री एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1GB डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। साथ ही फ्री Airtel TV ऐप का भी एक्सेस मिलता है।
Vodafone के बेस्ट 4G प्रीपेड प्लान की बात करें तो यह प्लान भी 398 रुपये में उपलब्ध है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही रोजाना 100 फ्री एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1. 4GB डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 69 दिनों की है। साथ ही फ्री Vodafone Play ऐप का भी एक्सेस मिलता है।
यह भी पढ़ेंः
|
लास एंजिलिस, (भाषा)। अभिनेता जोसेफ गार्डन-लेविट `सिन सिटीः ए डेम टू किल फॉर' फिल्म के नये संस्करण में नजर आएंगे। `एसशोबिज' के अनुसार लेविट इस फिल्म में जॉनी नाम के सरगना की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म चार अक्तूबर को प्रदर्शित होगी।
|
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहीद राजू यादव की 31 वीं पुण्यतिथि पर सोमवार 26 सितंबर को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. पूजा टॉकीज के समीप श्रद्धांजलि सभा में शहीद की पत्नी झरिया की पूर्व विधायक आबो देबी ने राजू यादव की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके पति गरीब-गुरबों की आवाज थे. वह राष्ट्रीय जनता दल के सच्चे सिपाही थे. 26 सितम्बर 1991 को वह धनबाद से दिल्ली जा रहे थे. तभी माफिया गिरोह ने मुगलसराय (डीडीयू) रेलवे स्टेशन पर उनकी हत्या कर दी.
हालांकि उनके दिवंगत होने के बाद भी समाज के सभी वर्गों का प्यार मिलतारहा है. आज भी दूर दराज से राजद के कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं. कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह ने भी उन्हें श्रद्धाजंलि देने पहुंचे हैं. लोगों का जो प्यार विगत 31 साल से मिल रहा है, उम्मीद है वह आगे भी कायम रहेगा. राजद कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद के बलिदान को याद किया. मौके पर अवधेश यादव, संजय यादव, सुंदर यादव, सुरेश यादव, गोपाल यादव आदि मौजूद थे.
|
(ग) भूतकालिक कृदंठ से बने हुए लाख
भावे प्रयोग
( १ ) सामान्य भूतकाल मुझसे....उनसे भला गया ( २ ) आसन्न भूतकाल मुझसे...उनसे बला गया है ( ३ ) पूर्ण भूतकाल
उनसे चला गया था
•( ४ ) संभाव्य भूतकाल मुझसे....उनसे दक्षा गया हो (५) संदिग्ध भूतकाल मुझसे...... उनसे चला गया होगा
नीचे लिखी हुई किनाओं की काल-रचना उनके सामने लिखे हुए फाकों में करोश्र - "रहना" क्रिया की कर्तृत्रा के संमान्य भविष्यत् फाल में । श्रा - "देखना" क्रिया की कर्तृवाचन के प्रसन्न भूतकाल के बहुवचन में इ-"बुलाना" किया की कर्मवाच्य के संभाग्य भूतकाल में ।
"दोषना" किया की भावधाच्य के पूर्ण संकेतार्थ काल में । उ - "होगा" क्रिया की पर्तृवाच्य के सामान्य संकेतार्थ काल के म पुरुष में । ऊ - "कीनना" किया की कमंत्राच्य के वर्धमानकालिक कृदंव से ब हुए किसी काल में । |
चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक आईपीएल के लगभग सभी मैचो में अपना शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं इन्होंने 7 मैचो में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 मैचो में जीत हासिल की है। इसी के साथ यह अंक तालिका के टॉप पर मौजूद हैं। सीएस के खिलाड़ी इस समय जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। शेन वाटसन ने एक अच्छा शतक बनाया है। सैम बिलिंग्स से अर्धशतक जड़कर मैच अपने हाथो कर लिया। और ड्वेन ब्रावो पूरे सत्र में बल्ले और गेंद दोनों के साथ शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं।
बता दें कि धोनी भी शानदार प्रदर्शन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। क्योंकि इन्होंने कुछ अविश्वसनीय अर्धशतक जड़े हैं। चेन्नई सुपर किंग्स में केवल दो या तीन खिलाड़ी नहीं टिके हैं। वहीं कुछ भारतीय खिलाड़ी भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आईपीएल सत्र उन्हें राष्टï्रीय चयनकर्ताओं की नजर में बाखूबी रख सकता है।
अंबाती रायडूःचेन्नई सुपर किंग्स की टीम से अंबाती रायडू अपना शानदार प्रदर्शन कर रहे है। अंबाती रायडू ने अपनी 7 पारियों में 154. 46 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए हैं और इन्होंने अपने पुराने मैच मुंबई के साथ 35 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हो गए थे। यह इस वक्त लाजवाब फोर्म मे चल रहे है।
जिस वजह से नीता अंबानी भी सोच रहे होगे कि काश इन्हे इस बार टीम मे लिया होता। महज दो करोड़ मे मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को सौप दिया था।
सुरेश रैनाःसुरेश रैना ने आखिरी बार 2015 में भारत के लिए वन डे इंटरनेशनल (ओडीआई) खेला था। हालांकि इन्होंने भारत के हालिया टी -20 खेलों में हिस्सा लिया था, लेकिन इन्होंने ओडीआई टीम में अपनी जगह खो दी है। सुरेश रैना का अभी तक अच्छा आईपीएल अभियान रहा है।
31 वर्षीय दुनिया में किसी भी गेंदबाजी क्रम को नष्ट कर सकता है। इन्होंने आईपीएल 2018 में अब तक 51 की औसत से और 140 रन की स्ट्राइक रेट से 204 रन बनाए हैं। इन्होंने अब तक टूर्नामेंट में 2 शानदार अर्धशतक बनाए हैं।
|
प्रदेश में एक बार फिर गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। शनिवार को प्रदेश के सभी शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। 7 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। राजधानी जयपुर में तापमान 41. 8 के आसपास दर्ज हुआ। सबसे कम 40 डिग्री पारा डबोक स्टेशन पर दर्ज किया गया। बीकानेर सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 45. 5 दर्ज किया गया। इसके बाद जैसलमेर 44. 5 डिग्री और चूरू 44. 4 डिग्री सेल्सियस रहा। वनस्थली तथा टोंक में अधिकतम तापमान 44. 2 डिग्री रहा है।
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, मई के आखिरी सप्ताह में आंधी बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने तथा तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की प्रबल संभावना है। एक और नए विक्षोभ के प्रभाव से 22 मई से राज्य के उत्तरी भागों (बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग) में आंधी और बारिश के दौर के शुरू होने की संभावना है। प्रदेश में 23-24 मई को भी आंधी-बारिश की ये गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
This website follows the DNPA Code of Ethics.
|
Akshara Singh Viral Video In Lockdown: कोरोना वायरस के चलते इस समय पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। जिसके चलते सभी लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। घर में बंद लोग कुछ न कुछ करने अपना टाइम पास कर रहे हैं वहीं बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार सोशल मीडिया के माध्यम से सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये स्टार अपने तरह-तरह वीडियो, जिम वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। वहीं अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने भी अपना एक डांस वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।
अक्षरा सिंह वायरल हो रहे वीडियो में बंगाली सॉन्ग 'गेंदा फूल' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा सिंह येलो कलर के टॉप और डेनिम जींस पहने नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक हजारियों बार देखा गया है।
अक्षरा सिंह लॉकडाउन के चलते इस समय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ अपने वीडियो, फोटोस शेयर कर रही हैं। इसी के साथ ही लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक भी कर रही हैं।
बता दें इस समय अक्षरा सिंह कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। अक्षरा सिंह ने बिहार के लोगों के लिए एक लाख रुपये डोनेट किया है। अब तक भोजपुरी इंडस्ट्री से किसी एक्टर और एक्ट्रेस ने कोई सहायता राशि दान नहीं की है। इस दौरान अक्षरा सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार से अच्छी खबर ये है कि यहाँ कोरोना के मामले बहुत कम हैं।
यहाँ देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियोः
|
गोरखपुर में हुई मासूमों की मौत स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर मीडिया से रूबरू हुए। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिए क्या-क्या कहा स्वास्थ्य मंत्री ने।
गोरखपुरः मासूमों की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर सरकारी अस्पताल की लापरवाही के लिए सफाई पेश की। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार संवेदनशील सरकार है। एक भी मौत होती है तो कार्रवाई जरूरी। उन्होंने बताया कि गैस सप्लाई की कमी की वजह से बच्चों की मौत नहीं हुई।
अब तक आ रही खबरों के मुताबिक गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज में आक्सीजन की कमी के कारण बच्चों की मौत हुई, लेकिन आज स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि आक्सीजन की कमी बच्चों की मौत का कारण नहीं है। ऐसे में ये सवाल उठना लाज़मी है कि बच्चों की मौत कैसे हुई?
उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है। ये कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी।
|
मुंबई. इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'जहर' में काम कर चुकी एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ज्वाइन कर लिया है. इसकी जानकारी देते हुए शिल्पा शेट्टी के पति और रिश्ते में शमिता के जीजा राज कुंद्रा ने खुशी जाहिर की.
शिल्पा शेट्टी ने भी शमिता का ट्विटर पर स्वागत किया है.
|
CBI on Social Media सीबीआई ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपनी पहली मौजूदगी दर्ज की है। सीबीआइ ने यह कदम आगामी इंटरपोल महासभा से पहले यह कदम उठाया है। इंटरपोल महासभा (Interpol General Assembly) में 195 देशों के भाग लेने की संभावना है।
नई दिल्ली, एजेंसी। CBI ने आगामी इंटरपोल महासभा से पहले ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपनी पहली मौजूदगी दर्ज की है। अधिकारियों ने बताया कि इंटरपोल महासभा (Interpol General Assembly) में 195 देशों के भाग लेने की संभावना है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने 18 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन दिवसीय 90वीं महासभा के लिए यूजर आईडी CBI_CIO के साथ दोनों प्लेटफॉर्म पर अपने खाते बनाए। सीबीआइ अब तक सोशल मीडिया पर आने से बचती रही है। सीबीआइ के इस कदम को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अन्य केंद्रीय एजेंसियों प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate, ED) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency, NIA) के विपरीत केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करने की सदियों पुरानी प्रथा को दरकिनार कर सोशल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया। अधिकारियों ने बताया कि इंटरपोल महासभा (Interpol General Assembly) में साइबर क्राइम, वित्तीय अपराधों के साथ साथ इंटरनेट पर प्रसारित बाल यौन शोषण सामग्री के मुद्दों पर चर्चा होगी।
भारत को स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर एक वोट के माध्यम से महासभा को आयोजित करने का मौका दिया गया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महासभा की मेजबानी के संबंध में इंटरपोल के महासचिव जुर्गन स्टॉक को एक प्रस्ताव दिया था। जुर्गन स्टॉक ने अपनी भारत यात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की थी। इससे पहले 1997 में भारत ने महासभा की मेजबानी की थी। भारत के लिए महासभा के आयोजन को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
महासभा (General Assembly) इंटरपोल की सर्वोच्च शासी निकाय है, जिसमें 195 सदस्य देशों में से प्रत्येक के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। ये प्रतिनिधि हर साल बैठक करते हैं। अधिकारियों ने बताया कि महासभा में हर सदस्य देश का प्रतिनिधित्व एक या कई प्रतिनिधि कर सकते हैं। आम तौर पर महासभा में मंत्री, पुलिस प्रमुख और इंटरपोल राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के प्रमुख और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होते हैं। भारत इंटरपोल में 1949 में शामिल हुआ। भारत इंटरपोल के सबसे पुराने सदस्यों में से एक है।
यह भी पढ़ें- Pakistan Politics: इमरान खान पर शिकंजा कसने की तैयारी, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, तेजी से बदल रहे हालात. . ?
|
सिरोही। अपराध रोकने और उनके निराकरण करने के लिए लगाए गए तकनिकी उपकरण यदि वाकई अपने ध्येय में सफल हो जाएं तो उससे बड़ी सफलता कुछ हो नहीं सकती। सिरोही पुलिस ने गुरुवार शाम को अपराध नियंत्रण के लिए स्थापित अभय कमांड पर नजर आ रहे घटनाक्रम को जिस तरह से अपने सिक्स्थ सेंस का इस्तेमाल करते हुए एक गम्भीर अपराध होते हुए रोका ये वाकई काबिले तारीफ था।
कोतवाली थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह के अनुसार 10 फरवरी की शाम को सिरोही के अभय कमांड सेंटर पर सिरोही शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कॉन्स्टेबल लाभू सिंह नियमित ऑब्जर्वेशन कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कालका तालाब की पाल पर कुछ संदिग्ध नजर आया।
लाभूसिंह को वहां एक प्रौढ़ व्यक्ति एक छोटी बच्ची के साथ मोटरसाइकिल पर नजर आया। उस पर नजर रखी तो उसकी गतिविधि बच्ची के साथ कुछ संदिग्ध लगी इस पर लाभू सिंह ने सिरोही कोतवाली को इसकी सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने तुरन्त हेड कॉन्स्टेबल समय सिंह के नेतृत्व में गश्ती दल वहां भेजा। वहां पहुंचने पर आदमी बच्ची के साथ असभ्य और अश्लील हरकतें करता मिला।
पुलिस ने आदमी को अपनी पकड़ में लेकर बच्ची को संरक्षण में लिया। बाल कल्याण समिति के प्रकाश माली और रतन बाफना को सूचित करके बच्ची को उनके संरक्षण में दिया साथ ही तुरन्त बच्ची के मां-बाप को भी सूचित किया। बच्ची को बाल कल्याण समिति की मौजूदगी में मां-बाप के सुपुर्द किया। बच्ची के साथ कुत्सित हरकत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया।
|
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए 14 सदस्यीय इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है। इंडिया ए अपने इस दौरे पर तीन चार दिवसीय मुकाबले होंगे, जिसकी शुरूआत 23 नवंबर से होगी। तीनों ही मुकाबले ब्लूमफॉन्टीन में खेले जाएंगे।
आईपीएल में अपनी रफ्तार से सभी को प्रभावित करने वाले जम्मू एंड कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को टीम में शामिल किया गया है। 21 साल के मलिक ने अभी तक एक भी फर्स्ट क्लास मैच नहीं खेला है, उनके पास एक लिस्ट ए और आठ टी-20 मैच खेलने का अनुभव है।
टीम की कमान गुजराज के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज प्रियांक पांचाल को सौंपी गई है। पांचाल इस समय घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गुजरात की टीम की कप्तानी कर रहे हैं। गुजरात की टीम क्वार्टफाइनल में क्वालीफाई कर चुकी है।
इसके अलावा बल्लेबाजी में पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल और गेंदबाजी विभाग में नवदीप सैनी और राहुल चाहर को मौका मिला है। राहुल हाल ही में भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप खेले हैं।
|
नयनी ने कहा, जब उन्हें ऐसा कोई मौका नहीं मिल पाया जैसा वे चाहते थे तो उसके बाद से विकास ने उनके साथ रूखा व्यवहार करना शुरू कर दिया था. इस घटना के अगले दिन जब मैं सेट पर पहुंची तो मेरे कुछ बाल बिखरे हुए थे जिसके बाद विकास ने मुझे खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी जिसे देखकर मैं हैरान थी. शायद ये उस बात का बदला था जिसमें विकास को कोई सफलता हाथ नहीं लगी.
यही नहीं नयनी ने बताया जब वे "हम लंदन थुमाक्डा गीत जब शूट कर रहे थे, दिल्ली की रहने वाली एक लोकल लड़की के साथ भी विकास फ्लर्ट किया करते थे, जिस वजह से वह अनकंफरटेबल थी. उसने बाद में मुझे कहा भी था कि वह हमेशा क्यों मेरे पीछे पड़ा रहता है. यहां तक कि कंगाना भी इस ड्रामा की साक्षी थीं.
बता दें, पिछले कुछ सालों में कथित यौन शोषण का शिकार बनीं महिलाओं ने अपने कथित गुनहगारों के नाम सार्वजनिक किए जिसके साथ सोशल मीडिया पर नये नामों की बाढ़ सी आ गयी. इसी बीच महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि यौन उत्पीड़न और शोषण को लेकर मन में बना हुआ गुस्सा कभी नहीं जाता. उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में संवाददाताओं से कहा कि वह बहुत खुश हैं कि #मी टू अभियान भारत में भी शुरू हो गया है और इससे महिलाओं को सामने आकर शिकायत करने का हौसला मिला है.
|
बिना रहती है। आत्मा केवल मनुष्य में ही नहीं होती है अपितु नदी, पर्वत, वायु, अग्नि आदि में भी निवास करती हैं। ये सभी आत्माएँ पूजा के पात्र हैं। इन आत्माओ के अतिरिक्त पिशाचो को भी सत्ता मानी गई है। इस प्रकार कनफ्युसियस धर्म मे सर्वात्मवाद के सिद्धान्त का संकेत मिलता है।
राज्य की आवश्यकताओं पर बल देते हुए कनफ्युसियस ने कहा कि राज्य की आव श्यकतायें मूलतः तीन हैं, पर्याप्त भोजन हो, पर्याप्त सेना हो तथा प्रजा का शासक मे विश्वास हो । यदि राजा में प्रजा का विश्वास नही हो तो राज्य टिक नही सकता । इस लिए राजा को धर्मात्मा तथा न्यायी होना चाहिए । कसफ्युसियस ने राजा को प्रजा के प्रति पुत्र जैसा बर्ताव करने का आदेश दिया। राजा प्रजा का पिता है। राजा को राज्य की आय को लोक कल्याण में लगाना पुनीत कर्त्तव्य है।
कनफ्युसियस के अनुसार हमारे आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक और राजनैतिक जीवन वस्तुतः एक हैं। ये एक दूसरे से इस प्रकार सम्बन्धित है कि इनका पृथक्करण असंभव है। इसका कारण यह है कि सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक तथा आर्थिक आदर्शों का केन्द्र नीतिशास्त्र है। जीवन का आधार प्रेम है तथा सद्गुण जीवन की रोड़ है। सद्गुण के बिना जीवन कायम नहीं रह सकता तथा प्रेम के बिना जीवन मृत्यु है ।
कनफ्युसियस के नीतिशास्त्र मे हमे पाँच सिद्धान मिलते है । ये है ( १ ) Zen ( मानवतावाद ) ( २ ) Y1 ( न्यायशीलता ) ( ३ ) La ( परोपकार ) ( ४ ) Chi ( बुद्धिमत्ता ) ( ५ ) Zun ( सत्यवादिता ) 1
कनफ्युसियस के मूल उपदेश
कनफ्युसियस धर्म का केन्द्र बिन्दु नीतिशास्त्र है। यही कारण है कि इस धर्म में हम नीतिमय उपदेशों की अत्यधिक चर्चा पाते है । कनफ्युसियस के उपदेश सरल एवं प्रभावीत्पादक हैं। उनके निम्नलिखित उपदेश मुख्य पे :--
(१) दूसरे के साथ ऐसा व्यवहार न करो जैसा तुम अपने प्रति दूसरे के द्वारा नही चाहते। ( Do not unto others what you would not they should do unto you. )
२ ) सत्यं ईश्वरीय नियम है। अर्जित सत्य मानवीय नियम है । ( Truth is the law of God Acquired truthis the law of man. )
( ३ ) यानन्द की तीन कुञ्जियाँ हैं - ( १ ) दूसरे को निन्दा न करना । ( २ ) दूसरे में दोष नही देखना । ( ३ ) दूसरो की बुराई न करना ।
४ ) जिस प्रकार सौन्दर्य के प्रति अनुराग हृदय से होता है उसी प्रकार सदाचार के प्रति अनुराग भी हृदप से होना चाहिए ।
( ५ ) कार्य का आरम्भ करना मनुष्य पर निर्भर है और इसकी समाप्ति ईश्वर के
हाथ है ।
(६) जिसे ईश्वराय-नियम का ज्ञात नहीं है वह श्रेष्ठ मनुष्य नही हो सकता । |
नई दिल्ली। भारत में इंस्टाग्राम के लाखों यूजर्स है, जो अपनी वीडियो या फोटो शेयर करने के लिए इसका इस्तेमाल करते है। अब खबर आ रही है कि यह एक ऐसा ऐप लाने जा रहा है, जो ट्विटर को टक्कर देगा।
जी हां मेटा प्लेटफॉर्म्स का इंस्टाग्राम एक टेक्स्ट-आधारित ऐप जारी करने की योजना बना रहा है, जो ट्विटर के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा और जून के रूप में शुरू हो सकता है, शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट में इस मामले को सामने रखा गया।
रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि फेसबुक पेरेंट प्रभावशाली और कुछ रचनाकारों के साथ इसका परीक्षण कर रहा है। एलेक्स हीथ ने मीडिया को बताया कि मेटा ऐप के शुरुआती वर्जन को आजमाने में उनकी रुचि का पता लगाने के लिए प्रतिभा एजेंसियों और मशहूर हस्तियों से संपर्क कर रहा है, जिसे इंस्टाग्राम के साथ एकीकृत किया जाएगा।
कैलिफोर्निया में UCLA में सामाजिक और प्रभावकारी मार्केटिंग पढ़ाने वाली लिआ हैबरमैन के एक समाचार पत्र के अनुसार विकेन्द्रीकृत ऐप इंस्टाग्राम के आधार पर बनाया गया है, लेकिन मास्टोडन जैसे कुछ अन्य ऐप के साथ संगत होगा।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मूल कंपनी मेटा ने नए ऐप को चुनिंदा क्रिएटर्स को महीनों तक गुप्त रूप से उपलब्ध कराया है। कहा जाता है कि यह इंस्टाग्राम से अलग है फिर भी लोगों को अकाउंट कनेक्ट करने की सुविधा देता है।
Lia Haberman के स्क्रीनशॉट के मुताबिक, ऐप लोगों को टेक्स्ट, शेयर किए गए लिंक, फोटो और वीडियो के जरिए अपने दोस्तों से जुड़ने देगा। इसके अलावा, प्रशंसकों को केवल एक टैप के साथ इंस्टाग्राम पर उनके द्वारा फॉलो किए जाने वाले प्रभावशाली लोगों और क्रिएटर्स के खातों में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
सुरक्षा उपायों के लिए ऐप को भी अपडेट किया जा रहा है। अकाउंट्स की प्राइवेसी सुनिश्चित करने के लिए इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किए गए यूजर्स को जल्द ही नए ऐप पर ले जाया जा सकता है। जोड़ने के लिए, यह नया ऐप ट्विटर के प्रतिद्वंद्वी मास्टोडन के साथ संगतता पर भी काम कर रहा है।
|
उनकी इस अपील पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने सबसे पहले काम करना शुरू कर दिया है। इन बलों की कैंटीन और स्टोर्स पर अब केवल स्वदेशी उत्पाद ही मिलेंगे। पीएम मोदी की यह अपील निश्चित रूप से आने वाले समय में भारत के लिए विश्व का नेतृत्व करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।
इसी दिशा में बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कैंटीनों और स्टोर्स पर अब सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री होगी। 1 जून 2020 से देशभर की सभी ऐसी कैंटीनों पर यह नियम लागू होगा।
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
|
कोलकाता, 20 फरवरी (एजेंसी)
तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 'बंगाल की बेटी' बताते हुए शनिवार को 'बंगाल को चाहिए अपनी बेटी' का नारा दिया और 'स्थानीय बनाम बाहरी' के मुद्दे पर बहस को और बढ़ा दिया। इस नारे के साथ बनर्जी की फोटो वाले होर्डिंग समूचे कोलकाता में लगाये गये हैं। सत्तारूढ़ पार्टी ने ईएम बाईपास के पास स्थित अपने मुख्यालय से आधिकारिक रूप से इसकी शुरुआत की। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा, 'राज्य के लोग अपनी बेटी चाहते हैं, जो पिछले कई साल से मुख्यमंत्री के रूप में उनके साथ है। हम बंगाल में किसी बाहरी को नहीं लाना चाहते हैं।' तृणमूल कांग्रेस की भाजपा के साथ तल्ख राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता चल रही है और वह पार्टी (भाजपा) के नेताओं को बाहरी कहती है जो राज्य में चुनावी सैर सपाटे के लिए आए हैं।
|
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Olivia Choong1ताजे, मोटे शकरकंद का इस्तेमाल करेंः जुड़ी हुई जड़ों के साथ, ताजे कटे हुए शकरकंदों का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा विकल्प है।
- मोटे स्वीट पोटैटो को भी पतली वैरायटी की तरह स्टोर किया जा सकता है और साथ ही, इनमें इस्तेमाल करने के लिए अधिक उपयोगी "फ्लैश या पल्प" भी होता है।
{"smallUrl":"https:\/\/www3दाग वाले शकरकंद को फेंक देंः शकरकंद को पकाने की प्रोसेस के ख़त्म होने के बाद, किसी भी दाग वाले, सड़े या फफूंदी लगे हुए शकरकंदों को फेंक दें।
- दाग वाले शकरकंद सही तरीके से पके नहीं होते हैं, इसलिए वे दूसरे शकरकंदों की तरह लंबे समय तक नहीं रह पाएंगे और वे दूसरे शकरकंदों को तेजी से खराब करने की वजह भी हो सकते हैं।
- न्यूज़पेपर और ब्राउन कलर के पेपर बैग काफी हद तक हवा का आदान-प्रदान करने वाले होते हैं, जिससे शकरकंदों को जल्दी सड़ने से बचाने के लिए पर्याप्त हवा मिलती रहती है।
5शकरकंदों को बॉक्स या बास्केट में पैक करेंः अलग-अलग लपेटे हुए सभी शकरकंदों कार्डबोर्ड बॉक्स, लकड़ी के बॉक्स या लकड़ी की बास्केट में स्टोर करें।
- इन्हें स्टोर करने के लिए एक एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल न करें।
- बॉक्स में एक एप्पल को रखेंः एप्पल, शकरकंद की बडिंग या अंकुर फटने से रोकने में मदद करेगा।
{"smallUrl":"https:\/\/www5ठंडा होने देंः शकरकंद को स्टोर करने से पहले, उन्हें ठंडा हो जाने दें।
- जबकि शकरकंद अभी गर्म हैं, तो उन्हें फ्रीजर में स्टोर करने से कंटेनर में कंडेन्सेशन बन सकता है, जिससे वे जल्दी खराब हो सकते हैं।
6शकरकंदों को एयरटाइट कंटेनर में ट्रांसफर करेंः मैश किए हुए या कटे हुए शकरकंदों को फ्रीजर-सेफ रीसीलेबल प्लास्टिक बैग्स या फ्रीजर-सेफ प्लास्टिक कंटेनर में रखें।
- मैटल या कांच के कंटेनर्स का इस्तेमाल न करें।
|
आजमगढ़ की फूलपुर पवई से सपा प्रत्याशी पूर्व बाहुबली सांसद रमाकांत यादव ने चकवल काउंटिंग स्थल पर लाठी लेकर समर्थकों के साथ डेरा डाल दिया है। रमाकांत यादव का कहना है कि यह सरकार बेईमानी पर उतारू है। प्रदेश में जगह-जगह ईवीएम को लेकर शिकायतें आ रही हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि जब तक सभी सीटों के सर्टिफिकेट न मिल जाए, हम सभी लोगों को काउंटिंग स्थल पर रहना है।
उन्होंने साथियों से अपील करते हुए कहा कि सपा की सरकार और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी चकवल पहुंचकर सहयोग करें। रमाकांत यादव का कहना है कि जब तक सभी सीटों की सर्टिफिकेट न मिल जाए, काउंटिंग स्थल पर डटे रहें। चाहे दिन रहे या रात हो जाए।
उनका कहना है कि प्रशासन को आदेश हुआ है कि जो लोग दो चार हजार से चुनाव हार रहे हैं, वहां पर काउंटिंग धीरे कर दी जाए। ऐसे में अगर आप लोगों को रात में भी काउंटिंग स्थल पर रूकना पड़े, तो वहां रुककर काउंटिंग कराएं।
कांग्रेस, सपा, बसपा और भाजपा सहित सभी दलों की परिक्रमा कर चुके रमाकांत यादव इस समय सपा में हैं। फूलपुर से प्रत्याशी बाहुबली पूर्व सांसद रमाकांत यादव चार बार विधायक और चार बार सांसद रह चुके हैं। वह अपने विवादित बयानों को लेकर आए दिन चर्चा में रहते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान कि जिस गाड़ी में सपा का झंडा उसमें बैठा है कोई बड़ा गुंडा, के बयान पर रमाकांत यादव ने दिसंबर महीने में विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जिस गाड़ी में भाजपा की झंडी, वह है देश का सबसे बड़ा पाखंडी। रमाकांत यादव ने योगी-मोदी को झूठा बताया था।
This website follows the DNPA Code of Ethics.
|
दिनेश कार्तिक ने कहा भारत बनाम पाकिस्तान मैच भयानक होने वाला है।
भारत ने अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज और क्रिकेट कमेंटेटर दिनेश कार्तिक का मानना है कि युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ Team India के ग्रुप मैच में मैच की कहानी पलट सकते हैं।
आपको बता दें, दो एशियाई चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप मैच में 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। इस बीच, शुभमन गिल के अहमदाबाद में जबरदस्त रिकॉर्ड को देखते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच में सारी दुनिया की नजरें युवा बल्लेबाज पर होगी और वह इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले में बड़ी पारी खेल सकते हैं।
यहां पढ़िएः क्या वर्ल्ड कप 2023 ट्रॉफी के साथ Virat Kohli को फेयरवेल देने की बात कर रहे हैं Virender Sehwag?
आपको बता दें, दाएं-हाथ के बल्लेबाज का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 12 आईपीएल मैचों में एक शतक के साथ 669 रन बनाए हैं। इसके अलावा, गिल ने अहमदाबाद में एक टेस्ट शतक और एक T20I शतक भी लगाया है। शुभमन गिल अगले महीने मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में वेस्टइंडीज दौरे पर एक्शन में नजर आएंगे।
कार्तिक ने अंत में कहा आगामी वर्ल्ड कप 2023 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच ब्लॉकबस्टर होने वाला है। पिछली बार जब भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान को हराया था, तो कार्तिक एक सप्ताह तक मुस्कराते ही रहे, उसका इम्पैक्ट ही ऐसा था, इसलिए यह एक बहुत ही भयानक मैच होने वाला है।
|
FIFA WC Closing Ceremony LIVE: क़तर में खेला जा रहा फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) समाप्त होने वाला है। जिसके बाद की क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। वहीं इस समारोह में नोरा फतेही और शकीरा सहित समेत कई प्रसिद्ध कलाकार नजर आने वाले हैं। तो आइए जानें इस समरोह से जुड़ी अहम बाते और कब कैसे कहां (FIFA WC Closing Ceremony Timing) देखें ये कार्यक्रम। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi. InsideSport. In के साथ जुड़े रहिए।
गौरतलब है कि, फीफा विश्व कप समापन समारोह रविवार 18 दिसंबर को होगा, जिस दिन टूर्नामेंट का अंतिम मैच खेला जाएगा यानी फाइनल मुकाबला। इस कार्यक्रम का आयोजन दोहा के लुसैल स्टेडियम में किया जाएगा, जिसकी क्षमता 80,000 है और कतर का सबसे बड़ा फुटबॉल स्टेडियम भी यही है। वहीं 18 दिसंबर को कतर राष्ट्रीय दिवस भी है, ऐसे में इस मौके को और भी अच्छी तरह से मनाया जाएगा।
आज तक फीफा ने 2022 विश्व कप समापन समारोह के लिए कलाकारों के नामों की घोषणा नहीं की थी। हालांकि, नोरा फतेही उन लोगों में से एक हैं जिन्हें रेडियो टाइम्स की रिपोर्ट में आधिकारिक तौर पर मंच लेने की पुष्टि की गई है। भारतीय गायक और नर्तक से एक हिंदी गीत प्रदर्शन प्रदान करने की उम्मीद है। शकीरा और जेनिफर लोपेज, दो प्रमुख पॉप सितारे, दोनों एक संगीत वीडियो में दिखाई देंगे।
डेविडो, एक नाइजीरियाई गायक, जिसने आधिकारिक विश्व कप साउंडट्रैक के लिए अपने एक गाने पर फीफा के साथ सहयोग किया, वह भी बिल में है। त्रिनिदाद कार्डोना और आइशा के साथ, संगीतकार ने हय्या हय्या गीत का सह-लेखन किया, जिसे हैप्पी टुगेदर के रूप में भी जाना जाता है, और इसे लुसेल में निभाएंगे।
गिम्स, एक कांगोलेस-फ्रांसीसी रैपर, और ओजुना, एक प्रमुख प्यूर्टो रिकान कलाकार, दोनों के साउंडट्रैक पर गाने थे, जिनमें अरहबो भी शामिल था। वे लुसैल आइकोनिक स्टेडियम में भी मंच पर शीर्ष 10 बिलबोर्ड गीत का प्रदर्शन कर सकते हैं। कतर में "स्वागत" के लिए इसका नाम कठबोली है।
।USA।।Dec. 18।।8:00 ET।।Fox, Telemundo।। fuboTV, Fox Sports app,
।UK।।Dec. 18।।15:00 GMT।।BBC One।।BBC iPlayer,
।Singapore।।Dec. 18।।21:00 SGT।।Mediacorp Channel 5।।StarHub TV+, IPTV,
|
Team India (Photo Credit: Social Media)
नई दिल्लीः
Team India Holi 2023 Video: पूरे देश में इस वक्त होली का जश्न मनाया जा रहा है. ऐसे में टीम इंडिया (Team India) कहां पीछे रहने वाली है. भारतीय टीम ने मंगलवार को जमकर होली खेली. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli), शुभमन गिल (Shubman Gill), ईशान किशन (Ishan Kishan), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara), मोहमम्द सिराज (Mohammed Siraj) समेत टीम के सभी खिलाड़ी होली के रंग में रंगे नजर आए. रोहित शर्मा, ईशान किशन और शुभमन गिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर होली की तस्वीरें भी शेयर किया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
शुभमन गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें देखा जा सकता है टीम इंडिया होली के मौके पर कैसे मस्ती कर रही है. विराट कोहली रंग बरसे और Calm Down गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं. वहीं रोहित शर्मा पीछे से विराट कोहली के ऊपर गुलाल फेंकते दिखाई दे रहे हैं. टीम के सभी खिलाड़ियों और स्टाफों ने बस में जमकर होली का जश्न मनाया.
वहीं ईशान किशन ने भी होली का जश्न का तस्वीर शेयर किया है. जिसमें कुलदीप यादव और सूर्यकुमार यादव मस्ती मूड में फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में भी सभी खिलाड़ी होली के रंग में रंगे हुए दिखाई दे रहे हैं. ईशान ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सभी को होली की शुभकामनाएं.
इसके अलावा रोहित शर्मा ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर किया है. जिसमें देखा जा सकता है कि टीम के स्टाफ के साथ अक्षर पटेल, चेतेश्वर पुजारा, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल और सूर्याकुमार यादव रंग बिरंगे रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं. बीसीसीआई ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीम इंडिया के होली वाली तस्वीरे शेयर किया है.
|
तान्या, तान्या, तन्युन - एक महिला का नाम, जोयह सभ्य और निविदा लगता है। आपने अपनी लड़की को इस तरह नाम देने का फैसला किया, और यह सही है। उसके पास उज्ज्वल घटनाओं और खुश क्षणों से भरा एक अद्भुत जीवन होगा। आगे देखकर, यह कहा जाना चाहिए कि तान्या ने अपना भाग्य चुना है। उसके पास दो पथ होंगे। वह कौन सी सड़क चुनती है, तो पूरे जीवन में भी यही होगा। हम एक ऐसी महिला से परिचित होने का सुझाव देते हैं जिसके माता-पिता तान्या का नाम लेंगे।
यह नाम प्राचीन ग्रीस में पहली बार आवाज उठाया गया था। लेकिन वे कहते हैं कि इसमें लैटिन की जड़ें हैं। एक बार एक सबिंस्की राजा रहता था, जिसका नाम ताती था। वह निष्पक्ष था, लेकिन जल्दी से स्वभावपूर्ण था। ऐसा कहा जाता है कि यह शाही नाम से था कि तान्या की महिला प्रपत्र हुई थी। नाम का अर्थ जानना दिलचस्प होगा। यूनानी में, इसका अर्थ है "वह नियम जो नियम निर्धारित करता है।" और यदि आप एक निष्पक्ष-सेक्स प्रतिनिधि का पालन करते हैं जो इस नाम को भालू करता है, तो आप उसके मजबूत चरित्र और अचूक इच्छा, भावना की ताकत देखेंगे।
बचपन से, लड़की बहुत अलग हैसाथियों। यह भव्य योजनाओं और विचारों से भरा है। बच्चों में से, तान्या खड़ा है। वह पर्यवेक्षण और घड़ी को बहुत पसंद करती है, कि नियमों या आवश्यकताओं को लड़कियों-दोस्तों द्वारा ठीक से किया जाता था।
वह भावनात्मक है, थोड़ा अनियंत्रित, नहींखुद को अपमानित करने की अनुमति देगा। उसी समय, तान्या - नाम कैल्म्स का अर्थ - संसाधनपूर्ण है। वह मूड का एक व्यक्ति है। अगर कोई सुबह उसे परेशान करता है, तो पूरे दिन लड़की उदास और उदास हो जाएगी। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यह बहुत सरल है। अक्सर उसके शब्दों ने करीबी लोगों को दर्द से पीड़ित किया। बढ़ रहा है, वह अपनी भावनाओं को नियंत्रित नहीं करना सीखेंगे। वह हमेशा संघर्ष की स्थिति में होती है, इसलिए तान्या नाम का अर्थ dictates। तात्याना, यह महसूस करते हुए कि उसके बगल में एक आदमी की कमज़ोर इच्छा है, तुरंत उसे अपने अधीन रखने की कोशिश करेगा। यह कहा जाना चाहिए कि वह स्मार्ट है, लेकिन वह स्कूल में अध्ययन करने के लिए अनिच्छुक है। और वह उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं करना चाहती है। लड़की का मानना है कि जीवन में सबसे महत्वपूर्ण बात सफलतापूर्वक शादी करना और भौतिक समस्याओं के बिना समृद्ध रहना है। वयस्क तातियाना शानदार और ईर्ष्यापूर्ण महिला है। वह एक अच्छी पोशाक के साथ, खूबसूरत लग रही है। उसके पास कई प्रशंसकों हैं। जल्दी शादी और अक्सर गणना पर शादी करना। जैसे ही एक अमीर आदमी अपने सज्जनों के बीच प्रकट होता है, तन्युषा तुरंत उसे छेड़छाड़ कर लेती है और खुद से प्यार करती है। और उसकी सुंदरता और आकर्षण से पहले इसका विरोध करना मुश्किल है।
उसका भाग्य बहुत दिलचस्प है। जहाँ तक वह खुश है, और अगर मूल्य तान्या नाम है, आप कविता ही में उत्तर मिल सकता है के रूप में। उनकी रचनाओं में कितने कवियों ने उस नाम के साथ एक लड़की को याद किया। क्या आपको पुष्किन के तातियाना याद हैं? वह प्यार में गिर गई, लेकिन पारस्परिकता प्राप्त किए बिना, एक और आदमी से शादी कर ली - बड़े और अमीर। और वास्तव में वही वास्तविकता में होगा। थानी का विवाह सफल और मजबूत होगा, लेकिन प्यार के बिना। दरअसल, वह एक साथ रहने के कुछ वर्षों के बाद अपनी पत्नी के साथ प्यार में पड़ जाता। और उसके दिल प्रज्वलित प्रकाश में है, तो हम सुरक्षित रूप से कह सकते हैं कि यह, बहुत खुश हमारे तान्या हो जाएगा। नाम का अर्थ भी एक अलग भाग्य का सुझाव देता है। तान्या उसके पति परस्पर आदान-प्रदान नहीं किया है, तो उसकी शादी के अलावा जल्द ही पंजीकरण के बाद गिर जाता है। और कुछ भी इस संघ को बचाएगा। तलाक की शुरुआत करने वाली महिला खुद ही होगी। हालांकि तान्या बहुत पाप है और शादी में सच नहीं था, पति को छोड़ना नहीं चाहता है और रिश्ते रखने के लिए कुछ भी करेंगे। लेकिन नहीं, अपनी संपत्ति और बच्चों को ले जाना, तान्या चलेगा। नाम का अर्थ अभी भी सुझाव देता है कि यह एक बहुत ही स्वतंत्र महिला है। वह पैसे कमाने में सक्षम है और आसानी से खुद के लिए लाभदायक काम पाती है। नहीं, वह करियर नहीं बना सकती है। लेकिन वृद्धावस्था तक तन्युषा समृद्धि में रहेंगे। शायद ही कभी शादी कर रहे हैं। लेकिन उसके प्रशंसकों हमेशा बहुत ज्यादा होंगे।
पुरानी उम्र अपरिपक्व रूप से crept। तान्या, वापस देखकर, अपने जीवन को अलग-अलग देखेंगे। वह समझ जाएगी कि उसने कितनी गलतियां की हैं। लेकिन अतीत वापस मत करो। वह बुढ़ापे में अकेला होगा।
|
सीबीआई 15 दिनों के अंदर अपनी प्राथमिक जांच की रिपोर्ट हाई कोर्ट को सौंपे। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर जो आरोप लगे हैं, वह बेहद गंभीर हैं। अनिल देशमुख महाराष्ट्र के गृहमंत्री है और इस वजह से इज़ मामले की जांच निष्पक्ष होनी चाहिए।मुम्बई हाईकोर्ट ने आज सीबीआई जांच के आदेश करतें हुए यह कहा।
यह आदेश मुंबई पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने आज दिए हैं। हाई कोर्ट ने कहा है कि परमबीर सिंह पर लगे सभी आरोप गंभीर हैं। परमबीर सिंह ने मुम्बई हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिसमे उन्होंने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाए थे और इन आरोपों के लिए सीबीआई जांच की मांग की थी। इसी याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया है।
गौरतलब है कि पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर उगाही को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। न्यायालय से उन्होंने गृहमंत्री के खिलाफ सीबीआई जांच की भी मांग की थी। उनके ट्रांसफर के आदेश को भी याचिका में चुनौती दी गई है। परमबीर सिंह ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का भी रुख किया था। परमबीर सिंह की याचिका को रद्द करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट जाने को कहा था।
|
पहले वनडे मुकाबले के लिए भारत व न्यूजीलैंड की टीम धर्मशाला पहुंच चुकी है।
धर्मशाला। रविवार से शुरू हो रही भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए गुरुवार को धौनी के धुरंधर और कीवी टीम धर्मशाला पहुंच गई। दोनों टीमें दोपहर बाद चार्टर्ड विमान से कांगड़ा हवाई अड्डे पर उतरीं और बस से होटल द पवेलियन पहुंचीं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रविवार को होने वाला सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम का 900वां वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। न्यूजीलैंड टीम का विमान दोपहर तीन बजे उतरा। जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में टीम इंडिया साढ़े तीन बजे पहुंची। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के पदाधिकारियों ने खिलाडिय़ों का स्वागत किया। न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी धर्मशाला के सुहावने मौसम का लुप्त उठाने के लिए होटल की लॉबी में पहुंच गए। कुछ खिलाडिय़ों और टीम के अन्य सदस्यों ने टी-गार्डन कंडी की सैर की।
टेस्ट मैचों में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने धर्मशाला पहुंचते ही वहां की खूबसूरती के नजारे का वीडियो ट्वीट किया। कोहली ने कहा कि यहां आना हमेशा शानदार रहता है। प्रकृति के नजदीक रहने से अच्छा और क्या हो सकता है!
भारतीय टीम की बस कांगड़ा हवाई अड्डे से वाया चैतडू-शीला होकर निकल रही थी। शीला के बटेहड़ के पास टीम बस खराब हो गई। इस वजह से कप्तान धौनी सहित टीम के सभी खिलाडिय़ों को इनोवा गाडिय़ों में होटल पहुंचाया गया।
गगल एयरपोर्ट पर पसंदीदा क्रिकेटरों को देखने के लिए जगह-जगह सैकड़ों प्रशंसक टकटकी लगाए रहे। होटल पहुंचने के बाद धौनी, कोच अनिल कुंबले और उपकप्तान विराट कोहली सहित सभी खिलाड़ी अपने कमरों में आराम करने के लिए चले गए।
|
जो व्यक्ति राग, द्वेष, मोह और अज्ञान के दूर हो जाने पर वीतराग की आशा में रुचि रखता है, वह आशा रुचि है।
२१. जो अग-प्रविष्ट या अग बाह्य सूत्रों को पढ़ता हुआ सम्यक्त्व पाता है, वह सूत्र - रुचि है ।
पानी में डाले हुए तेल की बूंद की तरह जो सम्यवत्व एक पद से अनेक पदो में फैलता है, उसे बीज रुचि जानना चाहिए ।
२३. जिसे ग्यारह अग, प्रकीर्णक और दृष्टिवाद आदि श्रुत-ज्ञान अर्थ सहित प्राप्त है, वह अभिगम-रुचि है ।
जिसे द्रव्यों के सब भाव, सभी प्रमाणो और सभी नय-विधियो से उपलब्ध हैं, वह विस्तार रुचि है।
दर्शन, ज्ञान, चारित्र, तप, विनय, सत्य, समिति, गुप्त आदि क्रियाओं में जिनकी वास्तविक रुचि है, वह क्रिया - रुचि है ।
जो जिन-प्रवचन में विशारद नहीं है और अन्यान्य प्रवचनो का अभिश भी नहीं है, किन्तु जिसे कुदृष्टि का आग्रह न होने के कारण स्वल्प मात्रा से जो तत्त्व- श्रद्धा प्राप्त होती है, उसे सक्षेप रुचि जानना चाहिए ।
२७. जो जिन-प्ररूपित अस्तिकाय- धर्म, श्रुत-धर्म और चारित्र - धर्म में श्रद्धा रखता है, उसे धर्मरुचि जानना चाहिए ।
२८. परमार्थ का परिचय, जिन्होंने परमार्थ को देखा है उनकी सेवा, सम्यक्त्व से भ्रष्ट और कुदर्शनी व्यक्तियों का वर्जन, यह सम्यक्त्व का श्रद्धान है ।
सम्यक्त्व-विहीन चारित्र नहीं होता । सम्यक्त्व मे चारित्र की भजना है । सम्यक्त्व और चारित्र एक साथ उत्पन्न होते हैं और जहाँ वे एक साथ उत्पन्न नही होते, वहाँ पहले सम्यक्त्व होता है।
३० असम्यक्त्वी के ज्ञान ( सम्यग् ज्ञान ) नही होता । ज्ञान के बिना चारित्रगुण नहीं होते। अगुणी व्यक्ति की मुक्ति नहीं होती । अमुक्त का निर्वाण नहीं होता । |
मन मंदिर पर बरसाता
M =
की ढेरी ।१६
द्वितीय संस्करण में था हृदय
के स्थान पर है
हृदय ---- का प्रयोग किया गया जयात भूतकाल के वाक्य को वर्तमान काल के वाक्य में बदल दिया गया। यह परिवर्तन स्थिति को स्पष्ट करने की दृष्टि से किया गया है । कवि, प्रियतम से मिलन के दाणों की मधुर स्मृतियों से आत्मविभोर हो जाता है। यह वर्ध है के प्रयोग से ही व्यक्त होता है। था के प्रयोग से प्रतीत होता है कि जवि प्रियतम से मिलन की मधुर स्मृतियों से बात्म विमार होता था, किंतु जब नहीं । इस प्रकार था के प्रयोग से कधि की विरह स्थिति नहीं स्पष्ट ही पाती थी ।
द्वितीय संस्करण में तीसरी- चौथी पंकि को बदल दिया गया है और उसके स्थान पर मन मंदिर पर बरसाता कोई पुका की ढेरी का प्रयोग किया गया है। यह परिवर्तन अर्थ की दृष्टि से किया गया है । प्रथम संस्करण में इस छंद की पहली दूसरी पंजियाँ, तीसरी चौथी पंकियों से जुड़ी हुई नहीं मालूम होती हैं, जबकि द्वितीय संस्करण में इस छंद की उक्त पंकियों परस्पर संबद्ध हैं। इस प्रकार इनके संबद्ध होने के कारण यह अर्थ निकलता है : कचि कहता है कि प्रियतम, तुम्हारी स्मृतियों की मधु-वर्षा से मेरा हृदय रस सिक ही रहा है, इस वर्षा के फलस्वरूप मुझे देखा जामास ही रहा है जैसे कोई मेरे मन रूपी मंदिर मैं मोतियाँ की ढेरी की वर्षा कर रहा हो। इसके अतिरिक्त प्रथम संस्करण में 'तेरे' का प्रयोग हुआ है, जबकि द्वितीय संस्करण में तेरी का प्रयोग हुआ । यह परिवर्तन शुभ मिठाने के लिए किया गया है क्योंकि द्वितीय संस्करण में इसकी बीतम पंकि है कोई मुका की देरी । ढेरी से तुम मिलाने के लिए तैरे स्थान पर तेरी का प्रयोग किया गया है ।
यहाँ यह कहा जा सकता है कि कवि ने प्रथम संस्करण में 'तेरे के प्रयोग से किम की पुरुण रूप में संबोधित किया था। उसे ( प्रियतम को) स्त्री रूप में संत करने के लिए ही तैरी का प्रयोग किया गया। किंतु ध्यान से में
६६- बाँपू (द्वितीय संस्करण ) ईद संख्या ७६ पृष्ठ संख्या ३१ |
4 की उप-धारा 1 में निर्धारित 17 मदों (नियमावली) को प्रकाशित करना होगा।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में निम्नलिखित विभाग शामिल हैंः
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय चिकित्सा और जन स्वास्थ्य मामलों को देखता है जिसमें औषध नियंत्रण और खाद्य में मिलावट की रोकथाम शामिल है जिसका उद्देश्य आर्थिक विकास, सामाजिक विकास और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकताओं के अनुरूप जनसंख्या स्थिरीकरण करना है।
विभाग में विभिन्न स्तरों पर कार्य का संचालन, कार्य संचालन नियमों और समय-समय पर जारी अन्य सरकारी आदेशों / अनुदेशों के अनुसार किया जाता है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की कार्यालय पद्धति निर्देशिका, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नियमों / विनियमों / अनुदेशों आदि का अनुपालन करता है।
किसी व्यवस्था की विशिष्टियां, जो उसकी नीति की संरचना या उसके कार्यान्वयन के संबंध में जनता के सदस्यों से परामर्श के लिए या उनके द्वारा अभ्यावेदन के लिए विद्यमान हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री की अध्यक्षता में एक केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद है जिसमें राज्य सरकारों / केन्द्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री, सांसद, स्वास्थ्य संगठनों और सार्वजनिक निकायों का प्रतिनिधित्व करने वाले गैर-सरकारी अधिकारी और कुछ प्रख्यात व्यक्ति शामिल हैं। यह केन्द्र और राज्यों के लिए नीति की व्यापक रूपरेखा की सिफारिश करने के लिए अपने सभी पहलुओं में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के क्षेत्र में शीर्ष नीति निर्माण निकाय है।
- ऐसे बोर्डों, परिषदों, समितियों और अन्य निकायों के, जिनमें दो या अधिक व्यक्ति हैं, जिनका उसके भाग के रूप में या इस बारे में सलाह देने के प्रयोजन के लिए गठन किया गया है और इस बारे में कि क्या उन बोर्डों, परिषदों, समितियों और अन्य निकायों की बैठकें जनता के लिए खुली होंगी या ऐसी बैठकों के कार्यवृत्त तक जनता की पहुंच होगी। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण में अध्यक्ष के अलावा 22 सदस्य हैं। एफएसएसएआई के कार्यवृत्त को समय-समय पर वेबसाइट अर्थात् Fssai.gov.in पर अपलोड किया जाता है।
- सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत नोडल अधिकारी का नामांकन (513.49 KB)
|
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। देश में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। सरकार के हर संभव प्रयास के बाद भी संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आ रही है। ऐसे में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बीते गुरुवार को कहा कि कोरोना महमारी से पहले जितनी उड़ानों का संचालन होता था, उसकी 55 से 60 फीसदी संचालन दिवाली तक होने लगेगा।
उन्होंने कहा, 'वंदे भारत मिशन' के तहत अब तक दो लाख 80 हजार लोगों को देश वापस लाया जा चुका है। इस दौरान दुबई और यूएई से काफी तादाद में लोगों को वापस लाया गया है। इस दौरान अमेरिका से सबसे अधिक लगभग 30 हजार लोगों को देश वापस लाया गया है। उन्होंने बताया कि एयर फ्रांस एयरलाइन 18 जुलाई से एक अगस्त तक दिल्ली, मुम्बई, बेंगलुरू और पेरिस के बीच 28 उड़ानों का संचालन करेगी।
उन्होंने आगे बताया कि भारत ने अमेरिका और फ्रांस के साथ द्विपक्षीय अंतर्रष्ट्रीय उड़ानों के लिए एक समझौता किया है। ऐसे में उम्मीद है की जल्द ही जर्मनी और ब्रिटेन के साथ उड़ाने शुरू होंगी। भारत और अमेरिका के बीच 17 से 31 जुलाई तक अमेरिकी विमानन सेवा यूनाइटेड एयरलाइंस 18 उड़ाने संचलित करेगी।
उन्होंने बताया कोरोना संकट के इस दौर में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की काफी मांग हो रही है, लेकिन हमें पूरी सतर्कता के साथ ही कोई फैसला लेना होगा। उन्होंने कहा फिलहाल हम उतनी ही उड़ानों की इजाजत देंगे जितनी का प्रबंधन करने की स्थिति में हैं।
|
बोकारोः नए साल में 60 प्लस और हेल्थकेयर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को तीसरी डोज (बूस्टर डोज) लगाया जाएगा। जिन्होंने तीसरी खुराक नौ माह पहले ली है।
उसे बुस्टर डोज दिया जाएगा। सीएस के मुताबिक बूस्टर डोज लगाने वालों की संख्या 40,600 से अधिक है। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
सेक्टर पांच पुस्तकालय मैदान में बने वेदांता केयर फील्ड हॉस्पिटल में 100 बेड, इनमें से बच्चों के लिए 20 सुरक्षित बेड, सदर अस्पताल में 114 ऑक्सीजन स्पोर्टेड बेड, एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के कोविड सेंटर में 80 बेड, सदर अस्पताल में 261(डी टाईप सिलेंडर), 49 (बी टाईप सिलेंडर) समेत हर सीएचसी में डी व बी टाईप सिलेंडर है उपलब्ध।
आईसीयू वार्ड में 10 वेंटिलेटर सहित 10 बेड, पीडियाट्रिक इंसेंटिव केयर यूनिट(पीआइसीयू) वार्ड में 10 बेड व 10 बेंटिलेटर, सदर अस्पपताल परिसर में 1000 एलपीएम और 500 एलपीएम का पीएसए आक्सीजन प्लांट स्थापित, बेरमो अनुमंडल अस्पताल और सेक्टर 6 स्थित कोविड केयर सेंटर निर्माणाधीन।
|
LG ने बताया है कि V20 स्मार्टफ़ोन में एंड्राइड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम मौजूद होगा.
LG जल्द ही पिछले साल पेश किए गए अपने फ़ोन V10 का नया वर्जन V20 पेश करेगी. उम्मीद है कि V20 स्मार्टफ़ोन 6 सितम्बर को पेश होगा. इस फ़ोन के बारे में कंपनी ने एक नया टीज़र भी जारी किया है. कंपनी 6 सितम्बर को सैन फ्रांसिस्को में एक इवेंट का आयोजन भी कर रही है.
इसके साथ ही कंपनी ने बताया है कि, V20 स्मार्टफ़ोन एंड्राइड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होगा. हालाँकि कंपनी अभी तक इस फ़ोन के दूसरे फीचर्स के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है.
अभी तक LG V20 स्मार्टफ़ोन के बारे में कुछ लीक्स भी सामने आए हैं, इस लीक्स के अनुसार, इस फ़ोन में 5.5-इंच की फुल HD इन-सेल डिस्प्ले, क्वाड-कोर स्नेपड्रैगन 820 प्रोसेसर और एड्रेनो 530 GPU भी मौजूद होगा. उम्मीद है कि, यह 3GB या 4GB रैम वर्जन में पेश हो सकता है इसमें 32GB या 64GB स्टोरेज वर्जन भी मौजूद हो सकता है. दोनों ही मॉडल एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ आएंगे. स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा.
इसके अलावा, V20 स्मार्टफ़ोन में 20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद होगा. इस फ़ोन में 4000mAh की बैटरी भी मौजूद होगी. यह टाइप-C USB पोर्ट के साथ आएगा.
इसे भी देखेंः वनप्लस बना रही है वनप्लस 3 का मिनी वर्जन?
|
नई दिल्ली । । राज्यसभा चुनाव की शुक्रवार को तारीख पक्की होने के बाद Aam Aadmi Party में हलचल शुरू हो गई है। पार्टी नेता अपने नए तरीकों से राज्यसभा में जाने की जुगत भिड़ा रहे हैं। हालांकि, अभी तक पार्टी की ओर से इस बात पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
Aam Aadmi Party के राजनीतिक मामलों की कमेटी (PAC) ही राज्यसभा के उम्मीदवारों का नाम तय करेगी। PAC की बैठक अगले हफ्ते हो सकती है। Aam Aadmi Party के नेताओं की मानें तो 3 में से 1 सीट पर महिला उम्मीदवार को खड़ा करने की उम्मीद है। पार्टी से बाहर के लोगों को राज्यसभा में भेजने का मामला ठंडा पड़ गया है।
अगर रघुराम राजन मान जाते तो Aam Aadmi Party राज्यसभा की बाकी दोनों सीटों के लिए भी इसी तरह के लोगों की तलाश करती। राज्यसभा के लिए पार्टी में मची अंदरूनी कलह को खत्म करने के लिए ऐसा कदम उठाया गया था। 'आप' नेतृत्व ने राजनीति में सक्रिय लोगों को राज्यसभा की दौड़ से बाहर रखने के लिए गुपचुप तैयारी की थी। बाद में जब राजन ने मना कर दिया तो पार्टी ने इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
फिलहाल 'आप' की PAC में सीएम एवं पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, संजय सिंह, आशुतोष, अतिशी मार्लेना, साधु सिंह, गोपाल राय और दुर्गेश पाठक हैं। पंकज गुप्ता और दीपक वाजपेयी भी पीएसी के पदेन सदस्य हैं।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि संजय सिंह, आशुतोष, दिलीप पांडे और दुर्गेश पाठक भी राज्यसभा के लिए प्रबल दावेदार हैं। कुमार विश्वास के नाम पर कोई नहीं बोला।
|
dry = सूखे(adjective) (Sookhe)
वाक्य में प्रयोग 1 - एक लम्बे सूखे बालों को ब्रश किया जाता है , तो latein अक्सर एक - दूसरे से अलग हो जाती हैं , क्योंकि ब्रश करते समय . . . . . . . . . .
English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखेंः Sukha(सूखा)
|
Lucknow. कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश द्वारा कोविड 19 की प्रभावी रोकथाम हेतु शहर के शासकीय व निजी हॉस्पिटलों के पदाधिकारियों और सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।
1) जिलाधिकारी ने बताया कि आप सभी के सहयोग से कोविड की पिछली वेव में बहुत अच्छा काम किया है। जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। जिसके लिए हमे अपने आप को सुरक्षित रखते हुए लोगो का उपचार करना है और उनकी जान बचानी है। सभी हॉस्पिटल कोशिश करे कि किसी भी दशा में मेडिकल इंफेक्शन न फैलने पाए। कड़ाई से कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जाए।
2) बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी हॉस्पिटलों को निर्देश दिए गए कि सभी हॉस्पिटलों में फ्लू क्लिनिक की व्यवस्था को पुनः शुरू किया जाए और बढ़ते हुए संक्रमण के दृष्टिगत सभी हॉस्पिटल कोविड वार्ड के बेड व HR की व्यवस्था सुनिश्चित कर ले।
3) बैठक में आए समस्त शासकीय अस्पतालों द्वारा बताया गया कि आगामी 2-4 दिनों में अपने कोविड वार्ड तैयार कर लगे और 10 - 11 जनवरी तक निजी हॉस्पिटल अपने कोविड वार्ड शुरू कर देगे। कोविड वार्ड के लिए जो भी व्यवस्थाए है उसको समय से सुनिश्चित कर ले।
4) बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त हॉस्पिटलों को निर्देश दिया गया कि वह अपने अपने हॉस्पिटलों के कंट्रोल रूम को ICCC से लिंक करना सुनिश्चित करे। साथ ही निर्देश दिया कि जिन हॉस्पिटलों में अभी भी CCTV नही लगे है वह तत्काल CCTV लगवा कर उसको ICCC से लिंक करना सुनिश्चित करे।
5) जिलाधिकारी द्वारा समस्त निजी हॉस्पिटलों को निर्देश दिया गया की सभी हास्पिटल एक एक ALS कोविड एम्बुलेंस की व्यवस्था करना सुनिश्चित कराए। सभी हॉस्पिटलों को एक एक ALS कोविड एम्बुलेंस रखना अनिवार्य होगा।
6) बैठक में सहारा, मेदांता, चन्दन आदि हॉस्पिटल द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि आगामी 2 दिनों के भीतर उनके कोविड वार्ड शुरू हो जाएंगे। सभी व्यवस्थाए पूरी हो चुकी है, अगले 2 दिनों में कोविड रोगियों को भर्ती करना शुरू कर दिया जाएगा।
7) जिलाधिकारी द्वारा समस्त निजी हॉस्पिटलों से अनुरोध किया गया कि उच्च उपचार के द्वारा इस महामारी को रोकने और जनहानि को कम करने में सहयोग प्रदान करे। साथ ही निर्देश दिया कि किसी भी दशा में कोविड रोगियों से किसी भी प्रकार की ओवरचार्जिंग नही की जाए। अन्यथा शिकायत मिलने पर एपेडेमिक एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही निर्देश दिया कि कोविड रोगियों के परिजनों को प्रतिदिन कॉल कराकर या वीडियो कॉल के माध्यम से दिन में एक बार बात कराना सुनिश्चित किया जाए।
8) मेडिकल एक्सपर्ट ने बताया कि इस बार इस संक्रमण के सिम्स्टम काफी माइल्ड है। जिसके लिए पैनिक करने की कोई आवश्यकता नही है। ज़्यादातर रोगी समान्य उपचार के द्वारा ठीक हो रहे है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अश्विनी पांडेय, एडिशनल सी0एम0ओ0 श्री एम0 के0 सिंह, अपर जिलाधिकारी पूर्वी श्री के0पी0 सिंह, अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती, मेयो हास्पिटल, चन्दन हॉस्पिटल, सहारा हॉस्पिटल, अपोलो हॉस्पिटल, जगरानी हॉस्पिटल, एरा मेडिकल कालेज, इंटीग्रल मेडीकल कालेज, टी0एस0एम0, एस0जी0पी0जी0आई0, के0जी0एम0यू0, लोकबंधु, आर0एम0एल0 एवं मेदान्ता हास्पिटल के पदाधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारिगण उपस्थित रहे।
|
आगरा (ब्यूरो): घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे की है। सिविल लाइन अलीगढ़ निवासी मोहम्मद फारुख अपने मित्र हमजा के साथ लखनऊ जा रहे थे। खंदौली में यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज पर टॉयलेट के लिए उन्होंने कार रोक ली। फारुख लघुशंका से निवृत्त हो रहे थे। हमजा चालक सीट पर बैठे थे। पास में ही जिला बैठाढ़ी (नेपाल) के रहने वाले 21 वर्षीय लियोन जोशी और उनके मित्र यश कुमार निवासी सहपऊ खड़े थे। दोनों नोएडा से आने वाली बस से उतरे थे। इंटरचेंज से नीचे आकर हाथरस जाने को बस पकडनी थी।
इसी दौरान नोएडा की ओर से आती तेज रफ्तार लग्जरी कार ने लियोन और यश को टक्कर मार दी। लियोन जोशी इंटरचेंज पुल से 30 फीट नीचे आकर गिरे, उनकी मौत हो गई। इसके बाद लग्जरी कार ने सामने खड़ी एक कार में टक्कर मार दी। इस दौरान लघुशंका से निवृत्त होते मोहम्मद फारुख और हमजा भी घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। चालक लग्जरी कार छोड़कर भाग गया। थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि कार चालक के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया है।
लियोन जोशी के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने उनके परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लियोन जोशी एक महीने पहले ही मुंबई गए थे। अभिनय की बारीकियां सीखने के लिए वहां के एक इंस्टीट््यूट में प्रवेश लिया था। उनका इरादा मुंबई में रहकर फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में अभिनय के लिए भाग्य आजमाने का था।
|
इंजीनियरिंग पेशा - अंत?
इंजीनियरिंग शिक्षा के खात्मे की स्थिति में देश का क्या होगा, इस बयान से, प्रबुद्ध नागरिकों के बहुमत बस खारिज कर देंगे। क्या बकवास है! यह बस नहीं हो सकता है! और गलत। क्योंकि आज यह परिप्रेक्ष्य वास्तविक से अधिक है।
2011 में, रूसी संघ के शिक्षा और विज्ञान मंत्रालय के अधिकारियों ने 8 - 10 समय के अनुसार, कुछ अनुमानों के अनुसार, विश्वविद्यालयों में इंजीनियरिंग मिश्रण को काफी कम कर दिया! करने के लिए "शून्य स्तर" काफी थोड़ा रहता है। ये कार्रवाइयां सीधे प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार व्लादिमीर पुतिन की राजनीतिक लाइन का खंडन करती हैं, जिन्होंने बार-बार जोर दिया है कि देश में पर्याप्त इंजीनियर नहीं हैं, इसलिए इंजीनियरिंग शिक्षा को पूरी तरह से विकसित और सुधार किया जाना चाहिए। एक विरोधाभास जो कारण और सामान्य ज्ञान को परिभाषित करता है।
एक वाजिब सवाल हैः राष्ट्रीय उच्च तकनीकी शिक्षा की विश्व स्तर पर आधिकारिक प्रणाली, दशकों से अधिकारियों को अच्छी तरह से विकसित क्यों करती है? उत्तर संक्षिप्त है - कार्डिनल के लिए, 1,5 समय में, विश्वविद्यालय के अध्ययन की शर्तों में कमी। दो वरिष्ठ पाठ्यक्रम "कट ऑफ" हैं, जहां वे ज्यादातर पेशेवर कौशल सीखते हैं; गणना के अनुसार, विशेष प्रशिक्षण की राशि 2 - 2,5 समय तक कम हो जाती है। यह विश्वविद्यालय के स्नातकों की योग्यता में अपरिहार्य गिरावट लाएगा। खुले में "शैक्षिक ड्राइव" के बजाय, शैक्षिक गिरावट की योजना है।
रूसी छात्रों का भारी बहुमत (वे एक्सएनयूएमएक्स% के आदेश का आंकड़ा कहते हैं) केवल वर्ष का एक्सएनयूएमएक्स सिखाएंगे। और "कुंवारे" की रिहाई का आह्वान किया। अवशिष्ट आकस्मिक ("स्वामी") वर्ष के 80 को पूरा करेगा, क्योंकि भविष्य के वैज्ञानिक (पूरी दुनिया में मास्टर एक वैज्ञानिक डिग्री है)।
सच है, अधिकारियों के लिए कष्टप्रद अपवाद हैं। दुर्भाग्य को भांपते हुए, रक्षा विशेषज्ञों ने उनसे अपनी कई खासियतें दोहराईं, ध्यान, सामग्री और प्रशिक्षण की शर्तों को रखने के लिए। स्नातक बुलाया जाएगा, ज़ाहिर है, इंजीनियर नहीं, लेकिन अनाकार - विशेषज्ञ।
इसका सामना करते हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के वर्तमान स्तर पर, कल के स्कूली बच्चों को अत्यधिक कुशल पेशेवरों - प्रौद्योगिकीविदों, डिजाइनरों, और ऑपरेटरों - से साढ़े तीन या चार साल तक शारीरिक रूप से तैयार करना असंभव है। यह संयोग से नहीं है कि प्रमुख रूसी विश्वविद्यालयों में 5,5 - 6 वर्षों के लिए इंजीनियरिंग प्रशिक्षण की शर्तें कम विफल हैं। अपने स्वभाव से स्नातक, प्रमाणित ड्रॉपआउट हैं, जो बहुत उपयुक्त नहीं हैं। उनकी तथाकथित योग्यता विशेषताओं में जो भी बकवास या घुमा हुआ है। जैसा कि स्वामी के लिए - क्या वे घरेलू अनुप्रयुक्त विज्ञान को पुनर्जीवित कर सकते हैं, निर्विवाद से बहुत दूर है। लेकिन उत्पादन - बस नहीं कर सकते।
उन पाठकों के लिए जो ऊपर से भ्रमित नहीं हुए हैं, मैं एक सुलभ सादृश्य का प्रस्ताव करता हूं। कल्पना करें कि कुछ उन्नत सुधारकों ने पूरे देश में 1,5 समय में समय और स्कूली शिक्षा को कम करने की कल्पना की। अधिकांश बच्चे सात साल से अधिक नहीं पढ़ाने की पेशकश करते हैं। उसी समय, जैसा कि लेखक आश्वासन देते हैं, सात वर्षीय स्नातक XNXX कक्षाओं के बाद वर्तमान की तुलना में समझदार और अधिक शिक्षित होंगे। वे किसी भी विश्वविद्यालयों में शानदार ढंग से अध्ययन करने में सक्षम होंगे, जिसमें सर्वश्रेष्ठ विदेशी भी शामिल हैं। उद्योग तुरंत उत्पादकता बढ़ाएगा। और दूसरा तर्क विवादास्पद है, मुकुट तर्क के साथः "और कितना बजट धन बचाया जाएगा! " हालांकि, कोई भी समझदार व्यक्ति इस बात से सहमत होगा कि ऐसे सुधारकों का स्थान सत्ता के शीर्ष पर नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से . . . (मैं सहमत नहीं हूं! )
क्यों, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में, इस तरह की पागलपन एक निपुण घटना बन गई है, और साथ में जनसांख्यिकी शीर्ष पर अलार्म का कारण नहीं है?
उनके उत्साह में, शिक्षा और विज्ञान मंत्रालय के अधिकारियों ने विश्व-प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों, सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग परंपराओं के वाहक को भी नहीं छोड़ा। हालाँकि, बॉमन मॉस्को स्टेट टेक्निकल यूनिवर्सिटी में, 2011 में इंजीनियरिंग सेट को 2,2 बार "केवल" घटाया गया, न कि कई बार।
अगर बंदूक संयंत्र को घरेलू मांस की चक्की के उत्पादन में स्थानांतरित किया जाना चाहिए, उच्च स्तर के कर्मियों, उत्पादन के साधन, और श्रम का संगठन निरर्थक होगा। एक बहुत ही करीब "बिना रिटर्न के बिंदु" के साथ एक पूरे के रूप में उद्यम का क्षरण अपरिहार्य है। उच्च शिक्षा उसी गिरावट का इंतजार करती है, जो आज स्नातक स्तर की पढ़ाई से पहले जबरन "कम" की जाती है। सच है, कोई इस प्रक्रिया को सत्ता की ऊंचाइयों से खारिज कर सकता है - आप कभी नहीं जानते कि रूस में दो दशकों में क्या नष्ट हो गया है! और जबकि कुछ नागरिक काफी अच्छी तरह से रहते हैं।
न तो प्रबंधकों ने शक्ति और व्यवसाय के साथ व्यवहार किया, और न ही सभी "ersatz विशेषज्ञ" सफलता प्रौद्योगिकियों और उत्पादन के साधन बनाते हैं। यह केवल प्रतिभाशाली इंजीनियरों के लिए है। बहुत जल्द, सोवियत काल की अंतिम पीढ़ियां शून्य हो जाएंगी, और रक्षा उद्योगों को छोड़कर योग्य युवा पेशेवरों की कोई आमद नहीं होगी। यदि आप केवल आज रहते हैं, तो आप अधिकारियों को इन वास्तविकताओं से भी खारिज कर सकते हैं, लेकिन यह गलत है।
बेकार स्नातक के डिप्लोमा के साथ एक सभ्य शिक्षा के क्षेत्र में जबरन फेंके जाने के कारण, कल के कई हजारों छात्र बहुत सक्रिय विरोध प्रदर्शन करेंगे। माता-पिता और रिश्तेदारों को यहां जोड़ें। अधिकारी इस घटना को खारिज नहीं कर पाएंगे।
या शायद नौकरशाही अराजकता को रोकने में बहुत देर नहीं हुई है? उच्च-स्तरीय पेशेवरों को तैयार करने में अंतर्राष्ट्रीय अनुभव के साथ समृद्ध, पुराने रूसी मूल्यों पर लौटने के लिए? परेशानी को रोकना इसके परिणामों से निपटने की तुलना में हमेशा आसान होता है।
अंत में - सबसे दुखद के बारे में। और रूसी विश्वविद्यालयों के रेक्टरों के बारे में क्या? वे बहस करने का सवाल भी क्यों नहीं उठाते कि क्या हो रहा है? या वे राष्ट्रीय उच्च शिक्षा के भाग्य के बारे में खुली चर्चा करने का सुझाव नहीं देंगे?
|
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चीन को लेकर कांग्रेस पर वार किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा अपनाया गया दृष्टिकोण आतंकवाद के लिए जीरो टॉलरेंस है. आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलेरेंट नीति है. मोदी सरकार ने सामाजिक कल्याण के बहाने कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाले संगठन (पीएफआई) पर प्रतिबंध लगाने में संकोच नहीं किया.
Union Minister Anurag Thakur while addressing a press conference said the approach adopted by Modi Govt is zero tolerance for terror. Decisive action has given us definitive results. Modi government did not hesitate to ban an outfit (PFI) that promoted radicalization on the pretext of social welfare.
|
नए साल से देश भर के सभी एयरपोर्ट्स पर बॉडी स्कैनर लगेंगे. बॉडी स्कैनर लगने के बाद एयरपोर्ट पर यात्रियों की पूरी बॉडी को स्कैन किया जा सकेगा. इससे सुरक्षा अधिकारियों को प्रत्येक व्यक्ति की जांच अपनी तरफ से नहीं करनी पड़ेगी. ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) जल्द ही इन स्कैनर को तकनीकी विशिष्टताओं के साथ लाने वाले हैं. जिसके बाद हवाई अड्डे उन मानदंडों को पूरा करने वाली मशीनों को स्थापित कर सकते हैं.
अभी तक अमेरिकी एयरपोर्ट्स पर मिल रही इस तकनीक को भारत में शुरू किया जाएगा. बीसीएएस के अध्यक्ष कुमार राजेश चंद्रा के मुताबिक, ब्यूरो जल्द ही इसके लिए स्पेसिफिकेशन और नियमों को जारी करने जा रहा है. यह तब है जब देश के कुछ एयरपोर्ट पर ट्रायल सफलतापूर्वक हो चुका है.
भारत में उपयोग किए जाने वाले स्कैनर को भारतीयों के कपड़ों के अनुकूल तैयार किया गया है. बॉडी स्कैनर एयरपोर्ट्स पर लगाए जाएंगे, उनको भारतीयों द्वारा पहने जाने वाले परिधान के अनुरूप लगाया जाएगा. अगर कोई महिला साड़ी में चुन्नट या फिर पल्लू डालती है अथवा कोई पुरुष लुंगी पहनकर आता है तो उसकी भी आसानी से जांच हो सकेगी.
.
|
Noida Crime: नोएडा में आईफोन के नाम पर फर्जी मोबाइल फोन बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश हुआ है। नोएडा की सेक्टर-63 थाना पुलिस ने गैंग के सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह का सरगना पहले से एक मामले में वांछित है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 नकली आईफोन समेत एक चार पहिया वाहन और 4. 50 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं।
Noida News : नोएडा की कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने ऑनलाइन डील कर नकली आईफोन बेचने वाले गिरोह का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 60 नकली आईफोन बरामद किए गए हैं। आरोपियों के पास से 4. 50 लाख रुपए नकद और एक कार भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेक्टर-143 निवासी ललित, वाराणसी निवासी अभिषेक कुमार और छपरौली निवासी रजनीश के रूप में की गई है। गिरोह का मुख्य सरगना ललित फर्जी अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन एक्सचेंज चलाने के मामले में भी वांछित चल रहा है। पुलिस इस गिरोह के अन्य आरोपियों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
बता दें कि, नोएडा सेंट्रल जोन के एडीसीपी साद मियां खान के अनुसार, कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस की टीम ने नकली चाइना मेड आईफोन को असली बताकर बेचने वाले गिरोह के तीन ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक चाइनीज वेबसाइट से असली आईफोन के स्टीकर और डब्बे खरीदकर इसमें नकली आईफोन पैक कर बेचा करते थे। बहलोलपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी फर्जी आधार कार्ड पर फर्जी फर्म रजिस्टर्ड करवाकर चाइना मेड नकली आईफोन बेचा करते थे।
मिली जानकारी के अनुसार, जांच में यह सामने आया है कि, आरोपी सस्ते दामों में दिल्ली से नकली आईफोन लाते थे। इसके बाद उस पर स्टीकर लगाकर और डब्बे में पैककर असली आईफोन-13 के दाम पर बेच देते थे। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि, आरोपी अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं। एसीपी अब्दुल कादिर के अनुसार, गिरोह का सरगना ललित फर्जी अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन एक्सचेंज चलाने के मामले में वांछित चल रहा है। कुछ महीने पहले पुलिस ने एक फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज गिरोह को पकड़ा था। जहां केंद्र सरकार की अनुमति के बगैर ही अंतरराष्ट्रीय कॉल को लोकल कॉल में बदलकर बात कराई जा रही थी।
जानकारी के लिए बता दें कि, पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि, वह चाइना मेड आईफोन 12 हजार में खरीदा करते थे। जिसकी पैकिंग पर साढ़े पांच हजार रुपए खर्च किया (4500 रुपए का डिब्बा व एक हजार का स्टीकर) करते थे। कुल 17,500 रुपए खर्च करने के बाद उसे ऑनलाइन साइटों पर ऑफर के नाम पर 53 हजार रुपए में बेचा करते था। जबकि इस असली आईफोन की कीमत लगभग 66 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी जो स्टीकर ऑनलाइन मंगवाते थे उसे एप के माध्यम से स्कैन करके असली आईएमईआई टैग कर दिया करते थे।
ट्रेंडिंगः
|
झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और जनाना अस्पताल में काम कर रहे करीब 180 सुरक्षाकर्मियों को 3 महीने से सैलरी नहीं मिला है। सैलरी नहीं मिलने के कारण उनको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भुगतान नहीं मिलने से नाराज सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार सुबह काम का बहिष्कार कर दिया और प्रदर्शन किया। सुरक्षाकर्मियों ने जल्द से जल्द सैलरी का भुगतान करने की मांग की। अस्पताल अधीक्षक डॉ. संजय पोरवाल ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों का बकाया भुगतान आज ही कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि करीब मई-जून महीने का वेतन भुगतान बकाया चल रहा है और अब तो जुलाई भी खत्म होने को है, लेकिन सुरक्षाकर्मियों को भुगतान के लिए अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि 3 शिफ्ट में करीब 180 सुरक्षाकर्मी लगे हुए हैं, जिनका भुगतान ठेकेदार ने रोक रखा है। सैलरी को लेकर बात करने पर केवल आश्वासन दिया जा रहा है। लंबे समय से भुगतान नहीं मिलने से किराना दुकानदार, मकान मालिक सहित अन्य लोगों का बकाया चल रहा है। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि उनकी सैलरी 7 हजार 54 रुपए है, लेकिन खाते में 5 हजार 875 रुपए ही डाले जाते हैं। नाममात्र की सैलरी भी समय पर नहीं मिल रही है।
सुरक्षाकर्मी अनीता मेहरा ने बताया कि बच्चों का एडमिशन भी उधार के रुपए लेकर कराया है। पति की 9 साल पहले मौत हो गई थी। अब गार्ड की नौकरी करके 2 बच्चों और परिवार का पालन पोषण कर रही है। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि पीएफ का पैसा उनके वेतन से काट लिया जाता है, लेकिन उनको वापस भुगतान नहीं डाला जाता है। लंबे समय से पीएफ का पैसा बकाया चल रहा है। संपर्क करने पर अस्पताल प्रशासन और ठेकेदार अलग-अलग जवाब देते हैं।
This website follows the DNPA Code of Ethics.
|
राम भक्त हनुमान जी को कलयुग का सबसे प्रभावशाली देवता और भगवान शिव का 11वां रूद्र अवतार माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार जिस समय जिस समय असुरों और देवताओं ने अमृत प्राप्ति के लिए समुद्र मंथन किया था। तब अमृत के लिए देवता और असुर आपस में ही झगड़ा होने लगा।
इसके बाद भगवान विष्णु ने मोहनी रूप धारण किया। जब भगवान शिव ने भगवान विष्णु के मोहिनी रूप को देखा तो भगवान शंकर वासना में लिप्त हो गए। उस समय भगवान शिव ने अपने वीर्य का त्याग कर दिया। उस वीर्य को पवनदेव ने अंजना के गर्भ में स्थापित कर दिया।
जिसके बाद चैत्र पूर्णिमा को माता अंजना के गर्भ से हनुमान जी ने जन्म लिया था। वनराज केसरी और अंजना ने भगवान शिव की घोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें वरदान दिया था कि वह अंजना के कोख से जन्म लेंगे। हनुमान जी को वायुपुत्र भी कहा जाता है। क्योंकि जिस समय हनुमान जी ने सूर्य को निगल लिया था। उस समय इंद्र ने उन पर व्रज से प्रहार किया था। जिसके बाद पवनदेव ने तीनों लोकों से वायु का प्रवाह बंद कर दिया था। इसके बाद सभी देवताओं ने हनुमान जी को आर्शीवाद दिया था।
ऐसी मान्यता है कि हुनमान जी के पिता वानरराज केसरी कपि क्षेत्र के राजा थे। हरियाणा का कैथल पहले कपिस्थल हुआ करता था। कुछ लोग इसे ही हनुमान जी की जन्म स्थली मानते हैं।
एक यह भी मान्यता है कि कर्नाटक के हंपी में ऋष्यमूक के राम मंदिर के पास मतंग पर्वत है। वहां मतंग ऋषि के आश्रम में ही हनुमान जी का जन्म हुआ था। हंपी का प्राचीन नाम पंपा था। कहा जाता है कि पंपा में ही प्रभु श्रीराम की की पहली मुलाकात हनुमान जी से हुई थी।
गुजरात के डांग जिले के आदिवासियों का मानना है कि यहां अंजना पर्वत के अंजनी गुफा में हनुमान जी का जन्म हुआ था।
कुछ लोग यह भी मानते हैं कि झारखंड के गुमला जिले के आंजन गांव में हनुमान जी का जन्म हुआ था। वहां एक गुफा है, उसे ही हनुमान जी जन्म स्थली बताई जाती है।
|
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और रविचंद्रन अश्विन की किंग्स इलेवन पंजाब के बीच शनिवार (6 मार्च) का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इन खिलाड़ियों के साथ आज के मैच में दोनों टीमें मैदान में उतरी हैं। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाली इस मैच को जीत चेन्नई जीत की राह पर लौटना चाहेगी। मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में आखिरी दो ओवर के दौरान चेन्नई ने 48 रन लुटाए थे, जिसका असर मैच के नतीजे पर पड़ा। पंजाब ने अब तक चार मैच खेले हैं जिसमें से उसे तीन में जीत मिली है।
पंजाब की ओर से विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल मैदान पर वापसी कर सकते हैं। करुण नायर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी थी कि वह फिट हैं। चेन्नई की पिच स्पिनर्स की मददगार रही है। ऐसे में दोनों टीमें मजबूत स्पिन आक्रमण के साथ उतर सकती हैं।
ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवनः
चेन्नई : शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (w / c), रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, स्कॉट कुगलेन्डन, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर।
पंजाब : लोकेश राहुल (w), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, सैम कुरेन, रविचंद्रन अश्विन (c), एंड्रयू टाय, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी।
|
लखनऊ, 8 जनवरी। उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरी निषाद पार्टी ने विधानसभा की 24 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद ने लखनऊ में कहा कि पार्टी 24 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। उम्मीदवारों की सूची पार्टी जल्दी ही जारी करेगी। हलांकि संजय निषाद ने यह स्पष्ट नहीं किया कि भाजपा ने 24 सीटों पर सहमति दी है या नहीं? प्रेस कॉन्फ्रेंस के एक सवाल के जवाब में उन्होंने इतना कहा कि मैं कह रहा हूं कि दो दर्जन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, समय आने पर गठबंधन की रणनीति का भी पता चल जाएगा। हलांकि इस बारे में भाजपा की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है।
संजय निषाद बहुत पहले से भाजपा से 24 सीटों की मांग करते रहे हैं। दो दर्जन सीटों पर उम्मीदवार उतारने की बात भी उन्होंने फिर लखनऊ के प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोहराई। अभी भाजपा की तरफ से निषाद पार्टी को 24 सीटें देने की पुष्टि नहीं की गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय निषाद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सत्ता में भागीदारी होगी तभी निषादों को आरक्षण भी मिलेगा। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निषादों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि इन पार्टियों ने निषाद के साथ विश्वासघात किया। कहा कि चुनाव से पहले निषादों को आरक्षण मिले ऐसी बात उन्होंने कभी नहीं की। 2022 में भाजपा की सरकार बनेगी तो निषादों को आरक्षण भी मिलेगा इसलिए निषाद उनका साथ दें।
साल 2022 के चुनाव में पार्टियों के समीकरण उलट गए हैं। 2017 में जहां भाजपा के साथ ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा थी, वहीं 2022 में संजय निषाद का साथ भाजपा को मिला है। ओम प्रकाश राजभर सपा के साथ हैं। सुभासपा और निषाद, दोनों ही पार्टियां आरक्षण के मुद्दे पर राजनीति करती है। 17 दिसंबर 2021 को निषाद पार्टी ने रैली की थी जिसमें गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे। इसमें निषादों को उम्मीद थी कि अमित शाह आरक्षण देने पर कुछ कहेंगे लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। रैली के बाद निषादों में इसको लेकर रोष दिखा और उन्होंने आरक्षण नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए। उस समय संजय निषाद को डैमेज कंट्रोल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखनी पड़ी थी।
निषाद समुदाय को अगर मिला आरक्षण तो फिर दूसरी अनुसूचित जातियों को संभाल पाएगी बीजेपी ?
|
- ३ जनवरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तब चिंता बढ़ गयी जब लगा कि अब अमेरिका और ईरान के बीच कभी भी युद्ध हो सकता है । ऐसा तब हुआ जब बगदाद में अमेरिकी हमले में ईरानी सेनाध्यक्ष जनरल कासिम सोलेमानी मारा गया ।
- १२ जनवरी को प्रदेश ३ की स्थायी राजधानी हेटौँडा कायम हुई ।
- २० जनवरी को भारत की सत्तारुढ़ पार्टी भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए जगत प्रकाश नड्डा को चुना । २४ जनवरी को राष्ट्रीयसभा सदस्य चुनाव का मतपरिणाम आया । चुनाव में नेकपा-राजपा गठबन्धन के उम्मीदवारों ने जीत हासिल किया है । कांग्रेस सभी प्रदेशों में क्लिनस्वीप हो गई है । कूल १८ सिटों के लिए चुनाव हुई थी । इससे पहले उक्त १८ सिटों में ७ सिट नेपाली कांग्रेस की थी । लेकिन इसबार कांग्रेस ने एक सिट में भी जीत हासिल नहीं की है ।
- २६ जनवरी को भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला नेपाल आए । दो दिनों की औपचारिक भ्रमण के दौरान नेपाल-भारत द्विपक्षी हित के संबंध में उच्चस्तरीय भेटवार्ता हुई ।
- २७ जनवरी को प्रतिनिधिसभा सभामुख में अग्निप्रसाद सापकोटा निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं । ललिता निवास जग्गा अनियमिता में संलग्ता के आरोप में अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग ने पूर्व उपप्रधानमन्त्री विजय कुमार गच्छादार के साथ १७५ लोगो के विरुद्ध भ्रष्टाचार मुद्धा दायर किया ।
- भारत के सेनाध्यक्ष के रूप में मनोज मुकुंद नरवणे और पहले सीडीएस के रूप में बिपिन रावत की नियुक्ति हुई ।
- जनवरी माह के अंत में भारत में कोरोना वायरस का पहला मरीज केरल में सामने आया । जनवरी माह में ही डब्ल्यूएचओ ने वर्ष २०२० को नर्स और दाई वर्ष घोषित किया । तब किसे पता था कि वाकई यह वर्ष नर्सों और दाइयों और डा'क्टरों की अनवरत सेवा लेने वाला वर्ष बन जाएगा ।
- १२ फरवरी २०२० का दिन इसलिए लोगों के लिए यादगार बन गया क्योंकि उसी दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को कोविड-१९ नाम प्रदान किया ।
- २० फरवरी को संचार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री गोकुल बास्कोटा ने अपने पद से इस्तीफा दिया । सेक्युरेटी प्रिन्टिङ प्रेस खरीद-प्रकरण में ७० करोड़ कमीशन संबंधी मामले में विवादित होने के कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया ।
- २३ फरवरी को निवर्तमान सूचना, सञ्चार तथा प्रविधिमन्त्री गोकुलप्रसाद बाँस्कोटा विरुद्ध अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग में शिकायत दर्ज हुई ।
- भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की प्रगति को आगे ले जाने में सहायक बजट पेश किया और कई नई योजनाओं की शुरुआत की जिसमें विवाद से विश्वास तक योजना प्रमुख रही ।
- संसद में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' नामक ट्रस्ट का गठन किया है ।
- दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी भारी बहुमत के साथ ६३ सीटें हासिल कर सत्ता में लौटी और भाजपा अपना पिछली बार का तीन का आंकड़ा कुछ सुधार कर ८ सीटों पर आकर रुक गयी । कांग्रेस एक बार फिर अपना खाता खोलने में भी नाकामयाब रही ।
- भारत में सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा निर्णय देते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को अपने उम्मीदवारों का आपराधिक ब्यौरा भी सार्वजनिक करना होगा ।
- ब्रिटेन में हुए संसदीय चुनावों में जब बोरिस जॉनसन एक बार फिर प्रधानमंत्री चुने गये तो उन्होंने भारतीय उद्योगपति एन. नारायणमूर्ति के दामाद रिषि सुनक को अपनी सरकार में वित्त मंत्री बनाया ।
- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में १२५० करोड़ रुपए की लागत वाली परियोजनाओं की शुरुआत की और काशी-महाकाल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई ।
- भारत में सुप्रीम कोर्ट ने एक और ऐतिहासिक निर्णय देते हुए सेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने का आदेश दिया ।
- भारत में सुप्रीम कोर्ट ने शाहीन बाग के आंदोलनकारियों को समझाने के लिए एक कमेटी का भी गठन किया लेकिन आंदोलनकारियों ने इनकी बात नहीं सुनी और सीएए कानून वापस लेने की मांग पर अड़े रहे ।
- भारत की ओर पूरे विश्व की निगाहें गड़ गयीं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरे दलबल के साथ भारत की यात्रा पर आये और अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में हिस्सा लिया । विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम में लाखों लोगों ने ट्रंप का अभिवादन किया । ट्रंप इसके बाद अपनी पत्नी और परिवार के साथ ताज महल देखने के लिए आगरा गये और उसके बाद दिल्ली पहुँचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ ।
- दिल्ली में दंगे हुए, दंगों में कई लोग मारे गये और संपत्ति को भी काफी नुकसान हुआ ।
- कोरोना वायरस चीन के वुहान में रौद्र रूप दिखाने लगा था ।
- भारत ने फ्रांस और ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का खिताब अपने नाम किया ।
- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने २२ मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया और इसके दो दिन बाद ही उन्होंने देश में २१ दिनों के संपूर्ण ला'कडाउन की घोषणा कर दी जिसे बाद में आगे बढ़ाया गया । प्रधानमंत्री ने सार्क देशों के प्रतिनिधियों के साथ भी अ'ानलाइन बैठक कर कोरोना वायरस महामारी से निजात दिलाने के उपायों पर चर्चा की और सहयोग बढ़ाने के मार्ग सुझाये । प्रधानमंत्री ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की जो कि जून महीने तक जारी रही ।
- २५ मार्च को नेपाल में कोरोना वाइरस का तीसरा संक्रमित मिला है । इससे पहले चीन और फ्रान्स से वापस आए विद्यार्थी में कोरोना वाइरस का संक्रमण मिला था ।
- २७ मार्च को प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली स्वास्थ्य में समस्या दिखाई दी है, जिसके चलते उनको रात में ही त्रिवी शिक्षण अस्पताल में भर्ती किया गया । प्रधानमन्त्री ओली को शिक्षण अस्पताल स्थित मनमोहन कार्डियोथोरासिक भास्कुलर तथा ट्रान्सप्लान्ट सेन्टर में भर्ती किया गया ।
- ३१ मार्च को नेपाल सरकार ने नेपाल भ्रमण वर्ष २०२० को औपचारिक रुप में स्थगित किया है ।
- भारत में बड़ी राजनीतिक हलचल तब हुई जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए ।
- भारत में मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिर गयी और शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर मध्य प्रदेश की सत्ता संभाली ।
- ३ अप्रैल को उपप्रधानमन्त्री तथा रक्षा मन्त्री ईश्वर पोखरेल विरुद्ध अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग में भ्रष्टाचार मुद्दा पंजीकृत हुआ । आरोप लगा कि कोरोना रोकथाम तथा नियन्त्रण के लिए चीन से खरीद की गई स्वास्थ्य सामाग्री में करोड़ो रुपये भ्रष्टाचार हुआ है और उसमें उपप्रधानमन्त्री पोखरेल प्रत्यक्ष संलग्न हैं ।
- ३ अप्रैल को कोरोना संक्रमण रोकथाम तथा नियन्त्रण के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सामाग्री खरीद की जिम्मेदारी अब नेपाली सेना को देने का निर्णय किया गया । स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में शुरु खरीद प्रक्रिया में करोड़ो का भ्रष्टाचार होने की आशंका होने के बाद कोरोना संक्रमण रोकथाम तथा नियन्त्रण उच्चस्तरीय समिति ने स्वास्थ्य सामग्री खरीद के लिए नेपाली सेना को देने का निर्णय किया गया ।
- ५ अप्रैल २०२० को कोरोना भाइरस को हराने की लड़ाई में भारत के प्रधानमंत्री ने दीप प्रज्वलित करने का आह्वान किया था, जिसमे रात्रि ९ बजे लाइटें बंद करके ९ मिनट तक दीये या मोमबत्ती से रोशनी करने का आह्वान किया । उसे जबरदस्त उत्साह के साथ नेपाल में भी मनाया गया ।
- ८ अप्रैल को नेपाल सरकार ने निर्णय किया है कि कोरोना के कारण अन्तरराष्ट्रीय उडान संचालन में नहीं आएगा ।
- ८ अप्रैल को अमेरिकी बिजनेत म्यागजिन 'फोर्ब्स' द्वारा प्रकाशित विश्व के अर्बपति सूची में नेपाल के एक मात्र डलर अर्बपति बिनोद चौधरी को १५१३ वा स्थान मिला । फोब्र्स ने कुल २०९५ अर्बपति की सूची सार्वजनिक की है । सन् २०१३ से चौधरी इस सूची में सूचीकृत होते आए हैं । इससे पहले चौधरी १३४९वें नम्बर में थे ।
- १० अप्रैल को नेपाल के प्रधानमन्त्री के.पी.शर्मा ओली और भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के बीच टेलिफोन वार्ता हुई । उन लोगों के बीच कोरोना वायरस से सिर्जित संकट और समाधान संबंधी विषयों को लेकर विचार-विमर्श हुआ ।
- १० अप्रैल को कोरोना वायरस जोखिम के रोकथाम और नियन्त्रण के लिए सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन के कारण त्रिभुवन विश्वविद्यालय (त्रिवि) द्वारा तय सम्पूर्ण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया ।
- ११ अप्रैल को गृह मन्त्रालय ने १० पुलिस वरिष्ठ उपरीक्षक (एसएसपी) को पुलिस नायब महानिरीक्षक (डीआईजी) में बढ़ोत्तरी किया । इसतरह डीआईजी में बढ़ोत्तरी होनेवाले एसएसपी हैं- घनश्याम अर्याल, बसन्तकुमार पन्त, ईश्वरबाबु कार्की, प्रकाश कार्की, सहकुल बहादुर थापा, धीरजप्रताप सिंह, रवीन्द्रबहादुर धानुक, बसन्तकुमार लामा, उत्तमराज सुवेदी और अरुणकुमार बिसी ।
- १२ अप्रैल को सशस्त्र पुलिस बल में कार्यरत १३ पुलिस उपरीक्षक (एसपी) वरिष्ठ उपरीक्षक (एसएसपी) में बढ़ोत्तरी किए गए ।
- २२ अप्रैल को मधेश केंद्रित दल समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता पार्टी का एकीकरण होकर जनता समाजवादी पार्टी का गठन हुआ ।
- २३ अप्रैल को १४वाँ लोकतन्त्र दिवस था, लेकिन लॉकडाउन के कारण इस वर्ष कोई भी औपचारिक कार्यक्रम नहीं हुआ । ।
- २४ अप्रैल को राजनीतिक दल गठन और संवैधानिक परिषद् संबंधी दो अध्यादेश राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने खारिज किया । देशभर में कोरोना भाइरस संक्रमण के जोखिम के कारण लॉक डाउन लगाया गया ।
- २८ अप्रैल को राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी और चीन के राष्ट्रपति सी चिनफिङ बीच टेलिफोन वार्ता हुई । वार्ता में कोरोना वायरस (कोभिड-१९) संक्रमण से सिर्जित परिस्थिति और आपसी सहयोग के संबंध में बातचीत हुई ।
- ३० अप्रैल को नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल को जापान सरकार ने 'ग्राण्ड कार्डन ऑफ दि अर्डर अफ दि राईजिङ सन अवार्ड' प्रदान किया । नेपाल-जपान संबंध बिस्तार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करने के कारण पौडेल को यह सम्मान दिया गया ।
- अप्रैल महीने की शुरुआत में दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में तब्लीगी जमात के सदस्यों का एक साथ एकत्रित होना और वह भी लॉकडाउन के दौरान, यह बड़ा मुद्दा बन गया । जब यह बात सामने आई कि अधिकांश जमाती कोरोना पॉजिटिव हैं तब तो सरकारों की मुश्किलें और बढ़ गयीं क्योंकि जब तक प्रशासन चेतती तब तक यह जमाती अलग-अलग शहरों के लिए रवाना हो चुके थे और यह जहां भी गये वहीं पर इन्होंने कोरोना को फैलाया । इनका मुखिया मौलाना साद अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया ।
- अप्रैल के पहले सप्ताह में ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कई प्रकार की रियायतों का ऐलान किया जिनमें कर्ज सस्ता करने से लेकर तीन महीने के लिए ईएमआई को स्थगित करने की सुविधा भी प्रदान की ।
- अप्रैल में भारत ने आजादी के बाद का सबसे बड़ा पलायन तब देखा जब लॉकडाउन के कारण रोजी-रोटी छिन जाने से प्रवासी मजदूर अपने-अपने गृह राज्यों की ओर निकल पड़े । चूँकि सार्वजनिक परिवहन के साधन उपलब्ध नहीं थे इसलिए ये कामगार पैदल चलकर, साइकिल चलाकर और ट्रकों के जरिए, यहां तक कि कंटेनर ट्रकों और कंक्रीट मिक्सिंग मशीन वाहन में छिपकर आनन(फानन में अपने घर लौटे थे और इस दौरान कई मजदूर दुर्घटनाओं के शिकार भी हुए । प्रवासी मजदूरों के पलायन के समय देश भर से जिस तरह की भावुक कर देने वाली तसवीरें सामने आईं ।
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें निम्नतम स्तर पर पहुँच गयीं क्योंकि अधिकतर देशों में लॉकडाउन के कारण पैट्रोलियम उत्पादों की माँग ही नहीं थी ।
- अप्रैल माह में ही भारत सरकार ने आरोग्य सेतु एप ला'न्च किया ताकि कोरोना के मामलों में कान्टेक्ट ट्रेसिंग की जा सके ।
- अप्रैल माह में ही भारत में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज का ऐलान किया गया जिसके तहत गरीब परिवारों को तीन महीने के लिए मुफ्त अनाज दिये जाने की घोषणा की गयी ।
- इसी महीने अमेरिका को भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दिये जाने पर विवाद भी हुआ । इसी महीने रेड, ग्रीन और अ'ारेंज जोन की परिकल्पना सामने आई ।
- अप्रैल महीने में व्यापार जगत से तब बड़ी खबर आई जब पता लगा कि फेसबुक ने रिलायंस जियो में ९.९९ प्रतिशत भागीदारी खरीद ली है ।
- अप्रैल में ही देश से वह तसवीरें भी सामने आईं जिनमें लॉकडाउन के कारण देश की सभी प्रमुख नदियों का जल साफ, सभी नगरों, महानगरों की हवा एकदम शुद्ध हो गयी थी ।
- अप्रैल का अंत होते-होते प्रसिद्ध अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया ।
- १ मई को रेडियो नेपाल की प्रथम गायिका ८३ वर्षीया रानुदेवी अधिकारी का निधन हो गया ।
- २ मई को संयुक्त राष्ट्रसंघीय महिला (यूएन ओमन) नामक एक अन्तर्राष्ट्रीय संस्था ने कोरोना वायरस विरुद्ध काम करनेवालों में नेपाली डॉ. रुना झा को स्थान दिया, उनका नाम शीर्ष ५वें स्थान में रखा गया ।
- १९ मई को प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने पड़ोसी देश भारत के साथ प्रश्न किया है कि भारतीय नीति 'सत्यमेव जयते' है या 'सिंहमेव जयते' ?
- २६ मई को संघीय सरकार द्वारा प्रयोग में आ रहे प्रतीक-चिन्ह परिवर्तन किया गया । लिम्पियाधुरा, लिपुलेक और कालापानी को समेटकर नयां नक्सा जारी होने के बाद नक्सा सहित का प्रतीक चिन्ह भी परिवर्तन करना पड़ा । सरकार ने २० मई (जेष्ठ ७ गते) को लिम्पियाधुरा, लिपुलेक और कालापानी को समेटकर नयां नक्सा जारी किया था । नयां नक्सा जारी होते ही नेपाल के संविधान अनुसूची-३ में रहे निशान भी संविधान के अनुसार परिवर्तन करना पड़ा, संघीय संसद् नेपाल का प्रतीक चिन्ह में नेपाल का नक्सा भी अंकित है, इसी कारण प्रतीक चिन्ह को परिवर्तन किया गया ।
- २८ मई को नेपाल सरकार ने आगामी आर्थिक वर्ष (वि.सं. २०७७-७८) के लिए १४ खर्ब, ७४ अर्ब ६४ करोड का बजट विनियोजन किया ।
- २८ मई को १३वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सरकार ने २४१ कैदी-बंदी को जेल से रिहा करने का फैसला किया । सरकार द्वारा सिफारिश होने पर राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने २३३ कैदी का कैद सजाय माफी की है और ८ व्यक्तियों की कैद, दण्डजरिवाना, बिगो और सर्वस्व सहित की सजा माफी कर दी ।
- मई महीने से ही भारत सरकार ने वंदे भारत मिशन के जरिये विदेशों में फँसे भारतीयों की वापसी का बड़ा अभियान शुरू हुआ ।
- मई में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मानसरोवर यात्रा के लिए लिंक रोड़ का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उद्घाटन किया । भारतीय मौसम विभाग ने गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के मौसम का हाल बताना शुरू किया तो पाकिस्तान की चिंता बढ़ गयी ।
- भारत के प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित करते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दिलाया और एक लाख २० हजार करोड़ रुपए के भारी भरकम आर्थिक पैकेज का ऐलान किया ।
- मई में आये तूफान अम्फान से पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तबाही हुई ।
- भारत के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को इसी माह डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड का निदेशक भी चुना गया ।
- इसी महीने भारत के छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी, प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर और प्रख्यात ज्योतिषि बेजान दारूवाला का निधन हो गया ।
- २५ मई को अफ्रीकी अमेरिकी नागरिक जर्ज फ्लोयड को अमेरिकी पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के क्रम में मृत्यु हो गई जिसके बिरुद्ध व्यापक बिरोध प्रदर्शन हुआ ।
- ०१ जून को मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद का निधन हो गया ।
- १६ जून को नेपाल पुलिस हेडक्वाटर ने १६ जिलों में पुलिस प्रमुख (एसपी) परिवर्तन किया गया ।
- १८ जून को नक्सा संबंधी संविधान संशोधन विधेयक राष्ट्रीयसभा से भी सर्वसम्मत रुप में पारित हुआ ।
- २२ जून को, नेपाली पुरुष से शादी करनेवाली विदेशी बहू को ७ साल के बाद ही अंगीकृत नागरिकता प्रदान करने के लिए तय नागरिकता संबंधी विधेयक को पारित किया गया ।
- २६ जून को केन्द्रीय तथ्यांक विभाग के तथ्यांक अनुसार नेपाल की कुल आवादी (जनसंख्या) ३ करोड पहुँच गई ।
- २९ जून को राज्य व्यवस्था तथा सुशासन समिति ने निजामती विधेयक बहुमत से पारित किया ।
- जून महीने में भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया ।
- भारत और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों ने वर्चुअल तरीके से द्विपक्षीय बैठक की और एक बड़ा रक्षा करार किया ।
- प्रसिद्ध निर्माता बासु चटर्जी का इस महीने निधन हो गया तो फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई स्थित घर पर आत्महत्या कर सभी को चौंका दिया ।
- जून के मध्य में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में भारत के २० जवानों के शहीद होने से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया और कई दौर की वार्ता के बाद भी मामला सुलझ नहीं सका है ।
- महीने के अंत में भारत सरकार ने चीन के ५९ मोबाइल एप्स को भी प्रतिबंधित कर दिया क्योंकि यह भारतीयों का डेटा चुरा रहे थे ।
- २ जुलाई को राष्ट्रपति द्वारा संसद् अधिवेशन अंत की घोषण, नागरिकता विधेयक और एमसीसी स्थगित रखा गया ।
- १८ अगस्त को नेपाल सरकार ने बेल्जियम एवं युरोपीयन युनियन के लिए गेहेन्द्रराज भण्डारी, पाकिस्तान के लिए तापस अधिकारी और जर्मन के लिए रामकाजी खड्का को राजदूत के रूप में नियुक्त किया ।
- १९ अगस्त को राष्ट्रकवि माधवप्रसाद घिमिरे का निधन । पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह ने दुःख व्यक्त करते हुए नेपाली साहित्य क्षेत्र में अपुरणीय क्षति बताया ।
- अगस्त में ही लेबनान के बेरुत में एक शक्तिशाली गैर परमाणु बम बिष्फोट हुआ । बिष्फोट से २०० से ज्यादा लोगो की जान गई और हजारौँ बुरी तरह घायल हुए ।
- २८ अगस्त को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की ।
- १ सितम्बर को राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का निधन प्रति श्रद्धांजली व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन से नेपाल ने एक असल मित्र को खो दिया, जिससे नेपाल दुःखित है । राष्ट्रपति भण्डारी ने नेपाली जनता, नेपाल सरकार तथा अपनी व्यक्तिगत तरफ से भारतीय जनता, भारतीय सरकार और शोक में रहे परिवारप्रति हार्दिक समवेदना व्यक्त की ।
- १ सितम्बर को फ्रांस में 'शार्ली हेब्दो' पत्रिका ने पैगम्बर मोहमद का विवादित कार्टून फिर से छापा, जिससे फिर हुई हिंसा ।
- ५ सितम्बर को अर्थमन्त्री डॉ. युवराज खतिवडा ने अपने पद से इस्तीफा दिया । राष्ट्रीयसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल पूरा होने के कारण डॉ. खतिवडा को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा ।
- १५ सितम्बर के नेपाल विद्युत प्राधिकरण के कार्यकारी निर्देशक कुलमान घिसिङ का कार्यकाल समाप्त हो गया ।
- २६ सितम्बर को गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ने कहा कि चीन ने नेपाल की भूमि अतिक्रमण नहीं किया ।
- सितम्बर में ही ब्राजिल के अमेजन के जंगल में इस दशक की सबसे भयंकर आग लगी ।
- ११ अक्टूबर को सरकार और २७ दिनों से अनशनरत डॉ. गोविन्द केसी के बीच ८ सूत्रीय सम्झौता हुई ।
- १५ अक्टूबर को प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली द्वारा सिफारिश ३ मन्त्री ने राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी समक्ष पद तथा गोपनीयता का शपथग्रहण किया । विष्णु पौडेल को अर्थ, कृष्ण गोपाल श्रेष्ठ को शहरी विकास और लिलानाथ श्रेष्ठ को महिला बालबालिका तथा श्रेष्ठ नागरिक मन्त्रालय के लिए सिफारिश किया गया ।
- ५ नवम्बर को भारतीय सेनाध्यक्ष मुकुन्द नरवणे को नेपाली सेना की गार्डऑफ ऑनर प्रदान किया गया है । सेनाध्यक्ष नरवणे को राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी की ओर से नेपाली सेना की मनार्थ महारथी का दर्जा प्रदान किया गया ।
- ७ नवंबर को अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की हार हुई और बाइडेन की जीत हुई ।
- २६ नवम्बर को नेपाल की शेयर बाजार ऑलटाइम हाईमें पहुँच गई । औपचारिक रूप में बाजार खुलने से पहले ही (प्रि-ओपन सेशन) शेयर कारोबार मापक सूचक नेप्से ने पुराना रेकर्ड तोड़ दिया है । उसके बाद भी बाजार निरन्तर बढ़ने लगा । ५० अंक से भी अधिक बाजार बढ़ने से नेप्से १९२५ अंक से अधिक हो गया । यह नेपाल की शेयर बजार इतिहास में में आज तक के ही सबसे अधिक नेप्से ऊचाई है । ४ साल पहले वि.सं. २०७२ श्रावण १२ गते नेप्से १८८१.४३ पहुँच गई थी ।
- ८ दिसम्बर को विश्व के सर्वोच्च शिखर सगरमाथा (माउन्ट एभरेष्ट) की नयी ऊँचाई तय हुई है । नापी विभाग द्वारा सार्वजनिक सूचना अनुसार सगरमाथा की नयी ऊँचाई ८८४८.८६ मीटर है, जो इससे पहले तय ऊँचाई से .८६ मिटर अधिक है ।
- १५ दिसम्बर को गन्ना किसान पुनः माइतिघर मण्डला में अपने ५ बूंदे सम्झौता के साथ सरकार विरुद्ध आंदोलन में उतर आए । उन लोगों का कहना है कि गत वर्ष वि. सं. २०७६, १८ गते को सरकार के साथ की गई ५ बूंदे सम्झौता कार्यान्वयन होना चाहिए । सम्झौता उल्लेख है कि सभी पीडित किसानों के खाता में रुपए भिजवा दिए जाएंगे । लेकिन एक वर्ष होने के बाबजुद भी सरकार अभी तक कोई कदम नहीं उठाई गई ।
- २० दिसम्बर को राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने प्रतिनिधिसभा (संसद्) भंग किया । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की सिफारिश पर संसद् भंग करते हुए आगामी वि.सं. २०७८ वैशाख १७ और २७ गते आम निर्वाचन करने का घोषणा किया है ।
- २५ दिसम्बर को सर्वोच्च अदालत ने सरकार से प्रतिनिधिसभा (संसद्) बिघटन का कारण मांग किया ।
- दिसम्बर में चीन चन्द्रमा पर अपना अड्डा बनाने वाला दूसरा देश बना ।
|
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की आने वाली फिल्म गदर 2 का ट्रेलर अगले हफ्ते रिलीज होगा। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'गदरः एक प्रेम कथा' वर्ष 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल ,अमीष पटेल और अमरीश पुरी ने अहम भूमिका निभायी थी। गदरः एक प्रेम कथा की सीक्वल गदर 2 में एक बार फिर से सनी और अमीषा की जोड़ी नजर आयेगी। गदर 2 का ट्रेलर अगले हफ्ते रिलीज होगा।
अनिल शर्मा ने ट्वीट करते हुए फिल्म 'गदर 2' के ट्रेलर लांच डेट की जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा,'खैरियत, उडज़ा या टीजर होज्आप लोगों ने जी भरकर प्यार लुटाया गदर 2 पर। अब थोड़ा इंतजार औरज्अगले हफ्ते मिलते हैं गदर 2 के ट्रेलर के साथ. . आप लोगों को ढेर सारा प्यार। गदर-2 11 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी और अमीषा के साथ उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, सिमरत कौर, लव सिन्हा नजर आएंगे।
|
लाल सिंह चड्ढा (2022)
*अस्वीकरणः इस पृष्ठ में प्रदर्शित तस्वीरें उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत की जाती हैं और माना जाता है कि वे सार्वजनिक डोमेन से ली गयी हैं। इन तस्वीरों का कॉपीराइट उनके मूल प्रकाशक / फोटोग्राफर का है। यदि आपको लगता है कि ये फोटोज़ आपकी हैं या आपको लगता है कि आपके कॉपीराइट का उल्लंघन किया गया है, तो कृपया ([email protected]) पर हमें बतायें। हम तुरंत उन तस्वीरों को हटा देंगे।
|
नई दिल्लीः भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने स्प्रिंग कैंटर इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (एससीआईएल) को रिवेगो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (रिवेगो) के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी।
एससीआईएल मॉरीशस के कानूनों के तहत शामिल एक निवेश होल्डिंग कंपनी है और भारत में इसकी कोई भौतिक उपस्थिति नहीं है। वारबर्ग पिंकस एलएलसी (वारबर्ग) द्वारा प्रबंधित इसके शेयरधारक कुछ निजी इक्विटी फंड हैं।
सीसीआई ने अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय वरीयता शेयरों की सदस्यता के माध्यम से प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 की धारा 31 (1) के तहत मंजूरी दी है।
वारबर्ग एक सदस्यीय निजी इक्विटी फर्म है जिसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में है। यह कुछ निजी इक्विटी फंडों के प्रबंधक के रूप में कार्य करती है।
निजी इक्विटी फंडों के स्वामित्व वाली पोर्टफोलियो कंपनियां ऊर्जा, वित्तीय सेवाओं, स्वास्थ्य सेवा, फार्मा, सामान्य बीमा, उपभोक्ता, औद्योगिक व व्यावसायिक सेवाओं, प्रौद्योगिकी, मीडिया व दूरसंचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हैं। रिविगो ट्रकिंग उद्योग में एक प्रौद्योगिकी-सक्षम रसद कंपनी है।
देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www. dastaktimes. org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www. facebook. com/dastak. times. 9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के 'न्यूज़-वीडियो' आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www. youtube. com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www. dastaktimes. org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।
|
भारतीय जनता पार्टी की सोमवार को धनबाद विधानसभा में वर्चुअल रैली हुई। पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने संबोधित किया। धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा, महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, बालमुकुंद सहाय, योगेंद्र प्रसाद सिंह सहित जिला भाजपा के तमाम प्राधिकारी मंडल अध्यक्ष इसमें शामिल हुए।
अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर हम सभी गर्व का अनुभव कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने दुनिया को वैश्विक महामारी कोरोना पर नई दृष्टि देने का काम किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने आगे बढ़कर पूरी दुनिया में मिसाल पेश की है। हमारे देश की विशेषता रही है कि जब-जब संकट आया है, देश और मजबूत होकर उभरा है। अगर एक वर्ष की उपलब्धियों की चर्चा करें तो यह उपलब्धि इतिहास गढ़ने वाली है। मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को हटाकर राष्ट्रीय एकात्मता को मजबूत किया । तीन तलाक के खिलाफ सख्त कानून बनाकर मुस्लिम बहनों को सम्मान पूर्वक जीने का अधिकार दिया। नागरिकता संशोधन कानून के माध्यम से शरणार्थियों को नागरिकता देकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। मोदी सरकार की योजनाएं सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को साथ लेकर चलने वाला रहा।
|
Subsets and Splits
No community queries yet
The top public SQL queries from the community will appear here once available.